हेडलाइंस
Revolutionary, mercenary, spy: US terror suspect has a long resume | India News Darbhanga News: Panic In Ushmamath Market Following Cylinder Blast; Over 6 People Sustained Burns - Bihar News Aligarh:बेटे ने बूढ़े पिता की ईंट मार-मारकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, बहू पर हत्या में सहयोग का आरोप - Son Kills Old Father By Hitting With Bricks Uttarakhand:कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई - Uttarakhand News District-wise Allocation Of Commercial Lpg Cylinders Begins After Sop Issued Punjab:गाद में दब गया था 22 किलोमीटर लंबा सरहाली रजबहा, खोदाई में निकला बाहर; महकमे की बड़ी लापरवाही - The 22-km-long Sarhali Rajbaha Was Buried In Silt मूंगफली ने फुलाया दम:डेढ़ साल की बच्ची की सांस की नली में फंसी, शरीर में घटती जा रही थी ऑक्सीजन, ऐसे बची जान - Peanut Got Stuck In Windpipe Of A One And A Half Year Old Girl Doctors Saved Her Life A 6th-century Temple Built At A Height Of 600 Meters In Maihar, Learn About Its Secrets. - Madhya Pradesh News Udaipur News: Unique Mystery Of Idana Mata Temple, Spontaneous Fire Ritual Draws Devotees During Navratri - Rajasthan News Shimla:शहरवासियों को राहत, राजधानी में आज से ही रोज पानी देने के आदेश - Relief For City Residents: Orders Issued To Supply Water Daily In The Capital, Starting Today Chaitra Navratri 2026: मनोज तिवारी का नवरात्रि गीत रिलीज, 'ममता की छांव' में मां के 9 रूपों की कहानी, सुनकर भर आएंगी आंखें

हांसी पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच; तीनों पर SC/ST का है केस

हिसार: पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी और ऐक्ट्रैस युविका चौधरी के खिलाफ हिसार के हांसी में दर्ज अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले की जांच अब स्टेट क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है। तीनों सेलिब्रिटी के खिलाफ थाना शहर हांसी में एससी एसटी एक्ट के तहत अलग अलग केस दर्ज हुए थे। शिकायतकर्ता रजत कल्सन ने जांच के नए आदेशों पर रोष जताते हुए जांच को भ्रमित करने के प्रयास के आरोप लगाए हैं।बता दें कि हिसार के हांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने एससी एसटी एक्ट के तहत अलग-अलग केस ​​​​​​​पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता जी और फ़िल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कराए हुए हैं। तीनों पर समाज के खिलाफ अलग अलग मौकों पर आपत्तिजनक शब्द कहने के आरोप लगे थे।सेलिब्रिटी पर दर्ज केस को लेकर आए आदेशों के मुताबिक जांच डीएसपी से लेकर स्टेट क्राइम ब्रांच हरियाणा को ट्रांसफर कर दी गई है। जांच स्टेट क्राइम ब्रांच हिसार शाखा के अधिकारी करेंगे। डीएसपी व जांच अधिकारी विनोद शंकर ने बताया कि गुरुवार को इसको लेकर उनको आदेश मिले हैं। अब वे केस की फाइल क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करेंगे।पूरी हो चुकी थी जांच, अब सरकार का नया पेंतराहांसी के दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता रजत कल्सन ने जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किए जाने पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस कदम को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि हांसी पुलिस सेलिब्रिटीज के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच पूरी कर चुकी थी। अब केवल हिसार की एससी एसटी एक्ट के तहत स्थापित विशेष अदालत में चालान फाइल करना बाकी रह गया था। तीनों सेलिब्रिटीज पुलिस जांच में शामिल हो चुके थे। हाईकोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपी सेलेब्रिटीज़ को गिरफ्तारी के बाद अंतरिम जमानत मिल चुकी थी। पूछताछ भी लगभग पूरी हो चुकी थी और इनके मोबाइल तथा लैपटॉप भी हांसी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए थे।हाईकोर्ट जाएंगे: कल्सनकल्सन ने कहा कि मुकदमों की जांच को दिग्भ्रमित करने के लिए तीनों आरोपी सेलिब्रिटी की दरखास्त पर सरकार ने गैर कानूनी कदम उठाते हुए इस जांच को ट्रांसफर किया है। हरियाणा सरकार तथा हरियाणा पुलिस पर भारी राजनीतिक दबाव है। उन्होंने आशंका जताई कि साजिश के तहत इन तीनों सिलेब्रिटीज को बचाने के लिए जांच की दिशा को बदल कर मुकदमों को खारिज किया जा सकता है। वे इस बारे में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिस को निर्देश जारी कराने की मांग करेंगे। इस मामले में जल्द से जल्द विशेष अदालत में सीआरपीसी की धारा 173 के तहत अंतिम रिपोर्ट पेश की जाए और तीनों आरोपी सेलिब्रिटीज के खिलाफ मुकदमा शुरू किया जाए।

568500cookie-checkहांसी पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच; तीनों पर SC/ST का है केस
Artical

Comments are closed.

Revolutionary, mercenary, spy: US terror suspect has a long resume | India News     |     Darbhanga News: Panic In Ushmamath Market Following Cylinder Blast; Over 6 People Sustained Burns – Bihar News     |     Aligarh:बेटे ने बूढ़े पिता की ईंट मार-मारकर की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, बहू पर हत्या में सहयोग का आरोप – Son Kills Old Father By Hitting With Bricks     |     Uttarakhand:कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का जिलेवार आवंटन शुरू, अस्पताल-होटल समेत इन्हें होगी सप्लाई – Uttarakhand News District-wise Allocation Of Commercial Lpg Cylinders Begins After Sop Issued     |     Punjab:गाद में दब गया था 22 किलोमीटर लंबा सरहाली रजबहा, खोदाई में निकला बाहर; महकमे की बड़ी लापरवाही – The 22-km-long Sarhali Rajbaha Was Buried In Silt     |     मूंगफली ने फुलाया दम:डेढ़ साल की बच्ची की सांस की नली में फंसी, शरीर में घटती जा रही थी ऑक्सीजन, ऐसे बची जान – Peanut Got Stuck In Windpipe Of A One And A Half Year Old Girl Doctors Saved Her Life     |     A 6th-century Temple Built At A Height Of 600 Meters In Maihar, Learn About Its Secrets. – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Unique Mystery Of Idana Mata Temple, Spontaneous Fire Ritual Draws Devotees During Navratri – Rajasthan News     |     Shimla:शहरवासियों को राहत, राजधानी में आज से ही रोज पानी देने के आदेश – Relief For City Residents: Orders Issued To Supply Water Daily In The Capital, Starting Today     |     Chaitra Navratri 2026: मनोज तिवारी का नवरात्रि गीत रिलीज, ‘ममता की छांव’ में मां के 9 रूपों की कहानी, सुनकर भर आएंगी आंखें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088