Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

फादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अपनी बेटी के जन्म के साथ ही एक्ट्रेस अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी अभिनेत्री अपनी बेटी और परिवार के लिए वक्त निकाल ही लेती हैं। अपने परिवार के साथ बिताएं इन पलों को एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका ने हाल ने ही अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। साझा की गई इस तस्वीर में प्रियंका की बेटी और उनके पति निक जोनस साथ में नजर आ रहे हैं।बीते दिन दुनियाभर में फादर्स डे मनाया गया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर हाल ही में पिता बने पति निक जोनस के लिए अपनी बेटी की तरफ से एक भावुक नोट शेयर किया। शेयर की गई इस तस्वीर में निक जोनस बेटी मालती को हाथों से पकड़कर खड़ा होने में मदद करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘हैपी फादर्स डे माय लव। हमारी छोटी सी बेटी के साथ तुम्हें देखना मुझे बहुत खुशी देता है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है आई लव यू। आने वाले दिन भी ऐसे ही बीतें।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बेटी और पति को कस्टमाइज्ड शूज भी गिफ्ट किए हैं। गिफ्ट किए गए मालती के शूज पर लेटर एम लिखा हुआ है। वहीं, निक जोनस के शूज पर भी लेटर एम एम लिखा हुआ है।

603990cookie-checkफादर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की तस्वीर
Artical

Comments are closed.

Asia Cup 2025: दुबई पहुंची टीम इंडिया, ICC अकेडमी में शुरू की प्रैक्टिस; सामने आया VIDEO     |     औसत कहानी और बंपर कमाई, दमदार कहानी और औसत कमाई, ऐसा रहा ‘बागी-4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ का BO पर हाल     |     Israeli President presses Pope Leo XIV to help free Hamas hostages     |     Former Karnataka CM Jagadish Shettar after state govt withdraws 63 criminal cases     |     How a Pharma Giant Tracks Global Cash Exposure in Real Time     |     Massive fire breaks out at dyeing factory in Bhiwandi     |     Big push for ‘Make-in-India’ & ‘Atmanirbhar Bharat’, says Swadeshi Jagran Manch | India News     |     ‘हलाल लाइफस्टाइल टाउनशिप’ विवाद पर NHRC की दखल, महाराष्ट्र सरकार से रिपोर्ट तलब     |     Bihar News: Sign Expo 2050 Begins In Bihar, New Beginning Of Digital Age; What For Youth – Amar Ujala Hindi News Live     |     ऑपरेशन महाकाल: बीएसीएल रियल एस्टेट के एमडी समेत चार गिरफ्तार, प्लॉट के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने कही ये बात     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088