हेडलाइंस
फेंक देते हैं नारियल के छिलके, बड़े काम आ सकते हैं, चुटकियों में चमक जाएंगे गंदे बर्तन इंदौर एयरपोर्ट से गोवा, हैदराबाद, जलगांव, बेलगाम और कोल्हापुर के लिए नई उड़ानें, फ्लाई 91 और स्टार एयर 30 मार्च से शुरू करेंगी संचालन 25-year-old biker killed in Malad road rage stabbing | India News वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 15 March 2026 Farrukhabad Accident:डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत और दो के शव क्षत-विक्षत, शिनाख्त के प्रयास - Farrukhabad Accident Dust Laden Trailer Runs Over Three Youths On A Bike Two Bodies Mutil... Long Queues For Lpg In Chhindwara: Crowds Thronged At Godowns Since Morning, Cylinders Distributed In - Madhya Pradesh News Delhi में तरुण हत्याकांड को लेकर Ajmer में उबाल, सड़कों पर लोग! जानें क्या है पूरा मामला? - Ajmer Is In Turmoil Over The Murder Of A Young Man In Delhi, With People Taking To The Streets! What Is The F... हरियाणा में भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबाॅट लांच:इंतकाल-जमाबंदी की घर बैठे पा सकेंगे काॅपी, टोकन भी करा सकेंगे बुक - 'bhu-mitra' Whatsapp Chatbot Launched In Haryana: Access Copies Of Mutation And Jamaband... पिता थे डायरेक्शन की दुनिया के जादूगर, बेटी के नाम का चलता है सिक्का, आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती

सुसाइड दिखाने के लिए पेड़ से लटका दिया था; मां ने युवती, उसके भाई और प्रेमी पर लगाया आरोप

चाफा गांव निवासी 22 वर्षीय शनि निषाद ने पेड़ से लटककर सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।गोरखपुर के खोराबार इलाके के चाफा गांव निवासी 22 वर्षीय शनि निषाद ने पेड़ से लटककर सुसाइड नहीं किया था। बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और सुसाइड दिखाने के लिए शव को सनहा गांव के ताल के किनारे पेड़ से फंदा लगाकर लटका दिया गया था।इसकी पुष्टि युवक के पोस्टमार्टम रिर्पोट से हुई है। पोस्टमार्टम रिर्पोट में मौत का कारण आस्पीसिया यानि दम घुटना आया है। दम घुटना तभी आता है जब किसी का गला दबाया जाए। जबकि फांसी लगाकर सुसाइड करने में हैंगिग आता है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद मंगलवार की शाम युवक की मां ने गांव की ही एक लड़की, लड़की के भाई और लड़की के प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।प्रेमिका से छेड़खानी की बात को लेकर आरोपियों ने की थी पिटाईयुवक की मां गायत्री देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन से चार दिन पूर्व शनि अपने घर की छत पर सुबह मोबाइल में गाना सुन रहा था। उसी दिन शाम को गांव का एक युवक नाराजगी भरे लहजे में शनि से कहा कि तुम छत पर बैठकर मोबाइल से गाना बजाकर बगल में रहने वाली मेरी प्रेमिका से छेड़खानी कर रहे हो। यह आरोप लगाते हुए उसने शनि को मारापीटा और धमकी दिया कि यह हरकत नहीं छोड़ोगे तो जान से मार दूंगा।11 जून की सुबह युवक की पेड़ से लटकती हुई मिली थी लाश।युवक ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी। जिसके बाद मां और अन्य ग्रामीणों ने आरोपी युवक से कहा कि शनि को समझा दिया जाएगा। आरोप है कि उक्त लड़की, उसका भाई और लड़की के प्रेमी ने शनि की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका दिया ताकि यह सुसाइड लगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत की वजह आस्पीसिया आया है। तहरीर मिली है।आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह हुई थी घटना11 जून 2022 की सुबह खोराबार इलाके के सनहा ताल के किनारे एक पेड़ पर चाफा गांव निवासी शनि का शव फंदे से लटका मिला था। वह 10 जून की रात घर से ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल होने गया था। तभी से घर नहीं लौटा था। उस समय परिजनों ने बताया था कि वह एक व्यक्ति से ब्याज पर पैसे लिया था। पैसे देने वाला अक्सर पैसे की मांग कर रहा था। ब्रम्हभोज में भी पैसे देने वाले से शनि की मुलाकात होने की बात पुलिस से घरवालों ने बताई थी। शव रेशम की रस्सी से लटका था और सिर आगे की तरफ झुका था। जबकि मुंह मामूली खुला हुआ था। आंखें बंद थी। युवक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह पिता गोविंद, भाई सूरज और छोटे भाई विरजू के साथ पेंट पालिश करता था। दो महीने पहले वह घर आया था।

581220cookie-checkसुसाइड दिखाने के लिए पेड़ से लटका दिया था; मां ने युवती, उसके भाई और प्रेमी पर लगाया आरोप
Artical

Comments are closed.

फेंक देते हैं नारियल के छिलके, बड़े काम आ सकते हैं, चुटकियों में चमक जाएंगे गंदे बर्तन     |     इंदौर एयरपोर्ट से गोवा, हैदराबाद, जलगांव, बेलगाम और कोल्हापुर के लिए नई उड़ानें, फ्लाई 91 और स्टार एयर 30 मार्च से शुरू करेंगी संचालन     |     25-year-old biker killed in Malad road rage stabbing | India News     |     वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग     |     Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 15 March 2026     |     Farrukhabad Accident:डस्ट लदे ट्राला ने बाइक को रौंदा, तीन की मौत और दो के शव क्षत-विक्षत, शिनाख्त के प्रयास – Farrukhabad Accident Dust Laden Trailer Runs Over Three Youths On A Bike Two Bodies Mutilated     |     Long Queues For Lpg In Chhindwara: Crowds Thronged At Godowns Since Morning, Cylinders Distributed In – Madhya Pradesh News     |     Delhi में तरुण हत्याकांड को लेकर Ajmer में उबाल, सड़कों पर लोग! जानें क्या है पूरा मामला? – Ajmer Is In Turmoil Over The Murder Of A Young Man In Delhi, With People Taking To The Streets! What Is The Fu     |     हरियाणा में भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबाॅट लांच:इंतकाल-जमाबंदी की घर बैठे पा सकेंगे काॅपी, टोकन भी करा सकेंगे बुक – ‘bhu-mitra’ Whatsapp Chatbot Launched In Haryana: Access Copies Of Mutation And Jamabandi Records From Home     |     पिता थे डायरेक्शन की दुनिया के जादूगर, बेटी के नाम का चलता है सिक्का, आज सुपरस्टार्स में होती है गिनती     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088