Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां का निधन

सोमवार की देर रात बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां का निधन हो गया है। इस जानकारी को फिल्म निर्माता ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर पोस्ट साझा कर दी है।सुधीर मिश्रा ने ट्विटर पर अपनी मां के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, मेरी महान मां एक घंटे पहले चली गई। मेरी बहन और मैं दोनों ने जाते ही उनका हाथ पकड़ लिया और अब मैं आधिकारिक तौर पर एक अनाथ हूं। साथ ही उन्होंने मंगलवार को एक अन्य ट्वीट में लिखा, इस बीच मैं किसी बात को लेकर परेशान हो गया हूं और मेरी मां ने मेरे साथ सह-अस्तित्व किया… और ज्ञान की कुछ बातें…. मूल रूप से कहा… जाने भी दो।

फिल्ममेकर की मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर, फरहान अख्तर, आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सुधीर मिश्रा की मां को श्रद्धांजलि देते पोस्ट साझा की है। आयुष्मान खुराना ने लिखा, प्लीज अपना ख्याल रखें डियर सर, दिल से संवेदनाएं।सुधीर मिश्रा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक जानेमाने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के साथ-साथ एक स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। उन्होंने कई नामी और बड़ी फिल्मों को निर्देशित किया है। उन्होंने साल 1983 में आई कुंदन शाह की फिल्म जाने भी दो यारो में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरूआत की। सुधीर मिश्रा ने कई शानदार फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया है। उन्होंने ‘ये साली जिंदगी’, ‘रात गई बात गई’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘अर्जुन पंडित’, ‘तेरा क्या होगा जॉनी’, ‘खोया खोया चांद’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

580710cookie-checkबॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की मां का निधन
Artical

Comments are closed.

Hanuman Beniwal’s Big Statement On Vote Theft And Jojri River – Jodhpur News     |     Haryana Crime: आधी रात को बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, गहरी नींद में था परिवार, दो बच्चियों को लगी गोली     |     On The Bravery Award To Naib Subedar Satish Kumar, The Hero Of Operation Sindoor, His Mother Said- Proud Of He – Amar Ujala Hindi News Live     |     31 गेंदों में 95 रन, UP T20 लीग में इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, रिंकू सिंह की टीम को मिला नया सुपरस्टार     |     LS Speaker Birla warns oppn MPs     |     India’s semiconductor market expected to triple to $100 billion by 2032: Report     |     Opposition leaders react to NDA’s Vice Presidential pick CP Radhakrishnan, Akhilesh Yadav ask for former VP’s ‘whereabouts’     |     क्या अमेरिकी टैरिफ से भारत में प्रभावित होगा रोजगार, एक्सपर्ट्स ने कही ये बातें     |     Gaurav Gogoi accuses CEC of bias against Rahul Gandhi     |     Punjab: सीएम भगवंत मान का श्री चमकौर साहिब का दौरा, लोगों को देंगे कई सौगातें, जनसभा को करेंगे संबोधित     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088