हेडलाइंस
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी 270 अंक लुढ़का, पढ़ें खबर Ai+ Smartphone to Expand Additional 3M Smartphone Production Capacity in India with Optiemus Electronics Limited In a first, EC appoints officers of SDM level & above as returning officers for Bengal polls | India News Bihar News:भ्रष्टचार के आरोपी उपमहाप्रबंधक के घर से मिले 1.32 करोड़ के जेवरात, 32 लाख कैश; जानिए पूरा मामला - Bihar News Jewelery Worth Rs 1.32 Crore Rs 32 Lakh Cash Found From Deputy General Manager ... Up:'सिपाही के प्यार में पागल थी वो', आत्महत्या से पहले 1-1 मिनट के बनाए दो वीडियो, दर्द बयां कर दे दी जान - Woman Dies By Suicide After Constable Refuses Marriage Records Two Videos Before Death Uttarakhand:समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची - Preparations For Equal Pay For Equal Work Are In Full Swing Requested List Of All Contractual Em... Indore:सराफा की रंगत पर गैस का संकट, भुट्टे का किस और गराडू हुए ठंडे - Indore: Gas Crisis Dents Gold Prices, Corn Kisses And Garadu Prices Cool Down Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश और ओले का 'अलर्ट', गर्मी से मिलेगी राहत! हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता:भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, कई संगीन अपराधों में थे शामिल - Two Sharp Shooters Of Bhau Gang Arrested In Jhajjar Shimla News: शहर में गैस संकट, गोदामों में ताले; घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग भी ठप

देवर्षि नारद मुनि की सीख अगर कोई व्यक्ति हमें सही सलाह दे रहा है तो उस सलाह को मान लेना चाहिए

17 मई को ज्येष्ठ मास की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि एक ही दिन है। इस महीने की द्वितीया तिथि पर नारद मुनि की जयंती मनाई जाती है। नारद मुनि को ब्रह्मा जी का मानस पुत्र माना गया है। नारद जी भगवान विष्णु के परम भक्त हैं। नारद मुनि से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिनसे जीवन को सुखी बनाने की सीख मिल सकती है।नारद जी और रत्नाकर डाकू से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग, जिसका संदेश ये है कि हमें अगर कोई व्यक्ति सही सलाह दे तो उसे तुरंत मान लेना चाहिए।

पुराने समय में रत्नाकर नाम का डाकू था। वह लोगों को लूट कर परिवार का पालन कर रहा था। रत्नाकर लूट में मिला सारा धन घर के लोगों पर खर्च कर देता था। परिवार के सभी लोग बहुत सुखी थे। एक दिन रत्नाकर की मुलाकात नारद मुनि से हो गई। नारद मुनि ने रत्नाकर से पूछा कि तुम ये लूटमार करते हो, जब इसका दंड मिलेगा तो क्या तुम्हारे घर के लोग भी उस दंड में हिस्सेदार रहेंगे या नहीं? रत्नाकर को अपने परिवार पर भरोसा था, उसने कहा कि मेरे घर के लोग भी मेरे दंड में भागीदार रहेंगे। मैं मेरे घर के लिए ही लूटमार करता हूं। नारद जी ने कहा कि तुम्हें एक बार अपने घर के लोगों से ये बात पूछ लेनी चाहिए। रत्नाकर नारद मुनि की बात मानकर अपने घर पहुंचा और सभी से पूछा कि क्या आप लोग मेरे दंड में मेरे साथ भागीदार बनेंगे?

घर के किसी भी व्यक्ति ने रत्नाकर डाकू का साथ नहीं दिया। सभी ने कहा कि परिवार का पालन करना तुम्हारी जिम्मेदारी है, तुम हमारा ध्यान भी रखते हो, लेकिन हम तुम्हारे दंड में भागीदार नहीं बनेंगे। परिवार के लोगों की ये बातें सुनकर रत्नाकर को समझ आ गया कि किसी के लिए भी गलत काम नहीं करना चाहिए। गलत काम का बुरा फल ही मिलता है। इसके बाद रत्नाकर ने गलत करना छोड़ दिए। इस कथा से हमें संदेश मिलता है कि अगर कोई विद्वान व्यक्ति हमें कोई अच्‍छी सलाह देता है तो उसे मान लेना चाहिए। विद्वान लोगों की सलाह मानने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

602790cookie-checkदेवर्षि नारद मुनि की सीख अगर कोई व्यक्ति हमें सही सलाह दे रहा है तो उस सलाह को मान लेना चाहिए
Artical

Comments are closed.

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी भी 270 अंक लुढ़का, पढ़ें खबर     |     Ai+ Smartphone to Expand Additional 3M Smartphone Production Capacity in India with Optiemus Electronics Limited     |     In a first, EC appoints officers of SDM level & above as returning officers for Bengal polls | India News     |     Bihar News:भ्रष्टचार के आरोपी उपमहाप्रबंधक के घर से मिले 1.32 करोड़ के जेवरात, 32 लाख कैश; जानिए पूरा मामला – Bihar News Jewelery Worth Rs 1.32 Crore Rs 32 Lakh Cash Found From Deputy General Manager House     |     Up:’सिपाही के प्यार में पागल थी वो’, आत्महत्या से पहले 1-1 मिनट के बनाए दो वीडियो, दर्द बयां कर दे दी जान – Woman Dies By Suicide After Constable Refuses Marriage Records Two Videos Before Death     |     Uttarakhand:समान कार्य-समान वेतन की तैयारी तेज, ऊर्जा निगम मुख्यालय ने मांगी सभी उपनलकर्मियों की सूची – Preparations For Equal Pay For Equal Work Are In Full Swing Requested List Of All Contractual Employees     |     Indore:सराफा की रंगत पर गैस का संकट, भुट्टे का किस और गराडू हुए ठंडे – Indore: Gas Crisis Dents Gold Prices, Corn Kisses And Garadu Prices Cool Down     |     Rajasthan Weather Update: आंधी-बारिश और ओले का 'अलर्ट', गर्मी से मिलेगी राहत!     |     हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता:भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, कई संगीन अपराधों में थे शामिल – Two Sharp Shooters Of Bhau Gang Arrested In Jhajjar     |     Shimla News: शहर में गैस संकट, गोदामों में ताले; घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग भी ठप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088