Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

सतना जिले की 7 नगर परिषदों के प्रत्याशियों की भाजपा ने जारी की एक और सूची, कांग्रेस की लिस्ट का दिनभर रहा इंतजार

सतना: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सतना जिले की 7 नगर परिषदों के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची शुक्रवार की शाम जारी कर दी। उधर, कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार होता रहा। हालांकि टिकट की प्रत्याशा में पार्षद पद के लिए लोगों ने नामांकन दाखिल किए।भाजपा ने शुक्रवार की शाम जिले की 7 नगर परिषदों के प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। यह सूची उन वार्डों के उम्मीदवारों की है जिन पर गुरुवार की रात तक चले चिंतन मंथन के बाद भी फैसला नही हो पाया था। कुछ प्रत्याशी भी पार्टी ने बदले हैं।कांग्रेस के पास अब सिर्फ कुछ घंटेभाजपा ने सतना नगर निगम समेत जिले के 12 नगरीय निकायों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी भी कर दी और उसमे संशोधन भी कर डाला लेकिन कांग्रेस अभी तक सतना नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों के ही नाम नही तय कर पाई है। शुक्रवार की शाम तक लोग कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार ही करते रहे गए। अब कांग्रेस के पास कुछ ही घंटे शेष बचे हैं क्योंकि नामांकन के लिए 18 जून की तारीख और दोपहर 3 बजे तक का समय मुकर्रर है। इतने दिनों में जो काम कांग्रेस नही कर पाई अब वह काम उसे महज कुछ घंटों के अंदर निपटाना होगा और नगर निगम सतना समेत जिले के अन्य 11 निकायों के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर उनके बी फॉर्म जमा करने होंगे। हालांकि उम्मीदवारों ने कांग्रेस की टिकट की प्रत्याशा में शुक्रवार को भी पर्चे दाखिल किए हैं, लेकिन टिकट किसे मिलेगा, यह असमंजस है।जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष को लेना है निर्णयमाना जा रहा है कि सतना नगर निगम में प्रत्याशियों के नाम महापौर प्रत्याशी एवं विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को ही तय करने हैं। वे उसे ही प्रत्याशी बनाएंगे जो उनके साथ होगा। जिन्होंने पर्चे भरे हैं उन्हें उनकी तरफ संकेत मिले भी हो सकते हैं, लेकिन जिले के अन्य निकायों पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष को निर्णय लेना है।

590300cookie-checkसतना जिले की 7 नगर परिषदों के प्रत्याशियों की भाजपा ने जारी की एक और सूची, कांग्रेस की लिस्ट का दिनभर रहा इंतजार
Artical

Comments are closed.

Bihar News: Five Prisoners Absconded From Court Campus In Samastipur, Jewelry Shop Looted: Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Tax Evasion In The Name Of Marriage Venue – Hathras News     |     Indore News: City Launches Massive Rainwater Harvesting Drive To Boost Groundwater Levels – Amar Ujala Hindi News Live     |     Laxmi Bundel Became Ajmer City Women Congress President, Wave Of Happiness Among Congressmen – Ajmer News     |     Himachal High Court Said Courts Cannot Help Those Who Sleep On Their Rights – Amar Ujala Hindi News Live – Himachal News:हाईकोर्ट ने कहा     |     छत्तीसगढ़ को मिला देश का पहला AI स्पेशल इकोनॉमिक जोन, यह कंपनी करेगी ₹1000 करोड़ का निवेश     |     Bihar News: Purnea Mp Pappu Yadav Met Victim Family Of Ahiyapur Massacre, Became Emotional And Cried – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बदला रहेगा यातायात, नो एंट्री पास रहेंगे निरस्त     |     Congress Leader And Sarpanch Accused Of Forcefully Occupying Land, Woman Dragged And Beaten – Madhya Pradesh News     |     Jalore Bagoda Police Seized 269 Cartons Worth 25 Lakhs From A Trailer And Arrested Two Smugglers – Jalore News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088