हेडलाइंस
पानीपत में मानवता शर्मशार:झाड़ियों में मिला बच्ची का भ्रूण, पॉलिथीन में  था बंद;  कुत्तों ने नोचा - Baby Girl Foetus Found In Bushes हिमाचल प्रदेश:मंडी में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत बोले- अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं - Himachal Mandi Cji Surya Kant Says Judiciary Should Function Along The Lines Of Hospitals 2 घंटे 48 मिनट का दमदार खेल, इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी, 74 साल का हीरो बना गेम चेंजर IRCTC का शानदार ऑफर! 12 दिन में कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यहां देखें बुकिंग की सारी डिटेल्स 'A civilisational battle': BJP, DMK, AIADMK, Congress welcome EC's poll dates announcement for 4 states, one UT; TMC questions move | India News संजू सैमसन को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, कहा - मेहनत का फल हमेशा मिलता है Man-died-being-hit-train-accident-occurred-while-boarding-train - Bihar News - Bihar:हाथीदह जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन में चढ़ते समय युवक पहिए के नीचे फंसा, बेगूसराय के युवक की गई जान Weather In Up:पश्चिम और अवध के जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू, बिजली गिरने से महिला की मौत - Weather In Up: Drizzle Accompanied By Strong Winds Begins In West And Awadh Districts दिल्ली: भक्ति संगीत उत्सव 2026 का हुआ समापन, अंतिम संध्या रही यादगार Indore News:इंदौर में सुरों की बारिश! 70-80 के दशक के डुएट गीतों ने बांधा श्रोताओं का मन - Indore Melodious Evening Classic Duet Songs Tribute Madanmohan Rd Burman

खरखौदा में विधवा को मारी गाड़ी की टक्कर; कार पलटी तो लोगों ने पकड़ा

सोनीपत।हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा में गाड़ी से सीधी टक्कर मार कर एक विधवा महिला की हत्या कर दी गई। फरार होते समय गाड़ी भी मौके पर पलट गई। पुलिस ने मामले में रिटायर्ड DSP अनूप और उसके 2 बेटों पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पैदल जा रही थी महिलाबताया गया है कि खरखौदा की प्रताप कॉलोनी में रहने वाली विधवा महिला अनीता सोमवार देर सायं पैदल गोपालपुर रोड़ से प्रताप स्कूल वाली गली मे हरियाणा करियर एकेडमी के पास पहुंची थी आरोप है कि इसी बीच रिटायर्ड DSP अनूप का बेटा सीटू गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और अपनी गाड़ी से अनीता को सीधी टक्कर मार दी। अनीता गली में जा गिरी और बेसुध हो गई। बताते हैं कि इस बीच सीटू ने भागने के प्रयास में गाड़ी भगाई तो वो गली में पलट गई।पुलिस की धौंस दिखा ले गए गाड़ी व बेटाहादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सीटू को मौके पर ही लोगों ने घेर लिया। बताया गया है कि इसी दौरान रिटायर्ड DSP अनूप पहुंचा। उसने बेटे की गाड़ी को सीधा करवाया और गाड़ी व बेटे को वहां से ले गया। इस बीच अनीता का भाई यशपाल व अन्य परिजन मौके पर आए और उसे घायलावस्था में खरखौदा के अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घरों में काम करके पाल रही थी परिवारमृतक अनीता के भाई यशपाल ने बताया कि जब वह अपनी बहन को अस्पताल लाने के लिए उठा रहा था तो अनूप ने उसे धमकी दी कि आज तो यह बच गई, लेकिन इसे छोड़ेंगे नहीं। मौका मिलते ही जान से मार देंगे। यशपाल का कहना है कि अनीता पति की मौत के बाद घरों में काम करके अपना व बच्चों का गुजर बसर कर रही है। कुछ दिन पहले उसका अनूप का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। तब अनूप व उसके बेटों ने अनीता को बुरी तरह से पीटा था। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी तो कुछ मौजिज लोगों ने उनका समझौता करा दिया था।कई दिनों से चल रहा था विवादआरोप है कि इसके चार-पांच दिन बाद फिर से ये लोग उसकी बहन के साथ झगड़ा करने लगे। तब उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अनूप और इसका परिवार तभी से अनीता के साथ खुंदक रखे था। सोमवार को उसकी बहन सब्जी लेने घर से गई थी। मौका मिलते ही सीटू ने उसे गाड़ी की टक्कर मार कर मार डाला।किसी की गिरफ्तारी नहींथाना खरखौदा के जांच अधिकारी SI महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने यशपाल की शिकायत पर अनीता की मौत के मामले में रिटायर्ड DSP अनूप और इसके दो बेटों सीटू व बिट्‌टू के खिलाफ धारा 302 व 34 के तहत हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

561100cookie-checkखरखौदा में विधवा को मारी गाड़ी की टक्कर; कार पलटी तो लोगों ने पकड़ा
Artical

Comments are closed.

पानीपत में मानवता शर्मशार:झाड़ियों में मिला बच्ची का भ्रूण, पॉलिथीन में  था बंद;  कुत्तों ने नोचा – Baby Girl Foetus Found In Bushes     |     हिमाचल प्रदेश:मंडी में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत बोले- अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं – Himachal Mandi Cji Surya Kant Says Judiciary Should Function Along The Lines Of Hospitals     |     2 घंटे 48 मिनट का दमदार खेल, इंटरवल के बाद पलट जाती है कहानी, 74 साल का हीरो बना गेम चेंजर     |     IRCTC का शानदार ऑफर! 12 दिन में कराएगा 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, यहां देखें बुकिंग की सारी डिटेल्स     |     ‘A civilisational battle’: BJP, DMK, AIADMK, Congress welcome EC’s poll dates announcement for 4 states, one UT; TMC questions move | India News     |     संजू सैमसन को लेकर राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान, कहा – मेहनत का फल हमेशा मिलता है     |     Man-died-being-hit-train-accident-occurred-while-boarding-train – Bihar News – Bihar:हाथीदह जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन में चढ़ते समय युवक पहिए के नीचे फंसा, बेगूसराय के युवक की गई जान     |     Weather In Up:पश्चिम और अवध के जिलों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू, बिजली गिरने से महिला की मौत – Weather In Up: Drizzle Accompanied By Strong Winds Begins In West And Awadh Districts     |     दिल्ली: भक्ति संगीत उत्सव 2026 का हुआ समापन, अंतिम संध्या रही यादगार     |     Indore News:इंदौर में सुरों की बारिश! 70-80 के दशक के डुएट गीतों ने बांधा श्रोताओं का मन – Indore Melodious Evening Classic Duet Songs Tribute Madanmohan Rd Burman     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088