Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Leopard's Skeleton Found Near Bandhavgarh Tiger Reserve - Madhya Pradesh News Rajasthan Famous Tiger Conservationist And Writer Valmik Thapar Passes Away - Amar Ujala Hindi News Live कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड: चार्जशीट में नहीं किसी बड़े नेता का नाम, सचिन को भी बनाया एकमात्र आरोपी Himachal News: सालगिरह के जश्न का केक कटने से पहले काल ने छीन ली जीवनसंगिनी, मातम में बदल गईं खुशियां सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका, इतने रन बनाते ही तोड़ देंगे Mr. 360 का ये रिकॉर्ड प्रतीक शाह पर गरजे हंसल मेहता, 'होमबाउंड' के सिनेमेटोग्राफर के खिलाफ की जांच की मांग, बोले- 'चुप्पी से...' अलसी का तेल है बालों से जुड़ी कई समस्याओं का हल, जानें लगाने का सही तरीका और फायदे Bank Holiday June 2025: इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार और एक घायल Abbas Ansari disqualified as UP MLA after conviction in hate speech case | India News

बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग लगने से 40 लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल

ढाका: दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट के कारण लगी भीषण आग में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 450 से अधिक लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ‘द डेली स्टार’ समाचार पत्र ने बताया कि चटगांव के सीताकुंड उपजिला में कदमरासुल क्षेत्र स्थित बीएम कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई।

आग और उसके बाद हुए विस्फोटों में पहले कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई लेकिन बाद में   मृतकों की संख्या 35 के पार हो गई व पुलिस एवं दमकल कर्मियों समेत सैकड़ों लोग झुलस गए। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने ‘रेड क्रेसेंट यूथ चटगांव’ में स्वास्थ्य एवं सेवा विभाग के प्रमुख इस्ताकुल इस्लाम के हवाले से कहा, ‘‘इस घटना में 450 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 350 लोग  चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल (CMCH) में भर्ती हैं।”

इस्लाम ने मृतक संख्या के बढ़ने की आशंका जताई। दमकल सेवा सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दमकल विभाग के भी तीन कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है। ‘द डेली स्टार’ समाचार पत्र के अनुसार, चटगांव के मंडलायुक्त अशरफुद्दीन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 560 डॉलर (50,000 टका) और घायलों को 224 डॉलर (20,000 टका) की सहायता दी जा रही है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने इस घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है और उसे आगामी तीन दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। उधर,  सीएमसीएच पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक नूरुल आलम ने बताया कि कंटेनर डिपो में शनिवार रात करीब नौ बजे आग लगी। दमकल सेवा इसे बुझाने की कोशिश कर रही थी कि तभी वहां एक विस्फोट हुआ तथा आग और फैल गई। नूरुल ने कहा कि माना जा रहा है कि कंटेनर डिपो में रसायनों के कारण आग लगी। उन्होंने बताया कि रात करीब पौने 12 बजे एक बड़ा विस्फोट हुआ और एक कंटेनर में रसायन होने के कारण आग एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर में फैल गई।

551310cookie-checkबांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग लगने से 40 लोगों की मौत, 450 से अधिक घायल
Artical

Comments are closed.

Leopard’s Skeleton Found Near Bandhavgarh Tiger Reserve – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan Famous Tiger Conservationist And Writer Valmik Thapar Passes Away – Amar Ujala Hindi News Live     |     कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी हत्याकांड: चार्जशीट में नहीं किसी बड़े नेता का नाम, सचिन को भी बनाया एकमात्र आरोपी     |     Himachal News: सालगिरह के जश्न का केक कटने से पहले काल ने छीन ली जीवनसंगिनी, मातम में बदल गईं खुशियां     |     सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका, इतने रन बनाते ही तोड़ देंगे Mr. 360 का ये रिकॉर्ड     |     प्रतीक शाह पर गरजे हंसल मेहता, ‘होमबाउंड’ के सिनेमेटोग्राफर के खिलाफ की जांच की मांग, बोले- ‘चुप्पी से…’     |     अलसी का तेल है बालों से जुड़ी कई समस्याओं का हल, जानें लगाने का सही तरीका और फायदे     |     Bank Holiday June 2025: इस महीने कुल 12 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जरूरी काम निपटाने हैं तो देख लें यह लिस्ट     |     पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमृतसर में बीकेआई के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार और एक घायल     |     Abbas Ansari disqualified as UP MLA after conviction in hate speech case | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088