हेडलाइंस
Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ No confidence motion against Om Birla: TMC MPs likely to vote in favour of resolution | India News Dhurandhar The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज, हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने उड़ाए होश Newton School Commits to Training 1 Lakh Women in Technology in 2026 Moga:सरपंच हत्याकांड में चार नामजद समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज, परिवार का धरना समाप्त - Case Against Four Named And Seven Unidentified Persons In Moga Sarpanch Murder Case Bihar News Vaishali Young Man From Vaishali Has Secured102 Rank Result In The Upsc Exam Hajipur News - Bihar News Pilibhit News:शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो - Passengers Jumped From The Window As Smoke Emanated From A Private Bus In Pilibhit Dehradun:नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर, दूसरे नंबर पर हरियाणा - Uttarakhand Is Number One In The Country In Implementing New Criminal Laws Read All Updates In H... चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला:छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें - Chitrakoot School Scandal Principal Made Girl Students Massage Her, Video Goes Viral Rajasthan News: नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, छह घायल | Top News

कमिश्‍नर और आई.जी. फोर्स, मेनपावर और मतपेटी की उपलब्‍धता की करें समीक्षा

भोपाल : संभाग के कमिश्‍नर और आई.जी. पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए आवश्‍यकतानुसार फोर्स, मेनपावर और मतदान पेटियों को एक से दूसरे जिले में भेजने की समीक्षा करें। राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त श्री बसंत प्रताप सिंह ने यह निर्देश सभी संभागों के कमिश्‍नर और आई.जी. पुलिस से निर्वाचन तैयारियों और निर्वाचन से संबंधित सुरक्षा व्‍यवस्‍था समीक्षा बैठक में दिये। श्री सिंह ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की।

श्री सिंह ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन साथ-साथ हो रहे हैं, अत: सुरक्षा एवं कानून व्‍यवस्‍था पर विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रदेश में निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए हर संभव कदम उठायें। ऐसा प्रयास हो कि कहीं भी अप्रिय स्थिति नहीं बने। जिलेवार समीक्षा कर लें। श्री सिंह ने कहा कि ”स्‍थानीय निकायों के निर्वाचन से संबंधित महत्‍वपूर्ण अधिनियम” और ”निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्‍यवस्‍था” संबंधी पुस्तिका जरूर पढ़ लें।

श्री सिंह ने कहा आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करें। प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही, एनएसए, अवैध शराब की बिक्री पर रोक आदि की कार्यवाही करवायें। मतपत्रों की प्रिंटिंग व्‍यवस्‍था का निरीक्षण करें, जिससे समय पर कार्य हो सके।

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने निर्वाचन कार्यक्रम, मतदान दल गठन, सुरक्षा प्रबंध, शस्‍त्र लाइसेंस निलंबन, संपत्ति विरूपण, आदि के संबंध में चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि विकासखण्‍ड स्‍तरीय मतगणना का प्रस्‍ताव आने पर अपने स्‍तर पर इसकी समीक्षा जरूर कर लें। बैठक में ओएसडी श्री दुर्ग विजय सिंह,उप सचिव श्री अरूण परमार सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

549740cookie-checkकमिश्‍नर और आई.जी. फोर्स, मेनपावर और मतपेटी की उपलब्‍धता की करें समीक्षा
Artical

Comments are closed.

Post Office में जमा करें ₹2,00,000 और पाएं ₹89,990 का फिक्स ब्याज, गारंटी के साथ     |     No confidence motion against Om Birla: TMC MPs likely to vote in favour of resolution | India News     |     Dhurandhar The Revenge का दमदार ट्रेलर रिलीज, हमजा के किरदार में रणवीर सिंह ने उड़ाए होश     |     Newton School Commits to Training 1 Lakh Women in Technology in 2026     |     Moga:सरपंच हत्याकांड में चार नामजद समेत सात अज्ञात पर केस दर्ज, परिवार का धरना समाप्त – Case Against Four Named And Seven Unidentified Persons In Moga Sarpanch Murder Case     |     Bihar News Vaishali Young Man From Vaishali Has Secured102 Rank Result In The Upsc Exam Hajipur News – Bihar News     |     Pilibhit News:शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो – Passengers Jumped From The Window As Smoke Emanated From A Private Bus In Pilibhit     |     Dehradun:नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर, दूसरे नंबर पर हरियाणा – Uttarakhand Is Number One In The Country In Implementing New Criminal Laws Read All Updates In Hindi     |     चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला:छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें – Chitrakoot School Scandal Principal Made Girl Students Massage Her, Video Goes Viral     |     Rajasthan News: नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, छह घायल | Top News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088