हेडलाइंस
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार की नियुक्ति रद्द, कहा- कानून के मुताबिक ही होगी नियुक्ति Aditya Birla World Academy Opens Early Years Admission Enquiries for 2027–2028 in South Mumbai Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Alumna Deepika T C gets a Grand Welcome in her Hometown 66% of Indian Developers Say They're Responsible for AI Outcomes: BairesDev Dev Barometer Bihar News: सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश Shravasti:डंपर ने एसयूवी को मारी टक्कर, एक की मौत और चार लोग घायल; शादी कार्यक्रम के लिए सब्जी लेने जा रहे थे - Dumper Collides With Suv In Shravasti One Dead While Four Injured Uttarakhand:अब शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती से पहले वित्त और कार्मिक विभाग की सहमति जरूरी, आदेश जारी - Concurrence Of Finance And Personnel Departments Is Mandatory Before Recruiting For Vacant Teac... Lpg Crisis:उज्जैन में गैस सिलिंडर जमाखोरी पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट-दुकानों पर छापे, 35 से ज्यादा सिलिंडर जब्त - Lpg Crisis: Action Against Lpg Hoarding, Raids At Restaurants And Shops; Over 35 Gas Cyli... महाराष्ट्र में सभी वाहनों के लिए एक नियम:राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य - Maharashtra One Rule All Vehicles Now Permits Made Mandatory For E-rickshaws And E-bikes Rajasthannews:मेवात बना गौ तस्करी का गढ़, 5 साल में 54 एनकाउंटर; अब अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी - 54 Encounters, 110 Arrests: Rajasthan Cracks Down On Cow Smuggling; Gau Seva Policy 2026 In Works

29 डिग्री तापमान से हो रही दिन की शुरुआत, दोपहर बाद 45, शाम को 41, आधी रात भी पारा 32 पार

रायपुर: 23 मिनट पहलेकॉपी लिंकसूर्यास्त के बाद शाम को आसमान भी ऐसा है जैसे दिन भर की धूप ने इसे भी लाल कर दिया हो।छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है।भीषणता का अनुमान ऐसे भी लगा सकते हैं कि दिन डूबने के आधा-घंटा बाद भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह रहा है। मंगलवार को मुंगेली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर बाद यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।रायपुर में मंगलवार को सूर्योदय सुबह 5.21 बजे हुआ। इससे ठीक पहले यहां का न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। यह जून महीने के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। सूरज के आसमान पर चढ़ आने के साथ तीखी धूप ने एकदम से हवा का तापमान बढ़ा दिया। दोपहर 12 बजे तक तापमान 10 डिग्री तक बढ़ चुका था। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद 2.30 से 3 बजे के बीच गर्मी अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने रायपुर का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मंगलवार को शम 6.44 बजे सूर्यास्त हुआ। तब तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक था। शाम को 7 बजे इसे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रात के 12 बजे का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह सुबह 5 बजे के प्रस्थान बिंदु से दोपहर बाद 3 बजे तक के बीच मौसम 15 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो जा रहा है। दोपहर में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ गई तो करीब 5-6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा भी मुसीबत बढ़ा गई। गर्म हवा के थपेड़ों ने खुले में चल रहे अथवा काम कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।भीषण गर्मी की वजह से सुबह से ही ऐसे नजारे दिखने लग रहे हैं, जब लोग धूप से बचाव की कोशिश कर रहे हैं।हर एक-दो साल में यही ट्रेंडमौसम विज्ञानियों के मुताबिक हर एक-दो साल के अंतराल में गर्मी और लू का यही ट्रेंड रहता है। 2021 में जून के शुरुआत से पहले ही प्री मानसून की बारिश हो रही थी। इसकी वजह से मानसून से पहले मौसम इतना गर्म नहीं हुआ। 2020 में भी जून का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं गया। लेकिन 2019 में रायपुर ने भीषण गर्मी झेली। उस साल 6 जून को ही तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस तक गर्म हो गया था। 2018 और 2017 में भी जून का अधिकतम 41 और 43 डिग्री तक ही रहा। लेकिन 2016 में चार जून को 44.1 डिग्री तापमान पहुंच चुका था।मंगलवार को दूसरे शहरों का क्या हाल रहामौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को 47 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। उसके बाद 46.1 डिग्री सेल्सियस के साथ बलौदा बाजार दूसरे स्थान पर रहा। धमतरी में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और रायपुर 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजनांदगाव में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। यह शहर सामान्य से 6 डिग्री तक अधिक गर्म रहा। बिलासपुर में 44.4, पेण्ड्रा रोड में 42.9 और अंबिकापुर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और जगदलपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।मौसम विभाग ने कल से तापमान गिरने की संभावना जताई हैमौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से रायलसीमा तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक दूसरी द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर बांग्लादेश तक बिहार, पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 8 जून को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट होने की संभावना है।डॉक्टरों का कहना है, इन दिनों में धूप में रहना खतरनाक हो सकता है।भीषण गर्मी की वजह से सेहत पर भी संकटशासकीय आयुर्वेद कॉलेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला का कहना है, गर्मियों में सूर्य की तपिश बढ़ गई है। ऐसे में लोगों में डिहाइड्रेशन, थकान, घबराहट और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इस मौसम में लू लगने के साथ ही दूषित जल या भोजन से पेट से संबंधित अनेक रोग जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया और टायफाइड होने की संभावना रहती है। सूर्य की तेज किरणों के कारण चेहरे और शरीर में सन-बर्न होने तथा त्वचा से संबंधित अन्य रोग होने का खतरा होता है।लू से बचाव के लिए यह करना चाहिएडॉ. संजय शुक्ला बताते हैं, चूंकि इस मौसम में लू लगने की ज्यादा संभावना रहती है, इसलिए यथासंभव ठंडी जगह पर रहना चाहिए। धूप में निकलने के पहले संतुलित और सुपाच्य भोजन तथा पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। गर्म लू से बचाव के लिए शरीर, सिर, कान आदि को सूती कपड़े से ढांक लें। वहीं सूर्योदय से पहले पैदल चलना, हल्का व्यायाम, योगाभ्यास और तैराकी इत्यादि करना चाहिए।लू से बचाव में यह भी होंगे मददगारडॉ. संजय शुक्ला ने बताया, शरीर में पानी एवं अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स मिनरल्स की मात्रा संतुलित रखने के लिए आयुर्वेद में हल्का, सुपाच्य, मधुर रस वाले स्वच्छ ठंडा या उबाले हुए तरल पेय पदार्थों के सेवन करने का निर्देश है। गर्मियों में पीसा जीरा और नमक मिलाकर मठा यानि छाछ, दही की लस्सी, दूध, कच्चे आम का जलजीरा, नींबू की शिकंजी या शरबत, घर में बनी ठंडाई, गन्ने का रस, बेल का शरबत, नारियल पानी, मौसमी एवं ताजे फलों का रस इत्यादि पीना चाहिए। भोजन में पुराने जौ, पुराने चावल, खिचड़ी, मूंग की दाल, गेहूं की रोटी, सत्तू, रायता, सब्जियों में चौलाई, करेला, बथुआ, मुनगा, परवल, भिंडी, तरोई, पुदीना, टमाटर, खीरा, ककड़ी, अदरक, प्याज, आंवला का मुरब्बा इत्यादि को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा तरबूज, खरबूज, मौसंबी, संतरा, अनार, शहतूत, आंवला इत्यादि का प्रयोग हितकारी है।

