हेडलाइंस
'These are plans to call women inferior': CJI led-Supreme Court bench rejects plea on menstrual leave | India News सतना में CM कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 200 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, दुल्हन के डांस ने खींचा ध्यान ICC T20 World Cup 2026: The Downfall of Australian Stocks in White-ball Cricket Truecaller Rolls Out Family Protection in India to Protect Elders From Fraud Bihar News: सरकारी बोर्ड, फर्जी रौब और उगाही का खेल! वैशाली में नकली अधिकारी का बड़ा भंडाफोड़ Kanpur:युवक ने कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला, आंखे तक निकल आईं बाहर, लोग बोले- देर तक तड़पता रहा बेजुबान - Kanpur Youth Bludgeons Dog To Death With A Brick Its Eyes Popped Out Of Their Sockets Uttarakhand Weather News: मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी - Uttarakhand Weather News Heat Begins Setting Records As Early As March Second Week Snowfall... Burhanpur News:कमर्शियल गैस किल्लत में बरसों बाद निकली कोयले की भट्टियां, कारीगरों को फिर सीखना पड़ रहा काम - Burhanpur News: Commercial Lpg Shortage Hits Hotels And Sweet Shops, Vendors Turn To Wood ... Rajasthan:जंग के बीच गैस को लेकर अफवाहें तेज, उदयपुर कलेक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई सामान्य - Udaipur Gas Supply Update Collector Namit Mehta Inspects Bpcl Gas Plant No Shortage Amid Iran ... Haryana:शराब के ठेके में पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक युवक झुलसा; झज्जर का है मामला - Accused Set Fire To Liquor Shop In Jhajjar

सोने की कीमतों में तेज उछाल, 51 हजार के पार पहुंचा भाव, चेक करें आज का लेटेस्‍ट रेट

सोने और चांदी की मांग ग्‍लोबल मार्केट में दोबारा बढ़नी शुरू हो गई है. डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी बांड यील्‍ड में आई गिरावट का फायदा बुलियन को मिल रहा है. इसके असर से एमसीएक्‍स पर सोने का वायदा भाव फिर 51 हजार के ऊपर निकल गया है.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में सोमवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल दिखा और सोना एक बार फिर 51 हजार के भाव को पार कर गया. चांदी की चमक भी आज बढ़ी है और यह 62 हजार के ऊपर ट्रेडिंग कर रही.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 139 रुपये बढ़कर 51,052 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. इससे पहले सोने में ट्रेडिंग की शुरुआत 50,974 पर खुलकर हुई थी, लेकिन लगातार बढ़ती मांग से वायदा भाव 0.27 फीसदी बढ़कर 51 हजार के पार चला गया. इस महीने की शुरुआत में सोने की कीमत में लगातार गिरावट दिखी थी.

चांदी की भी चमक बढ़ीसोने की तर्ज पर आज शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमतों में भी उछाल दिखा. एमसीएक्‍स पर चांदी का वायदा भाव 382 रुपये बढ़त के साथ 62,498 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. सुबह चांदी में ट्रेडिंग की शुरुआत 62,277 के भाव पर खुलकर हुई थी. हालांकि, लगातार बढ़ती मांग से इसकी वायदा कीमत जल्‍द ही 0.61 फीसदी उछाल के साथ 62,500 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई.

ग्‍लोबल मार्केट में भी तेजीग्‍लोबल मार्केट में भी आज सुबह सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया. अमेरिका के बुलियन बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.62 फीसदी बढ़त के साथ 1,861.32 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 0.87 फीसदी उछाल के साथ 22.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पहुंच गई. ग्‍लोबल मार्केट में आई इस तेजी का असर आज भारतीय बाजार पर भी बखूबी दिखा है.

इसलिए दोबारा बढ़ रही सोने की चमकसोने की मांग दोबारा बढ़ने के पीछे की सबसे बड़ी वजह डॉलर में आई कमजोरी है. ग्‍लोबल मार्केट में डॉलर कमजोर होने के साथ अमेरिकी बांड यील्‍ड में भी गिरावट आई है, जिससे निवेशक एक बार फिर सेफ हैवन की तलाश में सोने की ओर मुड़ रहे हैं. इसका सीधा फायदा सोने की मांग पर दिख रहा और कीमतों में भी उछाल आ रहा है. ग्‍लोबल मार्केट का असर भारत सहित अन्‍य खुदरा बाजारों पर भी दिखेगा.

540690cookie-checkसोने की कीमतों में तेज उछाल, 51 हजार के पार पहुंचा भाव, चेक करें आज का लेटेस्‍ट रेट
Artical

Comments are closed.

‘These are plans to call women inferior’: CJI led-Supreme Court bench rejects plea on menstrual leave | India News     |     सतना में CM कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 200 जोड़े बंधे विवाह बंधन में, दुल्हन के डांस ने खींचा ध्यान     |     ICC T20 World Cup 2026: The Downfall of Australian Stocks in White-ball Cricket     |     Truecaller Rolls Out Family Protection in India to Protect Elders From Fraud     |     Bihar News: सरकारी बोर्ड, फर्जी रौब और उगाही का खेल! वैशाली में नकली अधिकारी का बड़ा भंडाफोड़     |     Kanpur:युवक ने कुत्ते को ईंट से कूंचकर मार डाला, आंखे तक निकल आईं बाहर, लोग बोले- देर तक तड़पता रहा बेजुबान – Kanpur Youth Bludgeons Dog To Death With A Brick Its Eyes Popped Out Of Their Sockets     |     Uttarakhand Weather News: मार्च दूसरे हफ्ते में ही गर्मी बनाने लगी रिकॉर्ड, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी – Uttarakhand Weather News Heat Begins Setting Records As Early As March Second Week Snowfall In Badrinath     |     Burhanpur News:कमर्शियल गैस किल्लत में बरसों बाद निकली कोयले की भट्टियां, कारीगरों को फिर सीखना पड़ रहा काम – Burhanpur News: Commercial Lpg Shortage Hits Hotels And Sweet Shops, Vendors Turn To Wood And Coal Furnaces     |     Rajasthan:जंग के बीच गैस को लेकर अफवाहें तेज, उदयपुर कलेक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई सामान्य – Udaipur Gas Supply Update Collector Namit Mehta Inspects Bpcl Gas Plant No Shortage Amid Iran Israel War     |     Haryana:शराब के ठेके में पेट्रोल डालकर लगाई आग, एक युवक झुलसा; झज्जर का है मामला – Accused Set Fire To Liquor Shop In Jhajjar     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088