हेडलाइंस
Bihar News Vaishali Young Man From Vaishali Has Secured102 Rank Result In The Upsc Exam Hajipur News - Bihar News Pilibhit News:शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो - Passengers Jumped From The Window As Smoke Emanated From A Private Bus In Pilibhit Dehradun:नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर, दूसरे नंबर पर हरियाणा - Uttarakhand Is Number One In The Country In Implementing New Criminal Laws Read All Updates In H... चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला:छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें - Chitrakoot School Scandal Principal Made Girl Students Massage Her, Video Goes Viral Rajasthan News: नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, छह घायल | Top News हरियाणा में डॉक्टरों का धरना:करनाल में पुलिस ने की थी मारपीट, पंचकूला में सिविल अस्पताल में ओपीडी आंशिक बंद - Doctors Protest In Haryana Police Assaulted Doctors In Karnal Opd Partially Closed At Panc... हिमाचल:पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी; तलाई क्षेत्र की है घटना - Mob Torched The Accused's Scooter After He Allegedly Dushkarm With A Five-year Old Girl; The... IND- W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की नजर बड़ी बढ़त हासिल करने पर, भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश Dhurandhar 2 Trailer Released: खून से नहाएगी लयारी और धमाकों से गूंज उठेगी करांची, ट्रेलर में एक्शन का भंडार सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती- चेक करें ताजा भाव

AC में शॉर्ट सर्किट से लगी, दुकानदारों ने खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर निकाले बच्चे

रेवाड़ी: रेवाड़ी की ब्रास मार्केट में लाइब्रेरी में लगी आग।हरियाणा के रेवाड़ी जिला में शुक्रवार शाम को ब्रास मार्केट में चल रही एक लाइब्रेरी में एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग काफी तेजी से भड़की, जिसके कारण लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे बच्चों की जान पर बन आई। आसपास के दुकानदारों ने बड़ी पहल करते हुए सीढ़ी लगाई, जिसके सहारे बच्चे खिड़की में से बाहर निकल पाए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।एक-एक बिल्डिंग में चल रहे सात आठ प्रतिष्ठानब्रास मार्केट कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी का बड़ा हब बन चुकी है। यहां कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी तो खोल लिए गए, लेकिन नियमों का कोई पालन नहीं कर रहा। ब्रास मार्केट की दुकान नंबर 14 में कुछ समय पूर्व ही खुली एक लाइब्रेरी में शुक्रवार शाम को आठ दस बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अचानक ही एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग काफी तेजी से भड़की।कुछ बच्चे तो सीढ़ियों से नीचे उतर आए, लेकिन कुछ भीतर ही फंस गए। जो बच्चे भीतर फंसे थे उनको आसपास के दुकानदारों ने खिड़की में सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। आगजनी की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की एक के बाद एक दो गाड़ियां मौके पर पहुंचे। दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक लाइब्रेरी में सब कुछ जल चुका था।बिना फायर एनओसी चल रहे प्रतिष्ठानब्रास मार्केट की एक-एक बिल्डिंग में सात से आठ शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि इनमें से एक के पास भी फायर एनओसी नहीं है, जबकि प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी आदि के लिए भी फायर एनओसी आवश्यक है। अब सवाल यह उठता है कि बिना फायर एनओसी के आखिरकार ये संस्थान चल कैसे रहे हैं। दमकल विभाग द्वारा इन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। अब जब शोर मचा है तो विभाग के अधिकारी एक दो दिन दबाव डालेंगे, लेकिन फिर न जाने क्या मंत्र इन सेंटर संचालकों द्वारा पढ़ा जाता है कि अधिकारी शांत होकर दोबारा अपने दफ्तर तक ही सीमित हो जाते हैं।मार्केट का किया जाएगा निरीक्षणरेवाड़ी उप अग्निश्मन अधिकारी मामचंद शर्मा ने कहा कि ब्रास मार्केट में जो हादसा हुआ है, उसमें बच्चों को बचा लिया गया है। टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। ब्रास मार्केट में किसी भी कोचिंग सेंटरों के पास फायर एनओसी नहीं है। जल्द ही मार्केट का निरीक्षण कर उन सभी सेंटरों और लाइब्रेरी पर कार्रवाई की जाएगी, जिनके पास फायर एनओसी नहीं है।

570220cookie-checkAC में शॉर्ट सर्किट से लगी, दुकानदारों ने खिड़की के पास सीढ़ी लगाकर निकाले बच्चे
Artical

Comments are closed.

Bihar News Vaishali Young Man From Vaishali Has Secured102 Rank Result In The Upsc Exam Hajipur News – Bihar News     |     Pilibhit News:शॉर्ट सर्किट से निजी बस में उठा धुआं, दहशत में खिड़की से कूदे यात्री, महिला घायल; देखें वीडियो – Passengers Jumped From The Window As Smoke Emanated From A Private Bus In Pilibhit     |     Dehradun:नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर, दूसरे नंबर पर हरियाणा – Uttarakhand Is Number One In The Country In Implementing New Criminal Laws Read All Updates In Hindi     |     चित्रकूट के स्कूल में शर्मनाक मामला:छात्राओं से मसाज करवा रहीं थीं प्रधानाध्यापिका, वीडियो हुआ वायरल; देखें – Chitrakoot School Scandal Principal Made Girl Students Massage Her, Video Goes Viral     |     Rajasthan News: नमाज के दौरान दीवार गिरने से बड़ा हादसा, छह घायल | Top News     |     हरियाणा में डॉक्टरों का धरना:करनाल में पुलिस ने की थी मारपीट, पंचकूला में सिविल अस्पताल में ओपीडी आंशिक बंद – Doctors Protest In Haryana Police Assaulted Doctors In Karnal Opd Partially Closed At Panchkula Civil Hospital     |     हिमाचल:पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी; तलाई क्षेत्र की है घटना – Mob Torched The Accused’s Scooter After He Allegedly Dushkarm With A Five-year Old Girl; The Incident Occurred     |     IND- W vs AUS-W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की नजर बड़ी बढ़त हासिल करने पर, भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश     |     Dhurandhar 2 Trailer Released: खून से नहाएगी लयारी और धमाकों से गूंज उठेगी करांची, ट्रेलर में एक्शन का भंडार     |     सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती- चेक करें ताजा भाव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088