हेडलाइंस
Bihar News:sc ने सिन्हा लाइब्रेरी अधिनियम को किया खारिज, ट्रस्ट को वापस मिली प्रबंधन की जिम्मेदारी - Supreme Court Bihar Strikes Down Sinha Library Act Token Compensation Invalid यूपी:प्रदेश में छाया बेमौसम कोहरा, मौसम विभाग ने बताया ईरान युद्ध से इसका संबंध है या नहीं; जानिए पूर्वानुमान - Up: Unseasonal Fog Covers The State, The Meteorological Department Has Clarified Whether... Gas Crisis:देहरादून में किसे और कितने मिलेंगे सिलिंडर? कमेटी करेगी तय, ईमेल के माध्यम से करना होगा आवेदन - Gas Crisis In Dehradun Who Will Receive How Many Cylinders Committee Will Decide वह बीमारी, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया एक शख्स को इच्छा मृत्यु देने का फैसला Mp News:सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात - Mp News: Cm Yadav Announces Renaming Of Hata In Damoh As 'shivkashi', Unveils Development ... Rajasthan:'अविश्वास पर चर्चा करवाने से बेहतर होता धनखड़ की तरह बिरला से त्याग पत्र ले लेते', बेनीवाल ने कहा - Hanuman Beniwal- Instead Of Discussing No-confidence Motion Against Ls Speaker Should've T... Haryana Weather:37 डिग्री  पार पहुंचा तापमान, तेज गर्मी से गेहूं की फसल में गिरावट की आशंका - Heat Started Increasing In Haryana बैंक ऋण धोखाधड़ी मामला:ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 1.69 करोड़ की संपत्ति एसबीआई को लौटाई - Bank Loan Fraud Case: Ed Returns Assets Worth Rs 1.69 Crore To Sbi In Bank Fraud Case FIFA वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेगा ईरान, टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम न मेहंदी-न सिंदूर और न भारी-भरकम लहंगा, सुर्ख लाल साड़ी में गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, देखें पहली तस्वीर

लेबर कांट्रैक्टर के मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या, प्लास्टिक के बोरे मिला शव, 5 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या

फरीदाबाद: पांच जून की शाम साढ़े सात बजे फोन आने पर बाइक लेकर घर से निकला था मृतक, परिजन बोले, पुलिस समय रहते तलाश करती तो जिंदा होता विनोद शर्मा, मूलरूप से बिहार के थे रहने वाले।बल्लभगढ़ के भगत सिंह कॉलोनी निवासी लेबर कांट्रैक्टर के मैनेजर की चाकूओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को प्लास्टिक के डबल बोरे में भरकर आईएमटी क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन के पास झाड़ियां में फेंककर फरार हो गए। गुरुवार को सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 34 वर्षीय विनोद शर्मा के रूप् में हुई है।वह मूलरूप से बिहार के जम्हुई जिले के रहने वाले थे। करीब 25 साल से यहां किराए पर परिवार के साथ रहते थे। संदेह के आधार पर पुलिस ने हत्या का मास्टर माइंड बब्बन और कुंदन को राउंडअप कर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने रंजिश में पांच लाख रुपए की सुपारी देकर कराने की बात कबूल कर ली। हत्याकांड का एक आरोपी नीरज अभी फरार है। उधर परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते तलाश करती थी तो विनोद जिंदा होते। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगीभगत सिंह कॉलोनी निवासी मृतक विनोद शर्मा की पत्नी रीना देवी ने चावला कॉलोनी पुलिस चौकी में पांच जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें रीना ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे उनके पति विनोद शर्मा घर पर खाना खाया था। तभी किसी का फोन आ गया। खाना खाने के बाद वह अपनी अपाची बाइक लेकर फोन पर बात करते हुए निकल गए। फिर लाैटकर नहीं आए।गुरुवार सुबह पुलिस को मिली सूचनागुरुवार सुबह सिटी थाना बल्लभगढ़ को सूचना मिली कि आईएमटी में फायर स्टेशन के पास झाड़ियों में एक बोरे मंे किसी युवक का शव पड़ा है। सूचना पर डीसीपी बल्लबगढ़ कुशल पाल सिंह, डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, एसपी क्राइम सुरेंद्र स्योराण, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, एफएसएल की टीम व क्राइम ब्रांच 65 प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व सिटी थाना प्रभारी सत्यवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान विनोद शर्मा के रूप में की।घटना स्थल पर पहुंचकर जांच करती पुलिसहत्या करने के बाद गला रेता गयाहत्यारों ने मृतक विनोद की चाकूओं से हत्या करने के बाद उसका गला भी रेत दिया था। हत्यारों ने मारने के बाद उसके शव को प्लास्टिक के दो बोरे में भरकर सील दिया था। भीषण गर्मी के चलते शव पूरी तरह से सड़ गया था। उसमें कीड़े तक पड़ गए थे। मौके से मृतक की बाइक और मोबाइल फोन गायब है। पुलिस के मुताबिक हत्या का मास्टर माइंड बब्बन और मृतक विनोद गुडईयर कंपनी में लेबर कांट्रैक्टर विनोद कुमार के पास मैनेजर के रूप् में कार्य करते हैं। कहा जा रहा है कि आरोपियों पर करीब 16 लाख रुपए की देनदारी थी। इसी बात को लेकर बब्बन मृतक से रंजिश रखता था।पांच लाख की सुपारी देकर कराई हत्यापुलिस ने मृतक की पत्नी रीना देवी की शिकायत पर पुलिस ने तीन अारोपी बब्बन, कुंदन और नीरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मास्टर माइंड बब्बन ने अपनी लेबर कुंदन और नीरज को पांच लाख रुपए की सुपारी देकर विनोद की हत्या कराई है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मोबाइल व बाइक बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि पांच जून की शाम आखिर में किसकी कॉल मृतक के मोबाइल नंबर पर आई थी। परिजनों के मुताबिक मृतक के 15 और 17 साल के दो बेटे हैं

