हेडलाइंस
वंदे भारत स्लीपर का किराया जापान और फ्रांस की ट्रेनों से 5 गुना सस्ता, रेलवे ने पेश किया पूरा रेट कार्ड Hemant Soren: झारखंड पुलिस को मिली 600 नई चमचमाती गाड़ियां, अब विधि-व्यवस्था होगी और भी दुरुस्त Isi एजेंट युवती का प्रेम जाल:इसलिए आदर्श बना देश का दुश्मन, देने लगा खुफिया जानकारी; बस एक गलती और खेल खत्म - Indian Navy Sailor Trapped By Isi Honey Trap On Facebook Leaked Warship Details Bike-riding Couple Killed, Two-year-old Girl Critical After Collision With Sand-laden Tractor-trolley - Datia News Udaipur News: Junior Assistant Absent Without Permission For 596 Days, Collector Dismisses Him From Service - Rajasthan News Panipat:आरएसएस की बैठक से एक दिन पहले पहुंचे सीएम, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा - Panipat Cm Arrives A Day Before Rss Meeting Meets Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat And Discu... Himachal News:मंडी कॉलेज से अब बीएड नहीं कर सकेंगे, एसपीयू ने वापस ली संबद्धता - Himachal News B.ed. Will No Longer Be Available From Mandi College Spu Withdraws Affiliation Royal Riders Punjab vs India Tigers: चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा दिखेंगे एक्शन में, कब-कहां और कैसे देखें मैच का सीधा प्रसारण बिन ब्‍याही लड़की हुई प्रेग्नेंट, अबॉर्शन से पहले ही हुआ लॉकडाउन, दिल चीर देने वाली थ्रिलिंग कहानी, OTT पर काट रही बवाल LPG Crisis के बीच काम आएंगे Induction Cooktop, मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट

CNG कार को LPG से चलाने पर क्या होगा? माइलेज और कीमत में कौन किफायती; यहां जानिए सबकुछ

बाजार में अब CNG मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं। CNG का कीमत पेट्रोल और डीजल के काफी कम है और माइलेज बहुत ज्यादा। कई लोग कार LPG से भी चलाते हैं।

CNG Vs LPG Car: कार कंपनियां अब CNG मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी ने तो अपनी लगभग सभी मॉडल को CNG में लाने की तैयारी कर ली है। इसके बाद हुंडई भी अपने सभी सेगमेंट में CNG मॉडल को ला रही है। CNG मॉडल की कीमत में करीब 70 से 80 हजार रुपए का अंतर आ जाता है। इसके बाद भी ऑटो बाजार में अब CNG मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं। CNG का कीमत पेट्रोल और डीजल के काफी कम है और माइलेज बहुत ज्यादा। यही वजह है कि लोग अपनी गाड़ियों में CNG किट भी लगवा रहे हैं। हालांकि, कई लोग कार को CNG की बजाय LPG से भी चलाते हैं।

आखिर CNG और LPG में क्या अंतर होता है? इन दोनों की कीमतों में क्या अंतर है? जब बात माइलेज की आती है तब CNG और LPG में कौन ज्यादा बेहतर होता है? क्या LPG से कार को किसी तरह का नुकसान भी पहुंचता है? इन तमाम सवालों के जवाब एक्सपर्ट की मदद से जानते हैं।

CNG और LPG की कीमतेंएक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में करीब 14.2Kg LPG आती है। अब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए हो चुकी है। यानी प्रति किलो LPG की कीमत करीब 71 रुपए है। वहीं, बात की जाए CNG की तो इसकी कीमत 75 से 90 रुपए प्रति किलो तक है। इसकी कीमत देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। इस हिसाब से CNG की तुलना में LPG सस्ती हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग रुपए बचाने के लिए पेट्रोल कार में LPG का इस्तेमाल करते हैं।

CNG और LPG से कार का माइलेज

>> कार में जो CNG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है उसकी कैपेसिटी करीब 10 किलोग्राम तक होती है। हालांकि, इसमें 9 किलोग्राम तक ही CNG का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि सिलेंडर के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं आए। कई बार सिलेंडर में ज्यादा CNG भरवाने से उसके फटने के चांस बढ़ जाते हैं। CNG से कार कितने किलोमीटर चलेगी ये कार के इंजन पर भी डिपेंड करता है। जैसे, मारुति सेलेरिया का CNG मॉडल 35Km/Kg का माइलेज देता है। यानी सिलेंडर में 9 किलो CNG है, तब उससे 315Km का सफर तय कर सकते हैं

अब बात की जाए LPG सिलेंडर की तो इसमें 14.2Kg LPG आती है। कई लोग इसी घरेलू गैस सिलेंडर को कार में फिक्स कर लेते हैं। तो कुछ लोगो CNG सिलेंडर में LPG का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, LPG से भी कार का माइलेज CNG के बराबर ही रहता है। फर्क सिर्फ इस बात है कि आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तब उसकी मदद से करीब 490Km का सफर तय कर पाएंगे। वहीं, सिलेंडर 9Kg का है तब उससे 315Km का सफर तय कर सकते हैं। CNG से प्रति किमी का खर्च करीब 2.5 रुपए तक और LPG प्रति किमी का खर्च 2 रुपए आता है।