561380cookie-check29 डिग्री तापमान से हो रही दिन की शुरुआत, दोपहर बाद 45, शाम को 41, आधी रात भी पारा 32 पार
Artical

Comments are closed.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार की नियुक्ति रद्द, कहा- कानून के मुताबिक ही होगी नियुक्ति     |     Aditya Birla World Academy Opens Early Years Admission Enquiries for 2027–2028 in South Mumbai     |     Ranga Rao Memorial School for Differently Abled Alumna Deepika T C gets a Grand Welcome in her Hometown     |     66% of Indian Developers Say They're Responsible for AI Outcomes: BairesDev Dev Barometer     |     Bihar News: सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश     |     Shravasti:डंपर ने एसयूवी को मारी टक्कर, एक की मौत और चार लोग घायल; शादी कार्यक्रम के लिए सब्जी लेने जा रहे थे – Dumper Collides With Suv In Shravasti One Dead While Four Injured     |     Uttarakhand:अब शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती से पहले वित्त और कार्मिक विभाग की सहमति जरूरी, आदेश जारी – Concurrence Of Finance And Personnel Departments Is Mandatory Before Recruiting For Vacant Teaching Positions     |     Lpg Crisis:उज्जैन में गैस सिलिंडर जमाखोरी पर कार्रवाई, रेस्टोरेंट-दुकानों पर छापे, 35 से ज्यादा सिलिंडर जब्त – Lpg Crisis: Action Against Lpg Hoarding, Raids At Restaurants And Shops; Over 35 Gas Cylinders Seized     |     महाराष्ट्र में सभी वाहनों के लिए एक नियम:राज्य सरकार का बड़ा फैसला, ई-रिक्शा और ई-बाइक के लिए परमिट अनिवार्य – Maharashtra One Rule All Vehicles Now Permits Made Mandatory For E-rickshaws And E-bikes     |     Rajasthannews:मेवात बना गौ तस्करी का गढ़, 5 साल में 54 एनकाउंटर; अब अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी – 54 Encounters, 110 Arrests: Rajasthan Cracks Down On Cow Smuggling; Gau Seva Policy 2026 In Works     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088