566950cookie-checkलेबर कांट्रैक्टर के मैनेजर की चाकूओं से गोदकर हत्या, प्लास्टिक के बोरे मिला शव, 5 लाख की सुपारी देकर कराई गई हत्या
Artical

Comments are closed.

Bihar News:sc ने सिन्हा लाइब्रेरी अधिनियम को किया खारिज, ट्रस्ट को वापस मिली प्रबंधन की जिम्मेदारी – Supreme Court Bihar Strikes Down Sinha Library Act Token Compensation Invalid     |     यूपी:प्रदेश में छाया बेमौसम कोहरा, मौसम विभाग ने बताया ईरान युद्ध से इसका संबंध है या नहीं; जानिए पूर्वानुमान – Up: Unseasonal Fog Covers The State, The Meteorological Department Has Clarified Whether It Is Related To The     |     Gas Crisis:देहरादून में किसे और कितने मिलेंगे सिलिंडर? कमेटी करेगी तय, ईमेल के माध्यम से करना होगा आवेदन – Gas Crisis In Dehradun Who Will Receive How Many Cylinders Committee Will Decide     |     वह बीमारी, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया एक शख्स को इच्छा मृत्यु देने का फैसला     |     Mp News:सीएम यादव की घोषणा- दमोह के हटा का नाम बदलकर ‘शिवकाशी’ होगा, 405 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात – Mp News: Cm Yadav Announces Renaming Of Hata In Damoh As ‘shivkashi’, Unveils Development Works Worth Rs 405 C     |     Rajasthan:’अविश्वास पर चर्चा करवाने से बेहतर होता धनखड़ की तरह बिरला से त्याग पत्र ले लेते’, बेनीवाल ने कहा – Hanuman Beniwal- Instead Of Discussing No-confidence Motion Against Ls Speaker Should’ve Taken His Resignation     |     Haryana Weather:37 डिग्री  पार पहुंचा तापमान, तेज गर्मी से गेहूं की फसल में गिरावट की आशंका – Heat Started Increasing In Haryana     |     बैंक ऋण धोखाधड़ी मामला:ईडी ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 1.69 करोड़ की संपत्ति एसबीआई को लौटाई – Bank Loan Fraud Case: Ed Returns Assets Worth Rs 1.69 Crore To Sbi In Bank Fraud Case     |     FIFA वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलेगा ईरान, टूर्नामेंट से वापस लिया अपना नाम     |     न मेहंदी-न सिंदूर और न भारी-भरकम लहंगा, सुर्ख लाल साड़ी में गौरव की दुल्हन बनीं कृतिका कामरा, देखें पहली तस्वीर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088