हेडलाइंस
Punjab:पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; ड्रगमनी और हथियार भी बरामद - Heroin Consignment Seized In Punjab PAK vs BAN: क्या गलत था सलमान आगा का रन आउट? MCC ने कर दिया साफ Fake Currency Gang Members Nabbed From Madhubani Railway Station Currency Worth Rs 6.44 Lakh Recovered - Bihar News Up:छोटे व्यापारी और कारीगर ध्यान दें, बुढ़ापे का सहारा बनेगा एनपीएस; विशेषज्ञ देंगे टिप्स - Skilled Hands, Nps Support Program In Agra Tomorrow To Empower Small Entrepreneurs Financially Chaitra Navratri 2026:पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, ये रहेगा कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त - Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time For Kalash Sthapana And Worship Uttarakhand News मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी बैठक, DGP ने दिए निर्देश, नियमों का कड़ाई से हो पालन Delhi CM Rekha Gupta attends 'Nari Utsav' at Nirmal Chhaya | India News Bhopal News:दिल्ली में Mp कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती, चुनावी रणनीति और मोर्चा संगठनों की भागीदारी पर मंथन - Bhopal News: Mp Congress Meeting In Delhi—deliberations On Strengthening The Organizatio... VinFast Continues Award Momentum in India with Wins at Jagran Hi-Tech and Car&Bike Awards 2026 Sauce Labs CEO, Prince Kohli, Says $1 Trillion Software Quality Industry Has Been "Building Wrong" for 20 Years

50 किलो के केक पर बनाया बुलडोजर, दिल्ली में कुछ ऐसे मना सीएम योगी का जन्मदिन

CM Yogi Birthday: आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जन्मदिन है. दिल्ली में हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ ने 50 किलो का बुलडोजर का केक काटकर सीएम योगी का जन्मदिन मनाया.

CM Yogi Birthday Celebration: हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ (दिल्ली प्रदेश) की तरफ से दिल्ली (Delhi) के कांस्टिशन क्लब में यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 50वें जन्मदिन पर योगी की जीती जागती प्रतिमा लगाई गई. इस दौरान 50 किलो का भोग तैयार किया गया, 50 दिये प्रज्वलित किए गए साथ ही योगी वृक्ष भी लगाया गया. विश्व हिंदू महासंघ (Vishwa Hindu Mahasangh) ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर 50 किलो का केक तैयार किया है जिसपर जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए बुल्डोजर (Bulldozer Cake) की फोटो भी लगाई गई.

विश्व हिंदू महासंघ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि बुल्डोजर की वजह से ही बाबा जी जाने जाते हैं. आज सारे राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है. यूपी में गुंडों का राज खत्म हुआ है, सड़कें अच्छी हुई हैं, राम मंदिर बन रहा है इत्यादि. हम सभी कामों से बहुत खुश हैं. हम आशा करते हैं कि वो एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं हिंदू युवा वाहिनी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने कहा कि हम चाहते थे कि महाराज जी इस मौके पर उपस्थित हों, हमने मंदिर में और उनके साथ के लोगों से उन्हें बुलाने के लिए बात की थी. लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया इसलिए हमने ये प्रतिमा बनवाई. यूपी के सीएम योगी का जन्मदिन उनके चाहने वाले अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं. इस दौरान कार्यकर्ता उत्साहित दिखे और प्रतिमा को लड्डू खिलाने की कोशिश करते रहे.

राष्ट्रपति और पीएम ने भी दी बधाई

बता दें कि, आज यूपी (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जन्मदिन है. इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) सहित कई गणमान्य लोगों ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ की 50वीं वर्षगांठ पर रविवार को उन्हें बधाई दी. उन्‍होंने पांच साल के कार्यकाल के बाद 25 मार्च 2022 को पूर्ण बहुमत से दूसरी बार चुनाव में जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस बार वे गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर रिकार्ड मतों से जीत हासिल कर पहली बार विधायक बने हैं.

551400cookie-check50 किलो के केक पर बनाया बुलडोजर, दिल्ली में कुछ ऐसे मना सीएम योगी का जन्मदिन
Artical

Comments are closed.

Punjab:पंजाब में पकड़ी गई हेरोइन की खेप, दो तस्कर गिरफ्तार; ड्रगमनी और हथियार भी बरामद – Heroin Consignment Seized In Punjab     |     PAK vs BAN: क्या गलत था सलमान आगा का रन आउट? MCC ने कर दिया साफ     |     Fake Currency Gang Members Nabbed From Madhubani Railway Station Currency Worth Rs 6.44 Lakh Recovered – Bihar News     |     Up:छोटे व्यापारी और कारीगर ध्यान दें, बुढ़ापे का सहारा बनेगा एनपीएस; विशेषज्ञ देंगे टिप्स – Skilled Hands, Nps Support Program In Agra Tomorrow To Empower Small Entrepreneurs Financially     |     Chaitra Navratri 2026:पालकी पर सवार होकर आएंगी मां, ये रहेगा कलश स्थापना और पूजन का शुभ मुहूर्त – Chaitra Navratri 2026 Auspicious Time For Kalash Sthapana And Worship Uttarakhand News     |     मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी बैठक, DGP ने दिए निर्देश, नियमों का कड़ाई से हो पालन     |     Delhi CM Rekha Gupta attends ‘Nari Utsav’ at Nirmal Chhaya | India News     |     Bhopal News:दिल्ली में Mp कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती, चुनावी रणनीति और मोर्चा संगठनों की भागीदारी पर मंथन – Bhopal News: Mp Congress Meeting In Delhi—deliberations On Strengthening The Organization, Electoral Strategy,     |     VinFast Continues Award Momentum in India with Wins at Jagran Hi-Tech and Car&Bike Awards 2026     |     Sauce Labs CEO, Prince Kohli, Says $1 Trillion Software Quality Industry Has Been "Building Wrong" for 20 Years     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088