क्या LPG सिलेंडर से कार चलाना सेफ है?कार में LPG सिलेंडर का इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें LPG गैस रिसने से कार में ब्लास्ट हो गया। यही वजह है कि कंपनियां भी LPG की जगह CNG का इस्तेमाल करती हैं। इतना ही नहीं, LPG के इस्तेमाल से कार को नुकसान भी पहुंचता है। घरेलू गैस सिलेंडर में सल्फर होता है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। सिलेंडर में मौजूद अतिरिक्त गैस गाड़ी के इंजन की उम्र 25 फीसदी कम कर देती है। यानी आप LPG से जो बचत कर रहे हैं वो कार के इंजन को डैमेज कर रही है। ये भविष्य में आपकी जेब पर भारी पड़ेगा।

दोनों में कौन ज्यादा बेहतर?ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े कई एक्सपर्ट LPG को कार के लिए बेहतर नहीं मानते। सभी का ये मानना है कि LPG से कार को नुकसान पहुंचता है। इससे कार में आग लगने की सभी संभावना होती है। इसकी विपरीत CNG ज्यादा बेहतर होती है। हालांकि, ग्राहकों को कंपनी फिटेड CNG कार लेना चाहिए। बाहर से CNG किट लगवाने में थोड़ी रिस्क बनी रहती है। कंपनी फिटेड CNG किट से कार का पिकअप भी बेहतर होता है। बाहर से CNG किट लगाने का खर्च 40 से 50 हजार रुपए तक होता है। जबकि कंपनी फिटेज CNG मॉडल की कीमत करीब 70 से 80 हजार रुपए तक ज्यादा होती है।

LPG: नेचुरल गैस का अलटरनेटLPG की  का पूरा नाम लिक्विफाइड पट्रोलियम गैस है। ये कई गैसों का मिश्रण होता है। ये नेचुरल गैस का अलटरनेट है। ये ब्यूटेन और प्रोपेन जैसे हीड्रोकार्बन गैसों का मिश्रण होता है। इसलिए इसके प्रेशर को कंप्रेस भी किया जा सकता है। इसका यूज खाना बनाने, गाड़ी चलाने, मोटर चलाने में किया जाता है।

CNG: नेचुरल गैस का कंप्रेस फॉर्मेटCNG का पूरा नाम कंप्रेस्ड नेचुरल गैस है। ये नेचुरल गैस को कंप्रेस कर के बनाई जाती है। CNG का इस्तेमाल गाड़ी चलाने में किया जाता है। ये प्रदूषण भी कम करती है। दूसरे ईंधन की तुलना में थोड़ी सस्ती भी होती है। अब गाड़ियों में CNG का ज्यादा इस्तेमाल होने लगा है। इसके अलावा CNG पेट्रोल से सस्ती है।

549000cookie-checkCNG कार को LPG से चलाने पर क्या होगा? माइलेज और कीमत में कौन किफायती; यहां जानिए सबकुछ
Artical

Comments are closed.

वंदे भारत स्लीपर का किराया जापान और फ्रांस की ट्रेनों से 5 गुना सस्ता, रेलवे ने पेश किया पूरा रेट कार्ड     |     Hemant Soren: झारखंड पुलिस को मिली 600 नई चमचमाती गाड़ियां, अब विधि-व्यवस्था होगी और भी दुरुस्त     |     Isi एजेंट युवती का प्रेम जाल:इसलिए आदर्श बना देश का दुश्मन, देने लगा खुफिया जानकारी; बस एक गलती और खेल खत्म – Indian Navy Sailor Trapped By Isi Honey Trap On Facebook Leaked Warship Details     |     Bike-riding Couple Killed, Two-year-old Girl Critical After Collision With Sand-laden Tractor-trolley – Datia News     |     Udaipur News: Junior Assistant Absent Without Permission For 596 Days, Collector Dismisses Him From Service – Rajasthan News     |     Panipat:आरएसएस की बैठक से एक दिन पहले पहुंचे सीएम, सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिलकर कई विषयों पर की चर्चा – Panipat Cm Arrives A Day Before Rss Meeting Meets Sarsanghchalak Dr Mohan Bhagwat And Discusses Several Topics     |     Himachal News:मंडी कॉलेज से अब बीएड नहीं कर सकेंगे, एसपीयू ने वापस ली संबद्धता – Himachal News B.ed. Will No Longer Be Available From Mandi College Spu Withdraws Affiliation     |     Royal Riders Punjab vs India Tigers: चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा दिखेंगे एक्शन में, कब-कहां और कैसे देखें मैच का सीधा प्रसारण     |     बिन ब्‍याही लड़की हुई प्रेग्नेंट, अबॉर्शन से पहले ही हुआ लॉकडाउन, दिल चीर देने वाली थ्रिलिंग कहानी, OTT पर काट रही बवाल     |     LPG Crisis के बीच काम आएंगे Induction Cooktop, मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088