Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

लुधियाना पुलिस चौकी से 100 कदमों की दूरी पर हुई वारदात, CCTV में कैद आरोपी

लुधियाना: पंजाब के शहर लुधियाना में दिनदहाड़े लोगों से लूटपाट हो रही है। गली में सैर कर रही महिलाओं की बालियां झपटी जा रही हैं। थाना सदर के इलाके में एक बुजुर्ग महिला से तीन अज्ञात लोगों ने बालियां लूट ली हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को धमकाया और कहा कि वह खुद ही कान का बालियां उतार कर दे दे, अन्यथा वह उसका कान झपट कर बालियां उतार लेंगे और उसे मार देंगे। महिला ने अरोपियों से डर कर खुद ही बालियां उतार कर आरोपियों को दे दीं।आरोपियों का एक साथी कुछ दूरी पर खड़ा था, जो कैमरे में नहीं आ पाया। पीड़ित बुजुर्ग महिला कश्मीरो कौर (67) जसदेव सिंह नगर गली नंबर 7 में सैर कर रही थी, तभी उनके पास बाइक पर महिला और एक व्यक्ति आए। एक पैदल व्यक्ति भी आ गया। तीनों लोग महिला से पूछने लगे कि गुरुद्व‌ारा साहिब कहां है। बुजुर्ग ने उन्हें रास्ता बता दिया । इतने में तीनों आरोपियों ने बुजुर्ग को घेर लिया और कहने लगे कि बालियां उतार कर दे दें, अन्यथा वह कान झपट कर उतार लेंगे।सीसीटीवी में कैद आरोपी महिला को घेर कर खड़े।बता दें कि मराडो चौकी से 100 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। बुजुर्ग महिला के दामाद मनीष ने बताया कि उनकी सास 2 महीने से उन्हीं के पास रह रही है। शहर में उनका इलाज चल रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। इलाका की सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जल्द पकड़ लिए जाएंगे। वारदात में आरोपियों ने बिना नंबर प्लेट वाला बाइक इस्तेमाल किया है।

575130cookie-checkलुधियाना पुलिस चौकी से 100 कदमों की दूरी पर हुई वारदात, CCTV में कैद आरोपी
Artical

Comments are closed.

Himachal News: होम स्टे पंजीकरण के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू, सभी जिला पर्यटन विकास अधिकारियों को निर्देश जारी     |     कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सैयारा? यहां जानिए सब कुछ     |     IND vs ENG: भारतीय कप्तान तोड़ेंगे दिग्गज पाकिस्तानी बल्लेबाज का कीर्तिमान, बनाने होंगे सिर्फ इतने रन     |     सिनेमा की सितारा हैं केके मेनन की असल जिंदगी की ‘सरोज’, फिल्मी कहानी जैसी है लवस्टोरी, स्पेशल ऑप्स के हीरो की असल कहानी     |     Nishikant Dubey takes jibe at oppn for expressing shock over Dhankar’s resignation     |     Heavy rain triggers flood-like situation in Rajouri; schools closed     |     Returning home is just the first step for displaced families     |     Hospital Medical Officer after landslide hits school in Poonch     |     SC castigates Karnataka govt for case against BJP’s Tejasvi Surya | India News     |     Bihar News: Acs S. Siddharth Of Education Department Resigned, Applied For Vrs – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088