Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

शुक्रवार सुबह कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसे बदरा, ठंडी हवाएं भी चली

सोनीपत/अंबाला: बारिश के बीच से गुजरती युवतीउतर भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के बाद हरियाणा के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह भी पानीपत समेत कई जिलों में मेघा बरसे। कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। ठंडी हवाएं भी चलीं। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ और गर्मी से काफी राहत मिली। अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं।कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को दिन में भी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।विवि के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बमाया कि अलर्ट सुबह 6:10 बजे जारी किया गया है। इसका असर सवा 9 बजे तक रहेगा। हरियाणा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इस कारण अगले दो तीन दिन प्री- मॉनसून की बारिश होने की भी संभावना है। इसे लोगों को जून महीने में पड़ी रही भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।सिरसा में फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक समान है। अधिकतम तापमान जहां 27 डिग्री है, वहीं रात को यह 26 डिग्री दर्ज किया गया। हिसार के बालसमंद में पारा 27.4 डिग्री है। फतेहाबाद में 26 और हिसार के AMFU सेंटर में 28 डिग्री पारा दर्ज हुआ है। अन्य कई जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।बता दें कि इस बार हरियाणा के लोग जबरदस्त गर्मी और झुलसा देने वाली लू का सामना कर रहे हैं। मार्च के आगमन के साथ ही पारा चढ़ने का जो क्रम शुरू हुआ था, वहीं अभी भी बरकरार है। मार्च, अप्रैल, मई और जून का पहला पखवाड़ा औसत से गर्म रहा और कई इलाकों में लगातार लू चली तो कई इलाकों में रह रहकर लू की स्थितियां बनी रही।प्री-मानसून के मुहाने पर हमलाइव वैदर ऑफ इंडिया के नवदीप सिंह के अनुसार, प्रदेश में अब प्री मॉनसून वर्षा का आगाज़ होने को है और शुरुआती तौर पर हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में व्यापक तौर पर मध्यम से तीव्र बारिश या बादलों की गरज दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ पिछले तीन माह से नदारद था, लेकिन अब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण की तरफ हो गई है। इसके कारण तापमान कम होने के साथ शुष्क गर्मी से राहत पहुंची है और वातावरण में नमी बढ़ने लगी है। अब पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी मैदानों में दक्षिणी हवाओं के कारण बढ़ी आद्रता के चलते शुक्रवार से प्री-मानसून की गतिविधियां जोर पकड़ेंगी, जिससे मौसम भी काफी करवट बदल लेगा।तापमान सुबह 7 बजेसोनीपत 24.8 डिग्रीजींद में 25.3 डिग्रीअंबाला में 24.3 डिग्रीफरीदाबाद में 25.3 डिग्रीनूंह में 26.8 डिग्रीरेवाड़ी में 27.5 डिग्रीअगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसमअब अगले दो दिन तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। आसमान पर छाए बादल गरजते रहेंगे। बारिश से पहले तेज आंधी संभव है। कई क्षेत्रों में कम समय में भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने का खतरा भी कहीं कहीं बना रहेगा। कुछ इलाकों में 100 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।सुबह-शाम के वक्त बारिश संभवलाइव वैदर ऑफ इंडिया के अनुसार, प्रदेश में मॉनसूनन आने में अभी समय लगेगा। इस कारण बदले मौसम में प्रदेश में कहीं कहीं बरसात की जो संभावना बनी है,उसका असर मुख्यतः सवेरे और शाम तथा रात के समय रहेगा। दिन की गर्मी और बढ़ी उमस के कारण तीव्र और सक्रिय बादलों का निर्माण होगा।आने वाला दौर, लम्बे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम पर लगाम लगाएगा और लू की विदाई भी संभव है। साथ ही, बारिश का यह दौर वर्तमान विश्लेषण के अनुसार लंबा खिंच सकता है। यह प्रथम मुख्य प्री मॉनसून बारिश का दौर है। सवेरे से ही बादलों का निर्माण शुरू हो गया है।

589570cookie-checkशुक्रवार सुबह कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसे बदरा, ठंडी हवाएं भी चली
Artical

Comments are closed.

‘वैन में वापस जाओ…’ जब 65 साल की नीना गुप्ता से बोला डायरेक्टर का असिस्टेंट, सुनाया फिल्म से जुड़ा किस्सा     |     Mumbra train mishap: Probe slows down as inputs from key CR staff awaited | India News     |     आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट     |     Married Woman Poisoned To Death After Dowry Demand Was Not Met, Had Called Her Father Before Dying – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Minor Kidnapped And Forced To Convert – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kedarnath Helicopter Crash Pm Modi Spoke To Cm Dhami Over Phone Took Full Update Of Accident – Amar Ujala Hindi News Live     |     Delhi Ncr Weather News Storm And Rain Brought Relief To People From Humid Heat – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mother Shoots Dead Her 18 Year Old Son In Dhar After Argument On Love Affair – Amar Ujala Hindi News Live     |     Couple Arrested With Heroin Worth Rs 1.5 Crore – Rajasthan News     |     डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने दे दिए 81 रन, टूट गया 18 साल पुराना रिकॉर्ड     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088