Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Plane shortage and snags: Air India cancels nine long hauls today, mostly Dreamliners | India News First Bihar State Table Tennis Ranking Tournament Patna 2025 - Amar Ujala Hindi News Live UP: अलार्म बजते ही बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं... इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो डीयू : पीजी पाठ्यक्रम व बीटेक में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन शुरू Bhopal: Monsoon Is Increasing Rapidly In Mp, Has Hit 19 Districts So Far, Flights Going To Delhi Diverted To B - Amar Ujala Hindi News Live The Body Of A Missing Old Man Was Found In A Drain - Chittorgarh News In Hpu Auditorium Vice Chancellor Honoured Meritorious Students With Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman - Amar Ujala Hindi News Live जेम्स एंडरसन बने कप्तान, 42 साल की उम्र में संभालेंगे इस टीम की कमान 'मुझ पर काला जादू हुआ है...' प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा एक्टर, लगाई गुहार, मिला ये जवाब फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट

उपमुख्यमंत्री ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

दिल्ली के ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के दिशा में केजरीवाल सरकार द्वारा चांदनी चौक का सौन्दर्यकरण करवाया गया| गुरुवार शाम श्री  मनीष सिसोदिया ने लाल किला से फतेहपुरी मस्जिद तक के 1.4 किमी रोड स्ट्रेच का औचक निरीक्षण किया तथा रखरखाव का जायजा लिया| निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने साफ़-सफाई का बेहतर इंतजाम न करने को लेकर संबंधित अथॉरिटी को फटकार लगाई|

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा रोड स्ट्रेच के साफ़-सफाई व रखरखाव के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है| साथ ही वहां लगाए गए बूम-बैरियर भी काम नहीं कर रहे है| ये पूरा स्ट्रेच मोटर वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित है उसके बावजूद पुलिस की अनदेखी के कारण यहां दुपहिया मोटर वाहनों की आवाजाही देखी गई और ये भी पाया गया कि पूरे स्ट्रेच पर साइकिल-रिक्शा की संख्या भी काफी बढ़ गई है|  चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण की परियोजना के तहत इस पूरे स्ट्रेच पर खम्भों से लटकते तारों को भूमिगत किया गया है लेकिन दोबारा कुछ स्थानों पर ओवरहेड तार लटकते दिखे|

इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि चांदनी चौक दिल्ली को विश्वस्तर पर पहचान देती है| अपने इस  ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा यहां नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया| लेकिन काम यहीं खत्म नहीं होता है नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्य के बाद उसका बेहतर ढंग से रखरखाव करना भी बेहद महत्वपूर्ण है| जिसके लिए सभी को साथ मिलकर काम करने की जरुरत है| सभी एजेंसीज के संयुक्त प्रयासों से ही हम अपने इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने का काम कर सकते है|

दिल्ली सरकार द्वारा चांदनी चौक के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण दौरान पर्यटकों की सुविधाओं का खासा ख्याल रखा गया है। चांदनी चौक को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है साथ ही यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह व्यवस्था की गई है। लेकिन यहां सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है| इस बदइंतजामी पर उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकारा साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि स्ट्रेच पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध करवाई जाए जिसके माध्यम से ये देखा जा सके कि स्ट्रेच की नियमित रूप से सफाई की जा रही है या नहीं और साथ ही इसके रखरखाव के लिए क्या कदम उठाये जाते है|  उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव को इस पूरे स्ट्रेच की मोनिटरिंग करने व उससे संबंधित रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए|

573620cookie-checkउपमुख्यमंत्री ने किया चांदनी चौक का औचक निरीक्षण, साफ़-सफाई में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Artical

Comments are closed.

Plane shortage and snags: Air India cancels nine long hauls today, mostly Dreamliners | India News     |     First Bihar State Table Tennis Ranking Tournament Patna 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: अलार्म बजते ही बचने के लिए बंकरों की तरफ भागते हैं… इस्राइल गए युवाओं ने बताई आपबीती, भेजे वीडियो     |     डीयू : पीजी पाठ्यक्रम व बीटेक में दाखिले के लिए सीटों का आवंटन शुरू     |     Bhopal: Monsoon Is Increasing Rapidly In Mp, Has Hit 19 Districts So Far, Flights Going To Delhi Diverted To B – Amar Ujala Hindi News Live     |     The Body Of A Missing Old Man Was Found In A Drain – Chittorgarh News     |     In Hpu Auditorium Vice Chancellor Honoured Meritorious Students With Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman – Amar Ujala Hindi News Live     |     जेम्स एंडरसन बने कप्तान, 42 साल की उम्र में संभालेंगे इस टीम की कमान     |     ‘मुझ पर काला जादू हुआ है…’ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा एक्टर, लगाई गुहार, मिला ये जवाब     |     फोन में कर लें ये सेटिंग्स, धड़ल्ले से चलेगा Jio, Airtel, Vi का 5G इंटरनेट     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088