हेडलाइंस
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप - Woman Dies During Delivery, Family Accuses Doctor Of Negligence Indore:एक साथ जली श्मशान में सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टी भी इंदौर में - Indore: Seven Pyres Burned Simultaneously At The Crematorium, With Six Members Of The Sethia Fa... Kota News:नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत - Kota News: Drowsy Driving Turns Fatal, Car Falls From Flyover, Three Friends Returning From Road Tri... Hp Cabinet Meeting:इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर - The Himachal Cabinet Meeting Will Be Held On This Day; Several Key Decisions Are Set To Be Finalized. 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- 'नहीं दिया सर्टिफिकेट' चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, ला रही 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन! केमिकल वाले ट्रीटमेंट पर हज़ारो खर्च करने की बजाय इस सब्जी के पानी का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा स्ट्रेट और शाइनी हेयर BHAVYA योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, ₹33,660 करोड़ का बजट तय, जानें किसे होगा फायदा 'Abusive relationship': Deve Gowda responds to Kharge's 'loved us, married Modiji' dig | India News IPL 2026: ईशान किशन से पहले ये 10 धाकड़ खिलाड़ी रह चुके हैं SRH के कप्तान, जानिए इनमें कितने भारतीय

आप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च

कपूरथला: कपूरथला के गुरुद्वारा में छानबीन के लिए पहुंची पुलिस।पंजाब के कपूरथला शहर में एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर कब्जा करने और तोड़फोड़ करने के आरोप में सिटी पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता व भाई सहित 6 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। विवाद 2 दिन पुराना बताया गया है। पुलिस अधिकारियों और कुछ बुद्धिजीवियों ने विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब कोई बात नहीं बनी तो शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। शुक्रवार को शहर में मामले को लेकर रोष मार्च भी निकाला गया।गुरुद्वारे में लड़ाई झगड़े की मिली थी सूचनाजानकारी अनुसार गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी कपूरथला के प्रधान उज्जल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 जून को रात 9 बजे उसे जगीर सिंह सिद्धू निवासी अर्बन एस्टेट का फोन आया। उसे बताया कि गुरुद्वारा साहिब में 13-14 लोग आए हैं। इनमें मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा निवासी मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर कार में सवार होकर पहुंचे हैं। जबकि मनमोहन सिंह वालिया वासी शेखूपुर रोड, परमजीत सिंह निवासी गुरु नानक नगर, सुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी सीनपुरा भी उनके साथ हैं और लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।कपूरथला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोष मार्च निकाला गया।ग्रंथी को बनाया बंधक, रिकॉर्ड कब्जायाप्रधान उज्जल सिंह ने कहा कि सूचना मिलते के बाद रात 9:30 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि उक्त लोगों में मनजीत बहादुर बावा व वीर कमलजीत सिंह बावा ने हाथों में किरपान पकड़ी हुई थी। जबकि दविंदरपाल कौर ने गुरुद्वारा साहिब के अंदर आकर ग्रंथी कर्मजीत सिंह से गुरुद्वारा साहिब की चाबियां व मोबाइल ले लिया था। उसके बाद ग्रंथी कर्मजीत सिंह को उक्त लोगों ने अपने 7-8 अज्ञात साथियों के साथ मिल कर कमरे में बंद कर दिया और गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय में रखे 27 हजार 650 रुपए व सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी चोरी कर ली। उक्त सभी आरोपियों ने गुरुद्वारा साहिब के कार्यालय के रिकार्ड पर भी कब्जा कर लिया।दोनों पक्षों में नहीं हुआ समझौताइन सभी आरोपियों ने किसी व्यक्ति की शह पर इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद दोनों पक्षों में अब तक समझौते की बात होती रही, लेकिन किसी कारण समझौता नहीं हुआ। सिटी थाना पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब बाविया सेवा सोसायटी रजि के प्रधान उज्जल सिंह की शिकायत पर 6 लोगों को नामजद करते हुए 14 के खिलाफ धारा 458, 342, 380, 427, 148, 149 व 120बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।FIR में इनके नाममामले में नामजद मनजीत बहादुर सिंह बावा, दविंदरपाल कौर, वीर कमलजीत सिंह बावा, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह व सुरजीत सिंह उर्फ विक्की शामिल है। यहां यह भी बता दें कि मनजीत बहादुर सिंह बाबा कथा दविंदर पाल कौर आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान गुरपाल पाल सिंह इंडियन के माता-पिता है तथा वीर कमलजीत सिंह बाबा उसके छोटा भाई हैं। वही सुजीत सिंह उर्फ विक्की आम आदमी पार्टी में सक्रिय युवा नेता हैं।शहर में निकाला रोष मार्चकपूरथला के गुरुद्वारा साहिब बाविया पर कब्जा करने के प्रयास से लोगों में रोष है। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को शहर में रोष मार्च भी निकाला गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया था। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

569740cookie-checkआप जिलाध्यक्ष के परिजनों समेत 14 पर केस दर्ज; शहर में निकाला रोष मार्च
Artical

Comments are closed.

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप – Woman Dies During Delivery, Family Accuses Doctor Of Negligence     |     Indore:एक साथ जली श्मशान में सात चिताएं, बिहार के सेठिया परिवार के छह लोगों की अंत्येष्टी भी इंदौर में – Indore: Seven Pyres Burned Simultaneously At The Crematorium, With Six Members Of The Sethia Family From Bihar     |     Kota News:नींद की झपकी बनी जानलेवा, फ्लाईओवर से गिरी कार, रोड ट्रिप से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत – Kota News: Drowsy Driving Turns Fatal, Car Falls From Flyover, Three Friends Returning From Road Trip Killed     |     Hp Cabinet Meeting:इस दिन होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर – The Himachal Cabinet Meeting Will Be Held On This Day; Several Key Decisions Are Set To Be Finalized.     |     ‘सरके चुनर तेरी सरके’ विवाद से CBFC ने झाड़ा पल्ला, साफ-साफ शब्दों में कहा- ‘नहीं दिया सर्टिफिकेट’     |     चीनी कंपनी करेगी बड़ा धमाका, ला रही 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला सबसे पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन!     |     केमिकल वाले ट्रीटमेंट पर हज़ारो खर्च करने की बजाय इस सब्जी के पानी का करें इस्तेमाल, तुरंत मिलेगा स्ट्रेट और शाइनी हेयर     |     BHAVYA योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी, ₹33,660 करोड़ का बजट तय, जानें किसे होगा फायदा     |     ‘Abusive relationship’: Deve Gowda responds to Kharge’s ‘loved us, married Modiji’ dig | India News     |     IPL 2026: ईशान किशन से पहले ये 10 धाकड़ खिलाड़ी रह चुके हैं SRH के कप्तान, जानिए इनमें कितने भारतीय     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088