Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

रांची में हिंसक उपद्रव के बाद इंटरनेट और दुकानें बंद होने से जनजीवन ठप

झारखण्ड | इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ भाजपा प्रवक्त नुपुर शर्मा के अभद्र बयान के बाद रांची में शुक्रवार को हुए हिंसक उपद्रव के दूसरे दिन शनिवार को भी चहुंओर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस बीच हालात तनावपूर्ण बना हुआ है। सभी तरह की छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह से बंद हैं। आलम यह है कि लोगों को चाय-पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। फुटपाथी दुकानें भी नजर नहीं आ रही हैं। इंटरनेट सेवा लगतार दूसरे दिन भी पूरी तरह से ठप है। वाटसएप समेत सभी तरह के इंटरनेट मीडिया बंद है। सड़कों पर विरानगी पसरी हुई है। वाहन भी इक्के दुक्के ही नजर आ रहे हैं। अर्थव्यवस्था का पहिया पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा बलों की गश्ती जारी है। किसी भी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए जवान सड़कों पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं।

झारखंड में यह दूसरा मौका है जब इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध लगाया गया है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी महीने में हजारीबाग जिले में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान एक युवक की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालात इतना बिगड़ गया कि रातों-रात सरकार ने पांच जिलों में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह पहला मौका था जब झारखंड में इंटरनेट पर पाबंदी लगाने की नौबत आई थी। दो दिनों तक पूरी तरह से पांच जिलों में इंटरनेट सेवा ठप रहने के बाद हालात नियंत्रित हुए थे।

573080cookie-checkरांची में हिंसक उपद्रव के बाद इंटरनेट और दुकानें बंद होने से जनजीवन ठप
Artical

Comments are closed.

Himachal Fir Will Be Lodged For Spreading Rumours During Disaster Sharing False Information On Social Media – Amar Ujala Hindi News Live     |     पाकिस्तान का हुआ बेड़ा गर्क, T20I में पहली बार बांग्लादेश के सामने हुआ ऐसा हाल     |     कितने पढ़े-लिखे हैं 10वीं फेल शिल्पा शिरोडकर के पति? एजुकेशन जान लगेगा झटका     |     Agartala celebrates National Flag Day with patriotic fervor     |     ED issues fresh summons to Rana Daggubati in alleged illegal betting app case     |     IRFC के नेट प्रॉफिट में शानदार उछाल, स्टॉक्स में देखने को मिल सकता है तगड़ा एक्शन     |     CM Bhupendra Patel will chair state SWAGAT online Public Grievance Redressal program     |     Politics at play? Jagdeep Dhankhar’s ‘shock’ exit as VP turns critics into ‘well-wishers’; Congress seeks answers | India News     |     हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्डतोड़ शतक, इंग्लैंड के गेंदबाजों की लगाई क्लास     |     Bihar News : Cbi Arrested Commercial Superintendent And Parcel Booking Clerk At Railway Station Raxaul Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088