हेडलाइंस
Bihar News Vaishali Man Was Shot Dead During Holi Celebrations Murder Case Bihar News Hajipur News - Bihar News Hathras:सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज - Bricks And Stones Thrown In Basgoi-birra Of Sasni Bageshwardham Baba Played Holi, A Grand Holi Decorated With Flowers, Gulal And Colours. - Chhatarpur News Barmer News: Khaki Turns Colorful As Police Celebrate Holi With Gulal; Ravindra Bhati Joins The Festivities - Barmer News IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले Oxford Ashmolean Museum: Oxford museum set to return 500-year-old bronze statue taken from Tamil Nadu temple | India News Nitish Kumar :राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन? - Know That Chances Of Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate Nishant Kumar Dy Cm Samrat Choudhary... सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो:ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें - Youtuber Salim Vastavik Attack New Video Attackers Attacked Him With Sharp Weapons Enter... Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर Bikaner News: Woman Gives Birth Outside Bhadla Phc As Doctors And Staff Found Absent - Bikaner News

BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैतभारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट ने कहा देश के हालात श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे होते देर नहीं लगेगी। सरकार किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़ने का अधिकार है। किसान अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन सरकार किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार नहीं है।खरीफ फसलों की एमएसपी किसानों से छलावाकिसान नेता और BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बड़े भाई नरेश टिकैत जो राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने एक बार फिर एमएसपी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्धि कर किसानों के साथ फिर धोखा किया है। धान के लिए मात्र 100 रुपये की वृद्धि मजाक है। तिलहन और दलहन की भी यही स्थिति है।फसलों की बुवाई लागत 25 प्रतिशत महंगी हुईनरेश टिकैत ने आगे कहा कि पिछले दो सालों में रबी और खरीफ की फसलों की बुआई की लागत में 20 से 25 फीसदी वृद्धि हुई है। यह वृद्धि डीजल, खाद, कीटनाशक, बीज, मजदूरी में बढ़ोतरी की वजह से हुई। भाकियू की पहले से मांग है कि सी 2+50 के फार्मूले से एमएसपी गारंटी कानून जब तक नहीं बनेगा तब तक किसानों ही आर्थिक हालत सुधरने वाली नहीं है।एमएसपी गारंटी कानून पर कमेटी बनाने का आश्वासन देकर केंद्र सरकार ने अभी तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। केंद्र सरकार किसानों से वादाखिलाफी कर रही है।गेहूं की बिक्री पर छूट देकर देख लियागेहूं की खुले में बिक्री की छूट देकर सरकार ने देख लिया कि प्राइवेट प्लेयर्स के आने से न किसानों को लाभ मिला और सरकार के गोदाम खाली रह गए। मौसम ने अगले सीजन में साथ नहीं दिया तो देश खाद्यान्न संकट का सामना करने पर मजबूर होगा। महंगाई बढ़ेगी और हालात श्रीलंका और पाकिस्तान जैसे होते देर नहीं लगेगी। किसानों को हर हाल में लाभकारी मूल्य देना ही सरकारों के पास एकमात्र विकल्प है।हरियाणा के बराबर बिजली का रेट कर दोनरेश टिकैत ने कहा कि देश का सभी को फिक्र है। हम किसी भी कीमत पर टकराव नहीं चाहते। ट्यूबवेल पर बिजली मीटर लगाकर किसान तो कर्ज के नीचे दब जायेंगे म्हारी मांग है की खेती की बिजली का रेट हरियाणा की बिजली के रेट के बराबर कर दो।फिर आंदोलन करने की हमें कोई जरूरत नहीं। आंदोलन तो सरकार की शोभा है। सरकार वार्ता करे तो समस्या का हल निकलेगा। किसान तो अपनी मांग रखेगा ही। जोर जबरजस्ती से आंदोलन को दबाने का प्रयास किए तो वह ठीक नहीं।

564680cookie-checkBKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही
Artical

Comments are closed.

Bihar News Vaishali Man Was Shot Dead During Holi Celebrations Murder Case Bihar News Hajipur News – Bihar News     |     Hathras:सासनी के बसगोई-बिर्रा में जमकर ईंट-पत्थर फेंके, फायरिंग से फैली दहशत, एक दर्जन लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज – Bricks And Stones Thrown In Basgoi-birra Of Sasni     |     Bageshwardham Baba Played Holi, A Grand Holi Decorated With Flowers, Gulal And Colours. – Chhatarpur News     |     Barmer News: Khaki Turns Colorful As Police Celebrate Holi With Gulal; Ravindra Bhati Joins The Festivities – Barmer News     |     IND vs WI: कोलकाता में कैसा है टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड, ईडन गार्डन्स में खेल चुकी है चार मुकाबले     |     Oxford Ashmolean Museum: Oxford museum set to return 500-year-old bronze statue taken from Tamil Nadu temple | India News     |     Nitish Kumar :राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन? – Know That Chances Of Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate Nishant Kumar Dy Cm Samrat Choudhary Bihar Cm     |     सलीम वास्तिक पर हमले का नया वीडियो:ऑफिस में घुसते ही ताबड़तोड़ हमला, हमलावरों ने पार कीं क्रूरता की सारी हदें – Youtuber Salim Vastavik Attack New Video Attackers Attacked Him With Sharp Weapons Entered Office In Ghaziabad     |     Harda News: मासूम से दरिंदगी के बाद उबाल, आरोपी को फांसी की मांग पर सड़क जाम, परिजनों को भी किया गांव से बाहर     |     Bikaner News: Woman Gives Birth Outside Bhadla Phc As Doctors And Staff Found Absent – Bikaner News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088