हेडलाइंस
हर्षित राणा और पथिराना के रिप्लेसमेंट का नहीं होगा ऐलान, KKR को वापसी की उम्मीद Fierce Clash Broke Out Between Police And Sand Mafia In Patna Police Fired In Self-defense - Bihar News हाईकोर्ट की फटकार:अब जेएन मेडिकल कॉलेज की निगरानी में रहेगी दुष्कर्म पीड़िता, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार - Physical Harassment Victim Under Supervision Of Jn Medical College Aligarh Uttarakhand:कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी जारी, हर रोज 2650 ही बांटे जाएंगे - Uttarakhand Government Issued Sop For Supply Of Commercial Lpg Cylinders Only 2,650 To Be Distributed Da... दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग 41 People Died Due To Road Accidents In The State - Jabalpur News Udaipur News: Police Personnel Contribute ₹1.11 Lakhs As 'mayra' At Wedding Of A Female Cook's Son - Rajasthan News हिमाचल प्रदेश:मौसम बिगड़ते ही कसौली पहुंचे हरियाणा के कांग्रेस विधायक, जाते समय सीएम सुक्खू के साथ किया लंच - Haryana Congress Mlas Arrive In Kasauli As Weather Deteriorates Lunch With Cm Sukhu Shimla जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन डिनर में झटपट बना लें रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता, सॉफ्ट इतना कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें विधि

IPL 2022 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, 2 भारतीय भी शामिल

आईपीएल 2022 को नया चैम्पियन गुजरात टाइटंस के रूप में मिल चुका है। गुजरात ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान को हराया। राजस्थान के जोस बटलर ने ऑरेंज तो युजी चहल पर्पल कैप जीतने में सफल रहे। यह सीजन कई यूनीक रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाएगा। सीजन में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल को मिलाकर कुल 74 मुकाबले करवाए गए। आइए जानते हैं सीजन में बने पांच यूनीक रिकॉर्ड के बारे में-

छक्कों की संख्या 1000 पार 

आईपीएल 2022 में रिकॉर्ड 1062 छक्के लगे। इससे पहले आईपीएल के 2018 सीजन में 872 छक्के लगे थे। जोस बटलर ने सीजन में सबसे ज्यादा 45 छक्के लगाए। दूसरे नंबर 34 छक्कों के साथ  पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन रहे। फिर 32 छक्कों के साथ आंद्रे रसेल तो 30 छक्कों के साथ केएल राहुल का नाम आया। टीम की बात की जाए तो राजस्थान के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा 137 छक्के उड़ाए जबकि गुजरात के बल्लेबाज महज 79 छक्के ही लगा पाए। हालांकि चौके लगाने के मामले में राजस्थान और गुजरात बराबर रहे। दोनों ने 249-249 चौके लगाए।

भारतीय गेंदबाज ने फेंकी तेजतर्रार गेंद

पहली बार भारतीय गेंदबाज ने आईपीएल इतिहास में 157 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह गेंदबाज रहे उमरान मलिक जोकि सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे। उमरान सीजन के फाइनल मुकाबले तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज थे जब तक गुजरात टाइटंस के लॉकी फाग्र्यूसन ने 157.3 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इसे तोड़ नहीं दिया।

पैट कमिंस का 14 गेंदों में अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने बल्ले के साथ सबको प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मैच में जब कोलकाता को जीत के लिए आखिरी ओवरों में 60 से ज्यादा रनों की जरूरत थी तब कमिंस का बल्ला चला। कमिंस ने चार चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया जोकि आईपीएल इतिहास का संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक है। केएल राहुल भी 14 गेंदों में शतक लगा चुके हैं।

IPL इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप

आईपीएल के 66वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से सबसे तेजतर्रार पार्टनरशिप सामने आई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में केएल राहुल और क्विटंन डिकॉक ने मिलकर 210 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास की ओपिनंग विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। डिकॉक के बल्ले से जहां 70 गेंदों में 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से 140 रन निकले तो वहीं, केएल राहुल के बल्ले से 51 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन निकले।

जोस बटलर ने लगाए 4 शतक

आईपीएल इतिहास में अभी तक विराट कोहली ही एक सीजन में चार शतक लगा पाए थे लेकिन आईपीएल 2022 में यह रिकॉर्ड जोस बटलर ने अपने नाम कर लिया। बटलर के बल्ले से सीजन के 17 मैचों में 863 रन निकले। उन्होंने चार शतक भी लगाए और कोहली का रिकॉर्ड बराबर कर लिया। हालांकि बटलर कोहली के 2016 सीजन में बनाए गए 973 रनों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया।

541980cookie-checkIPL 2022 में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड, 2 भारतीय भी शामिल
Artical

Comments are closed.

हर्षित राणा और पथिराना के रिप्लेसमेंट का नहीं होगा ऐलान, KKR को वापसी की उम्मीद     |     Fierce Clash Broke Out Between Police And Sand Mafia In Patna Police Fired In Self-defense – Bihar News     |     हाईकोर्ट की फटकार:अब जेएन मेडिकल कॉलेज की निगरानी में रहेगी दुष्कर्म पीड़िता, डीएनए रिपोर्ट का इंतजार – Physical Harassment Victim Under Supervision Of Jn Medical College Aligarh     |     Uttarakhand:कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति के लिए एसओपी जारी, हर रोज 2650 ही बांटे जाएंगे – Uttarakhand Government Issued Sop For Supply Of Commercial Lpg Cylinders Only 2,650 To Be Distributed Daily     |     दिल्ली: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, पुलिस दे रही सिलाई और ब्यूटी केयर की ट्रेनिंग     |     41 People Died Due To Road Accidents In The State – Jabalpur News     |     Udaipur News: Police Personnel Contribute ₹1.11 Lakhs As ‘mayra’ At Wedding Of A Female Cook’s Son – Rajasthan News     |     हिमाचल प्रदेश:मौसम बिगड़ते ही कसौली पहुंचे हरियाणा के कांग्रेस विधायक, जाते समय सीएम सुक्खू के साथ किया लंच – Haryana Congress Mlas Arrive In Kasauli As Weather Deteriorates Lunch With Cm Sukhu Shimla     |     जन्नत जुबैर और उनके भाई अयान पर हाईवे पर हुआ हमला, दिनदहाड़े हुई मारपीट, घटना पर आया टीम का रिएक्शन     |     डिनर में झटपट बना लें रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई कोफ्ता, सॉफ्ट इतना कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा, नोट करें विधि     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088