आज देश के 70 हजार पेट्रोल पंप नहीं खरीदेंगे तेल

24 बडे़ राज्यों में कंपनियों से तेल नहीं खरीदने का अपना विरोध जताया है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियों और डीलर संघों के बीच कमीशन को लेकर जो समझौता किया गया था उसके मुताबिक, पेट्रोल-डीजल डीलरों के मार्जिन में प्रत्येक छह माह में संशोधन किया जाना था, लेकिन बीते पांच साल यानी 2017 से इसमें संशोधन नहीं किया गया है।आज 31 मई को देश के लगभग 70 हजार पेट्रोल-पंप तेल विपणन कंपनियों से पेट्रोल-डीजल नहीं खरीदेंगे। पंप मालिकों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ने के बाद पेट्रोलियम कंपनियां जमकर फायदा ले रही हैं, लेकिन डीलर्स के कमीशन में कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस वजह से एक दिन कंपनियों से तेल न खरीदने का निर्णय लिया गया है।

कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को देश के 24 राज्यों के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह बड़ा एलान किया था कि बुधवार यानी मई महीने के आखिरी दिन वह अपना विरोध इस तरह से जाहिर करेंगे। इस क्रम में आज करीब 70 हजार पेट्रोल पंप मालिक विरोध कर रहे हैं। हालांकि, पेट्रोल पंपों के टैंक में काफी भंडार रहता है, इसलिए पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आने की आशंका नहीं है।

ईंधन डीलर संगठनों ने 24 बडे़ राज्यों में कंपनियों से तेल नहीं खरीदने का अपना विरोध जताया है। इनमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम के अलावा उत्तर बंगाल और यूपी, मध्य प्रदेश के भी कई डीलर शामिल हैं।

543160cookie-checkआज देश के 70 हजार पेट्रोल पंप नहीं खरीदेंगे तेल
Artical

Comments are closed.

प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट में शंकराचार्य केस की सुनवाई टली, अब 17 अप्रैल को होगी अगली पेशी, जानें क्या है पूरा मामला     |     The Wardrobe Refresh You Needed; Samantha's fashion brand 'Truly SMA' just dropped in Pantaloons and We're Obsessed     |     BROXO Introduces Brand Update Across Water Treatment Markets     |     "Attack on Titan" × Nijigen no Mori Collaboration Event Opens on Awaji Island, Japan, March 14-Dec 13, 2026     |     "Created for Ease": ECOVACS Brand Campaign Honors Caregivers Across the APAC Region     |     Swiggy Launches the Third Edition of the Swiggy Restaurant Awards: Celebrates Culinary Excellence Across India     |     Nimbus Group Hosts Women's Day Event with Mary Kom, Highlights Women's Leadership Across Sectors     |     Srinivasa Palms' Redefines Retirement Living with India's First 3-in-1 Luxury Senior Living Concept     |     Why Location, Parking and Access Now Decide Retail Success     |     Bihar:समृद्धि यात्रा के तहत आज सहरसा पहुंचेंगे Cm नीतीश कुमार, 512 करोड़ की 125 योजनाओं की देंगे सौगात – Bihar Chief Minister Nitish Kumar Samriddhi Yatra Saharsa 512 Crore Development Projects Launch     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088