हेडलाइंस
'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा? Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 13 March 2026 दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश - Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumou... Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal - Ajmer News Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू - Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

चुनाव का असर…  तहसील का अमला भी चुनाव कार्य में जुटा, बढ़ रहीं तारीखें

भोपाल । नगर निगम व पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रदेशभर की तहसील अदालतों में नपती एवं बंटवारे के हजारों केस उलझ गए हैं। अधिकांश मामलों में सिर्फ तारीख लग रही है। चुनाव की घोषणा के बाद आम नागरिक के रोजमर्रा के काम अटकने लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक सामान्यत: 1 अप्रैल से 15 जून तक तहसीलों में सीमांकन, यानी जमीन की नपती के प्रकरण लिए जाते हैं, लेकिन प्रदेशभर की तहसीलों में अधिकांश जगह लोक सेवा केंद्रों पर अब इन्हें लेने में आनाकानी की जा रही है और समय खत्म होने का हवाला देकर आवेदकों को टरकाया जा रहा है, जबकि अभी तक 15 जून की आखिरी समयसीमा में कोई संशोधन नहीं हुआ है। इसी तरह मप्र की तमाम तहसील अदालतों में बंटवारे के प्रकरण लगे हुए हैं, लेकिन उन्हें निपटाने में सहायक भूमिका निभाने वाले पटवारी, नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों की चुनाव कार्य में ड्यूटी लगने से ये मामले भी लंबित होते जा रहे हैं।
अधिकांश प्रकरणों में बंटवारे की फर्द तैयार नहीं हो पा रही है। यही हालात प्रकरणों के निपटान के भी हैं। अधिकांश प्रकरणों में सिर्फ तारीख ही लग रही है, जबकि सरकार की समयसीमा के अनुसार अविवादित बंटवारा प्रकरणों का निपटारा एक माह में हो जाना चाहिए। सीमांकन के प्रकरणों की कार्रवाई भी डेढ़ माह में निपट जाना चाहिए, लेकिन जिन प्रकरणों में विवाद नहीं है, वे भी चुनावी तैयारियों के चलते टलते जा रहे हैं। कारण यह है कि जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के पास चुनाव की तैयारियां करने व उन्हें संपन्न कराने का जिम्मा है, जिससे राजस्व विभाग में ठंडापन छाया हुआ है।

इस बार चुनावी ग्रहण
सूत्रों की मानें तो अधिकांश जगह कोरोना के चलते दो साल से सीमांकन प्रकरण पूरे नहीं हो पा रहे थे। इस बार अधिकारियों-कर्मचारियों के पास बड़ी संख्या में ये प्रकरण निपटाने के लिए आए थे। अब इस बार लंबित प्रकरणों के बड़ी संख्या में निपटारे की आशा थी, लेकिन प्रदेशभर में चुनाव के चलते तहसीलों में अब अमले के पास दोहरी जिम्मेदारी होने से आशंका जताई जा रही है कि फिलहाल अपेक्षा से कम प्रकरण ही निपट पाएंगे। नपती के अधिकांश प्रकरण कुछ दिन बाद बुवाई की दशा में पेंडिंग हो जाएंगे। ऐसे में तीन-चार माह बाद ही इनका निपटारा हो सकेगा, क्योंकि फसल कटने तक ये काम पूरी तरह बंद रहेंगे।

केंद्रों पर मतदाता सूची के लिए पहुंच रहे दावेदार
चुनावी बयार के चलते प्रदेशभर में गांवों व कस्बों में लोक सेवा केंद्रों पर बड़ी संख्या में मतदाता सूची हासिल करने के लिए दावेदार व उनके समर्थक पहुंच रहे हैं। पंचायत चुनाव में कुछ हफ्ते ही बचे हैं, नतीजतन लोक सेवा केंद्रों पर अब अन्य रोजमर्रा के कार्य की जगह चुनाव से जुड़े कार्यों की बढ़ोतरी हो गई है। आलम यह है कि कुछ केंद्रों पर तो कर्मचारी कार्यभार कम करने के लिए आवेदकों को एमपी ऑनलाइन की सेवाएं लेने की भी सलाह दे रहे हैं।

549890cookie-checkचुनाव का असर…  तहसील का अमला भी चुनाव कार्य में जुटा, बढ़ रहीं तारीखें
Artical

Comments are closed.

'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा?     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 13 March 2026     |     दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट     |     Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश – Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumours And Strengthen Th     |     Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal – Ajmer News     |     Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू – Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab     |     FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी     |     गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर     |     Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन     |     पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088