हेडलाइंस
BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का जलवा, यहां जानें अवॉर्ड विनर्स की फुल लिस्ट Jamalpur Murder Mystery Solved In 6 Hours Woman Arrested By Police - Bihar News Up:पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण के सवाल पर शिवपाल बोले- समाज को बांट रही सरकार - On The Question Regarding Brahmins In Police Recruitment Exam, Shivpal Says Government Is Dividing Society दिल्ली:खटीक समाज ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि, शीघ्र न्याय के लिए जताया रोष - Khatik Community In Delhi Paid Tribute To Tarun Khatik 12 Robbers Who Looted ₹55 Lakh In 'hawala' Funds Arrested; Fir Registered Under Robbery Charges - Bhopal News Crime:झालावाड़ में अंधे हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल स्नैचिंग मामले में पकड़े गए भाइयों ने कबूली हत्या की बात - Jhalawar Crime: Brothers Arrested In Mobile Snatching Case Confess To Murder Rss:पंजाब चुनाव से पहले सिख संगत दल को और मजबूत करेगा संघ, इन राज्यों के चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार - Strategies Are Also Being Formulated For Elections In Several States Including Up Himachal News:मंडी में सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक मंच नहीं, लेकिन भारी मन से कहना पड़ रहा आरडीजी बंद कर दिया - Himachal Cm Sukhu Rdg Legal Literacy Camp Organized In Mandi Dhurandhar 2 Advance Booking: ओपनिंग डे पर बवंडर बनकर छाने वाली है 'धुरंधर 2', एडवांस बुकिंग में ही बिके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट 1.5 टन वाले Split AC की कीमत धड़ाम, Half Price में मिल रहे Voltas, Llyod, Carrier के एसी

32 पदों पर करवाता था भर्ती, तीन से पांच लाख रूपये में होता था सौदा, नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी का कारोबार

भोपाल ।    क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक ऐसे बीई कम्प्यूटर साइंस पास जालसाज को गिरफ्तार किया, जो बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन से पांच लाख रुपये में सौदा करने के बाद रफूचक्कर हो जाता था। उसके पास से दतिया मेडिकल कालेज के डीन की सील और फर्जी नियुक्ति आदेश बरामद हुए हैं। आरोपित से पूछताछ जारी है। उससे कई तरह के खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक कोटरा सुल्तानाबाद कमला नगर में पाण्डेय बालक छात्रावास संचालित करने वाला आषु कुमार पांडे लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम हड़प लेता है, बाद में उनको नियुक्ति और साक्षात्कार के फजी पत्र देकर उनको ठग लेता था। आरोपित के बारे में जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच ने उसके ठिकाने पर छापा रविवार रात में छापा मारा। जहां से पुलिस को जाली दस्तावेज, दतिया मेडिकल कालेज के डीन के सील व उनके फर्जी लेटर पैड बरामद हुए हैं। इसी तरह से चार सौ के करीब फर्जी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिले हैं। आरोपित करीब 32 प्रकार की मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति कराने के नाम पर यह धोखाधडी का कारोबार संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है।

घर में बना रखी थी स्थापना शाखा-

आरोपित ने अपने घर में पूरी शासकीय स्थापना शाखा बना रखी थी। वह कंप्यूटर सिस्टम से फर्जी तरीके से लेटर हेड तैयार कर लोगो से रुपये लेकर फर्जी नौकरी के आदेश बनाकर देने के नाम पर लोगों से रुपया लेना कबूल कर लिया है। आरोपित के पास से पत्र, नियुक्ति प्रमाण पत्र, फर्जी आई कार्ड्स जिनमें अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया मप्र की सील लगी हुई, दो रजिस्टर व एक कंप्यूटर से निकले प्रिंट की सूची, दो डेस्कटाप कंप्यूटर मिले। पूछताछ जारी हैं और भी बड़े मामलो का खुलासा होने की संभावना हैं ।

इन पदो पर लगवाता था नौकरी

आरोपित आयुष शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया में प्‍युन पद, लोवर ग्रेड क्लर्क के पद, ड्राइवर पद, लाइब्रेयिन पद, सफाई कर्मी पद, लैब अटेंडेंट के पद, हेतु चयनित उम्मीदवार के लिए फर्जी नियुक्ति आदेश, साक्षात्कार हेतु पत्र एवं नियुक्त प्रमाण पत्र बनाकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के नाम से लोगो के साथ ठगी करता आ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार से आकर यह खाना बनाया करता था। उसके बाद उसे यहां पर इस प्रकार से लोगों को ठगने के लिए गिरोह बना लिया। उसके रूपयों से वह तरह – तरह का कारोबार कर रहा था। उसकी कई तरह की कंपनियां के होने के दस्तावेज भी मिले है।

541080cookie-check32 पदों पर करवाता था भर्ती, तीन से पांच लाख रूपये में होता था सौदा, नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी का कारोबार
Artical

Comments are closed.

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना का जलवा, यहां जानें अवॉर्ड विनर्स की फुल लिस्ट     |     Jamalpur Murder Mystery Solved In 6 Hours Woman Arrested By Police – Bihar News     |     Up:पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्राह्मण के सवाल पर शिवपाल बोले- समाज को बांट रही सरकार – On The Question Regarding Brahmins In Police Recruitment Exam, Shivpal Says Government Is Dividing Society     |     दिल्ली:खटीक समाज ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि, शीघ्र न्याय के लिए जताया रोष – Khatik Community In Delhi Paid Tribute To Tarun Khatik     |     12 Robbers Who Looted ₹55 Lakh In ‘hawala’ Funds Arrested; Fir Registered Under Robbery Charges – Bhopal News     |     Crime:झालावाड़ में अंधे हत्याकांड का खुलासा, मोबाइल स्नैचिंग मामले में पकड़े गए भाइयों ने कबूली हत्या की बात – Jhalawar Crime: Brothers Arrested In Mobile Snatching Case Confess To Murder     |     Rss:पंजाब चुनाव से पहले सिख संगत दल को और मजबूत करेगा संघ, इन राज्यों के चुनाव के लिए भी रणनीति तैयार – Strategies Are Also Being Formulated For Elections In Several States Including Up     |     Himachal News:मंडी में सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक मंच नहीं, लेकिन भारी मन से कहना पड़ रहा आरडीजी बंद कर दिया – Himachal Cm Sukhu Rdg Legal Literacy Camp Organized In Mandi     |     Dhurandhar 2 Advance Booking: ओपनिंग डे पर बवंडर बनकर छाने वाली है ‘धुरंधर 2’, एडवांस बुकिंग में ही बिके 6.1 लाख से ज्यादा टिकट     |     1.5 टन वाले Split AC की कीमत धड़ाम, Half Price में मिल रहे Voltas, Llyod, Carrier के एसी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088