Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News: Government Teacher Shot By Friend In Begusarai; Condition Critical: Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live यूपी: सीएम योगी आज करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान Mp News Bjp Leader Viral Video Leaked Inside Story Nhai Staff Tried To Extort Money - Amar Ujala Hindi News Live Kota News: Another Student Preparing For Competitive Exams Dies By Suicide, Was On Call Before Incident - Kota News करारी शिकस्त का कप्तान रहाणे को कोई अफसोस नहीं, कहा- अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका क्या होगा अगर आप हर दिन चिया सीड्स और नींबू पानी पीते हैं, जानिए इससे क्या फायदे मिलेंगे Leela Hotels का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जानें क्या चल रहा ताजा GMP? Personality Test: फेवरेट रंग से जानें व्यक्ति का स्वभाव, उजागर होंगे व्यक्तित में छुपे गुण Bihar Police Investigating: Saharsa Today Accident : Uncontrolled Truck Ran Over A Girl, Causing Her Death - Amar Ujala Hindi News Live

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर बोले शनाका, ये थी मेरी योजना

कोलंबो : श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में करिश्माई जीत दिलाने के बाद कप्तान दसुन शनाका ने आखिरी तीन ओवरों में अपनी बल्लेबाजी के पीछे का राज खोला है। सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही श्रीलंका को तीसरा मुकाबला जीतने के लिए 177 रन की आवश्यकता थी। श्रीलंका को 17 ओवर में 118 रन बनाने के बाद अंतिम तीन ओवर में 59 रन की आवश्यकता थी। 12 गेंदों पर छह रन बनाकर खेल रहे शनाका ने यहां से पारी का गियर बदला और अपनी टीम को एक गेंद रहते विजय दिलाई। श्रीलंका भले ही सीरीज 2-1 से हार गई, लेकिन शनाका की बदौलत उन्होंने पालेकेल स्टेडियम में हुए मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की।

शनाका ने मैच के बाद कहा, ‘इस तरह की पारी खेलना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। इस तरह की पारियां बहुत कम होती हैं। अंतिम तीन ओवरों में मेरी योजना थी कि हर ओवर में तीन बाउंड्री लगाई जाएं। इसका मतलब होता 54 रन (अगर सभी बाउंड्री छक्का हो तो)। सिंगल्स के साथ हमारे पास मैच जीतने का एक मौका था। मैच योजना के विपरीत जाने की संभावना भी थी, लेकिन मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम रहा। यह बहुत बड़ी जीत थी, न केवल मेरे लिए, बल्कि पूरे देश के लिए।’

यह जीत श्रीलंका के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी। दक्षिण एशियाई देश वर्तमान में 1948 में स्वतंत्रता के बाद से सबसे गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। वित्तीय बाधाओं के बावजूद, खेतारामा और पल्लेकेल में हुए टी20 मुकाबलों में भारी संख्या में लोग टीम का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। शनाका ने कहा, ‘हम जानते हैं कि श्रीलंका के लोग काफी दबाव में हैं। उन्हें जरूरत का सामान नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद वे हमारा बहुत समर्थन कर रहे हैं। हम इसके लिए वास्तव में उनके शुक्रगुजार हैं। हम एकदिवसीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो रहे हैं।’

579680cookie-checkऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर बोले शनाका, ये थी मेरी योजना
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Government Teacher Shot By Friend In Begusarai; Condition Critical: Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     यूपी: सीएम योगी आज करेंगे 38 मॉडल कंपोजिट, 67 अभ्युदय विद्यालयों का शिलान्यास, शिक्षकों का होगा सम्मान     |     Mp News Bjp Leader Viral Video Leaked Inside Story Nhai Staff Tried To Extort Money – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota News: Another Student Preparing For Competitive Exams Dies By Suicide, Was On Call Before Incident – Kota News     |     करारी शिकस्त का कप्तान रहाणे को कोई अफसोस नहीं, कहा- अगले साल मजबूत होकर वापस आएंगे     |     साउथ के मशहूर एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका     |     क्या होगा अगर आप हर दिन चिया सीड्स और नींबू पानी पीते हैं, जानिए इससे क्या फायदे मिलेंगे     |     Leela Hotels का IPO आज से खुला, निवेश से पहले जानें क्या चल रहा ताजा GMP?     |     Personality Test: फेवरेट रंग से जानें व्यक्ति का स्वभाव, उजागर होंगे व्यक्तित में छुपे गुण     |     Bihar Police Investigating: Saharsa Today Accident : Uncontrolled Truck Ran Over A Girl, Causing Her Death – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088