Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारे धक्के; भगवंत मान बोले-इनके खून में रिश्वत है

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम के रेजिडेंस में कांग्रेसियों के धरने को लेकर बवाल हो गया। हालात इस कदर बिगड़े की चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग में धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में भरकर पुलिस थाने ले गई। कांग्रेसी सीएम भगवंत मान से मिलने आए थे। उनका कहना था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर राजनीतिक बदलाखोरी के तहत केस दर्ज किया गया।कांग्रेसियों के धरने पर सीएम भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी कि कांग्रेसी पंजाब को लूटने वालों का साथ दे रहे हैं।इसका जवाब भी अब सीएम भगवंत मान ने दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि बिना समय लिए पंजाब के बचे-खुचे कांग्रेसी मेरे घर पर आ गए। वह रिश्वत के केस का सामना कर रहे लीडरों के हक में आए थे। पंजाब को लूटने वालों का साथ देना सबूत है कि रिश्वत इनके खून में है। वह नारे लगा रहे थे कि साड्‌डे हक-ऐत्थे रख, इसका मतलब रिश्वतखोरी भी कांग्रेस का हक है।चंडीगढ़ में सीएम हाउस के अंदर प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता।कांग्रेसी बोले- समय देकर बुलाया, फिर जलील कियाहिरासत में लिए कांग्रेसियों में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधानसभा में विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के अलावा कई नेता शामिल हैं। कांग्रेसी सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे। उनका कहना था कि सीएम ने सुबह 10 बजे का समय दिया था। इसके बावजूद उन्होंने मुलाकात नहीं की। उलटा उन्हें सीएम हाउस के अंदर बुलाते वक्त जलील किया गया। उनकी तलाशी ली गई और मोबाइल बाहर रखवा लिए गए। पुलिस ने उन्हें एक बजे मुलाकात का वक्त दिया लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।धर्मसोत ने पेड़ कटाई में कमीशन खायापंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दावा किया कि साधु सिंह धर्मसोत ने मंत्री रहते पेड़ कटाई में कमीशन खाया। वह एक पेड़ के बदले 500 रुपए कमीशन लेते थे। लीगल परमिट पर काटे इन पेड़ों में कमीशन की डीलिंग धर्मसोत के रखे आदमी करते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री रहे धर्मसोत के करीब सवा करोड़ रिश्वतखोरी के खुलासे का दावा किया गया। धर्मसोत फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो की रिमांड पर हैं। हालांकि, धर्मसोत ने इन आरोपों से इनकार दिया।गिलजियां ने ट्री गार्ड में किया घोटालाविजिलेंस ब्यूरो ने दावा किया कि जंगलात मंत्री रहते संगत सिंह गिलजियां ने ट्री गार्ड में 6 करोड़ से ज्यादा का घपला किया। गिलजियां चरणजीत चन्नी के CM बनने के बाद 4 महीने के लिए जंगलात मंत्री बने थे।बाजवा बोले- टाइम देकर भी नहीं मिलेपंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्होंने CM भगवंत मान से समय लिया था। इसके बावजूद उन्हें बाहर खड़ा रखा गया। हालांकि, CM ऑफिस का दावा है कि कांग्रेस ने मिलने का समय नहीं लिया था।

565220cookie-checkचंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारे धक्के; भगवंत मान बोले-इनके खून में रिश्वत है
Artical

Comments are closed.

Trump diagnosed with ‘common’ vein condition explaining his swollen legs     |     US designates Lashkar’s proxy TRF as ‘Foreign Terrorist Organisation’     |     Shivakumar on Bihar CM’s free electricity announcement     |     उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन और योगी मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं तेज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अमित शाह से की मुलाकात     |     Bihta Police Busted A Bike Thief Gang, Arrested Five Thieves Along With Six Bikes – Amar Ujala Hindi News Live     |     Aligarh In Swachh Survey 2024-25 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kotdwar News Teenage Girl Died Due To Snakebite Family Crying Badly – Amar Ujala Hindi News Live     |     8 Inches Of Rain In Four Hours In Bhanpura, Water Entered People’s Homes, Traffic Stopped – Madhya Pradesh News     |     Maharashtra Update Mumbai Thane Palghar Pune Crime Politics Education Event And Other News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live – Maharashtra:विपक्ष का दावा     |     Jodhpur News: सड़क पर लड़ते सांडों ने ली महिला की जान, पुलिस जीप भी चपेट में आई, तीन जवान घायल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088