हेडलाइंस
Haryana:झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार - Jhajjar-ghaziabad Joint Pndt Team Busts Illegal Determination Racket, Two Arrested Himachal Weather:हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी; आज बारिश के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट - Himachal Weather Snowfall On Himachal Peaks Rain Expected Today Hailstorm Alert Full Update टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर लेकर जाने पर कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के हरभजन सिंह, कहा - उनकी बातें आप मत सुनिए फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन की मौत, कहलाते थे टैलेंट की खान, म्यूजिक से लेकर फिल्म मेकिंग में छोड़ी छाप टिफिन में गीली हो जाती हैं रोटियां, तो इस तरह पैक करके रखें, घंटों रखने पर भी लंचबॉक्स में नरम बनी रहेंगी रोटी गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, ये प्रमुख स्टॉक्स फिसले NCERT apologises for 'judicial graft' chapter, pulls out Class VIII book | India News फगवाड़ा के बाजारों से हटाए गए नाजायज कब्जे, नहीं सुधर रहे दुकानदार Speeding Vehicle Runs Over Youth Watching Wedding Procession Dies On The Spot - Bihar News Iran-israel War:बंदी की कगार पर 800 से अधिक कंपनियां; कार्टन बॉक्स, स्नैक्स और फैब्रिकेशन फैक्टरियां प्रभावित - Over 800 Companies Are Facing Closure In Lucknow Carton Snacks And Fabrication Factories...

RBI की समीक्षा बैठक पर निर्भर होगी शेयर बाजार की दिशा, जानिए मार्केट पर कितना होगा वैश्विक कारकों का असर

हाल के दिनों में बाजार में तेजी देखने को मिली है लेकिन इसके बने रहने की गुंजाइश कम है। इसकी कई वजह है। अगले सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा आगामी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक पर निर्भर करेगी।

नई दिल्ली। इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा आरबीआइ की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों पर निर्भर करेगी। इसके अलावा वैश्विक रुझान, विदेशी कोषों और कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार को प्रभावित करेंगी। हाल के दिनों में बाजार में तेजी देखने को मिली है, लेकिन इसके बने रहने की गुंजाइश कम है। इसकी बड़ी वजह बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के बीच वैश्विक रुख को नीतिगत स्तर पर सख्त किया जाना है।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 884.57 अंक या 1.61 प्रतिशत चढ़ा था। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा के मुताबिक आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में लिए गए फैसले, वैश्विक स्तर पर वृहद आंकड़े और कच्चे तेल की कीमतें इस सप्ताह बाजार की चाल निर्धारित करेंगे। एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा आठ जून को की जाएगी। रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगतदरों में बढ़ोतरी किया जाना तय माना जा रहा है।

औद्योगिक उत्पादन (आइआइपी) के आंकड़े 10 जून को बाजार बंद होने के बाद आएंगे। वैश्विक मोर्चे की बात करें तो गुरुवार को अमेरिका के बेरोजगारी दावों के आंकड़े और शुक्रवार को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआइ) के आंकड़े आने हैं। वैश्विक बाजारों की दृष्टि से ये काफी महत्वपूर्ण होंगे। मीणा के मुताबिक कच्चे तेल में तेजी जारी है और अगर इसकी महंगाई कम नहीं हुई तो बाजार की धारणा को नुकसान पहुंच सकता है। जहां तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआइआइ) की बात है तो वे अभी भी बिकवाली मोड में हैं, लेकिन पहले से कुछ गति धीमी हुई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण रुपये के कमजोर होने पर आगे बिकवाली का जोखिम बरकरार है।

सैमको सिक्योरिटीज की इक्विटी रिसर्च हेड येशा शाह ने कहा कि मुद्रास्फीति एक प्रमुख कारक है, जो इस सप्ताह चर्चाओं का केंद्र बिंदु होगा, क्योंकि एमपीसी में लिए फैसलों के अलावा चीन और अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े भी जारी किए जाएंगे।

10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 2.31 लाख

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 सबसे ज्यादा मूल्यवान कंपनियों में से चार का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 2,31,320.37 करोड़ बढ़ा है। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। उसका मार्केट कैप 1,38,222.46 करोड़ बढ़कर 18,80,350.47 करोड़ हो गया। इसके अलावा टीसीएस, इन्फोसिस और आइसीआइसीआइ बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा है। जबकि एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, एलआइसी, एसबीआइ, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई है।

552570cookie-checkRBI की समीक्षा बैठक पर निर्भर होगी शेयर बाजार की दिशा, जानिए मार्केट पर कितना होगा वैश्विक कारकों का असर
Artical

Comments are closed.

Haryana:झज्जर-गाजियाबाद की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार – Jhajjar-ghaziabad Joint Pndt Team Busts Illegal Determination Racket, Two Arrested     |     Himachal Weather:हिमाचल में चोटियों पर बर्फबारी; आज बारिश के आसार, ओलावृष्टि का अलर्ट; जानें पूरा अपडेट – Himachal Weather Snowfall On Himachal Peaks Rain Expected Today Hailstorm Alert Full Update     |     टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर लेकर जाने पर कीर्ति आजाद के बयान पर भड़के हरभजन सिंह, कहा – उनकी बातें आप मत सुनिए     |     फेमस एक्टर थक्काली श्रीनिवासन की मौत, कहलाते थे टैलेंट की खान, म्यूजिक से लेकर फिल्म मेकिंग में छोड़ी छाप     |     टिफिन में गीली हो जाती हैं रोटियां, तो इस तरह पैक करके रखें, घंटों रखने पर भी लंचबॉक्स में नरम बनी रहेंगी रोटी     |     गिरावट के साथ खुले घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे, ये प्रमुख स्टॉक्स फिसले     |     NCERT apologises for ‘judicial graft’ chapter, pulls out Class VIII book | India News     |     फगवाड़ा के बाजारों से हटाए गए नाजायज कब्जे, नहीं सुधर रहे दुकानदार     |     Speeding Vehicle Runs Over Youth Watching Wedding Procession Dies On The Spot – Bihar News     |     Iran-israel War:बंदी की कगार पर 800 से अधिक कंपनियां; कार्टन बॉक्स, स्नैक्स और फैब्रिकेशन फैक्टरियां प्रभावित – Over 800 Companies Are Facing Closure In Lucknow Carton Snacks And Fabrication Factories Are Most Affected     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088