हेडलाइंस
Nishant Kumar:सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच - Bihar News: What Is The Real Age Of Cm Nitish Kumar's Son Nishant Kumar? Bihar Politics Aligarh News:फायरिंग में भाजपा नेता हर्षद हिंदू समेत दोनों गुटों से सात गिरफ्तार, 120 लोगों पर मुकदमा दर्ज - Seven People Including A Bjp Leader Arrested In The Firing Incident Uttarakhand:नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट, अब इंडक्शन चूल्हे की तैयारी - Commercial Cylinders Unavailable Hotels Restaurants Now Preparing To Switch To Induction S... Sehore News: Domestic Lpg Cylinders Banned At Salkanpur Navratri Fair, Commercial Gas Shortage Worries Traders - Madhya Pradesh News Jaipur LPG Crisis: जयपुर के बाजारों से चूल्हे हुए आउट ऑफ स्टॉक! | Rajasthan Ambala:साहा में सर्वे के दौरान आयकर विभाग की टीम पर हमला, पथराव में गाड़ियां टूटीं; ड्राइवर घायल - Ambala: Income Tax Department Team Attacked During Survey In Saha; Vehicles Damaged In Stone-pelting,... Himachal News:एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी-सी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 से - Himachal News Document Verification For Group B-c Posts In Aiims Bilaspur From 16th IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, रिलीज से पहले ही सटासट छाप सकती है 100 करोड़, टूटा OG का रिकॉर्ड घर में अदरक कैसे उगाएं, बेहद आसान है प्रोसेस, पौधे की देखभाल करने का सही तरीका क्या है?

सास-देवर ने पांच लाख के लिए पीटा, बेटी ने सुबह पिता को किया कॉल, रात को आई मौत की खबर

इंदौर: इंदौर में रहने वाले एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी की पत्नी की मौत आत्महत्या और हत्या के बीच उलझ गई है। महिला ने शुक्रवार सुबह अपने पिता को कॉल कर ससुराल वालों के साथ झगड़ा और मारपीट होने का दर्द बताया था। कहा था, पापा जल्दी आ जाओ, यहां मेरे साथ विवाद कर रहे हैं। मुझे यहां से ले जाओ। पिता उससे मिलने पहुंचते इससे पहले ही उसी दिन रात 12 बजे पिता को बेटी की मौत की खबर आ गई। पुलिस को दिए बयान में परिवार ने सास और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। शनिवार शाम पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस हत्या और आत्महत्या के मामले में जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पिता ने ससुराल वालों पर पांच लाख रुपए के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है।सुबह कॉल किया तो बेटी ने कहा था पापा आ जाओ विवाद हो रहा हैटीना के पिता श्रीराम के मुताबिक सुबह 9 बजे के लगभग बेटी ने मोबाइल से कॉल किया था। उसने कहा था पापा जल्दी आ जाओ यहां विवाद हो रहा है। टीना ने सास संतोषी और देवर विजय द्वारा विवाद व मारपीट करने की बात कही थी। पिता ने कहा था वह पति अजय से बात करेंगे और मिलने आएंगे। जिसके बाद दोपहर में जमाई अजय को कॉल किया। तब अजय ने कहा कि वह अभी ट्रांसपोर्ट पर है शाम को घर पहुंचकर बात करा देगा। लेकिन रात को वह कमरे में बेसुध मिली थी।5 लाख रुपए की मांग कर रहे थेपुलिस के मुताबिक टीना की सास संतोषी और देवर उससे पिता श्रीराम से पांच लाख रुपए लाने की मांग करते रहते थे। इसके लिए उसके साथ पहले भी मारपीट हुई थी। पिता श्रीराम ने बताया कि सास और देवर ने उसके साथ मारपीट की है। जिससे उसकी मौत हुई है। टीना के हाथ पैर पर भी चोट के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर पूरा मामला जांच में लिया है।सात साल पहले हुई थी शादीशिप्रा पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम टीना गौड़ (25 ) है। उसका पति अजय पेशे से ट्रांसपोर्टर है। घटना के दिन टीना ने अपने पिता को फोन पर अपने साथ हो रहे विवाद और झगड़े की जानकारी दी थी। टीना के पिता ने दोपहर में जमाई (टीना के पति) को कॉल किया। तब अजय ने शाम को घर जाकर बात कराने की बात कही। लेकिन दोपहर में कोई बात नहीं कराई। इधर, टीना को रात में तबीयत बिगड़ी तो उसे देवास रोड पर सेठी अस्पताल ले गए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे भंडारी अस्पताल भेजा गया। लेकिन रात को डॉक्टरों ने उसे 12 बजे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद रिंजलाय में टीना के माता-पिता को जानकारी दी गई।

595040cookie-checkसास-देवर ने पांच लाख के लिए पीटा, बेटी ने सुबह पिता को किया कॉल, रात को आई मौत की खबर
Artical

Comments are closed.

Nishant Kumar:सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच – Bihar News: What Is The Real Age Of Cm Nitish Kumar’s Son Nishant Kumar? Bihar Politics     |     Aligarh News:फायरिंग में भाजपा नेता हर्षद हिंदू समेत दोनों गुटों से सात गिरफ्तार, 120 लोगों पर मुकदमा दर्ज – Seven People Including A Bjp Leader Arrested In The Firing Incident     |     Uttarakhand:नहीं मिल रहे व्यावसायिक सिलिंडर, होटल और रेस्टोरेंट संचालन पर संकट, अब इंडक्शन चूल्हे की तैयारी – Commercial Cylinders Unavailable Hotels Restaurants Now Preparing To Switch To Induction Stoves Uttarakhand     |     Sehore News: Domestic Lpg Cylinders Banned At Salkanpur Navratri Fair, Commercial Gas Shortage Worries Traders – Madhya Pradesh News     |     Jaipur LPG Crisis: जयपुर के बाजारों से चूल्हे हुए आउट ऑफ स्टॉक! | Rajasthan     |     Ambala:साहा में सर्वे के दौरान आयकर विभाग की टीम पर हमला, पथराव में गाड़ियां टूटीं; ड्राइवर घायल – Ambala: Income Tax Department Team Attacked During Survey In Saha; Vehicles Damaged In Stone-pelting, Driver I     |     Himachal News:एम्स बिलासपुर में ग्रुप बी-सी पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 से – Himachal News Document Verification For Group B-c Posts In Aiims Bilaspur From 16th     |     IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस     |     बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, रिलीज से पहले ही सटासट छाप सकती है 100 करोड़, टूटा OG का रिकॉर्ड     |     घर में अदरक कैसे उगाएं, बेहद आसान है प्रोसेस, पौधे की देखभाल करने का सही तरीका क्या है?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088