हेडलाइंस
'दो-दो विकेटकीपर चाहिए', वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट, बच्चों को देख बोले फैंस- कितने बड़े हो गए इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है, जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वुमेन्स डे? इन 5 कप्तानों की कप्तानी में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, जानिए सूर्यकुमार यादव के अलावा इस लिस्ट में कौन है शामिल? AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम Stranded Ships West Asia: Middle East tensions: Consider charges waiver for stranded ships, ports told | India News Bihar News: दरभंगा में रेस्टोरेंट और वाटर पार्क मालिक को गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी यूपी:ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, चार विमान भी हुए लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना - Up: Amid The Iran Crisis, People Stranded In Gulf Countries Have Started Arriving In India; ... Uttarakhand:कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा - Uttarakhand News Amit Shah Will Reach Haridwar Tomorrow Cm Dhami Took Stock Of Preparations Baba Mahakal Adorned With Cannabis And Tripund Bel Patra Applied Forehead And Ashes. - Madhya Pradesh News

भागवत बोले- ज्ञानवापी का इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन रोज एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना, झगड़ा क्यों बढ़ाना

नागपुर: संघ प्रमुख आरएसएस के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह में बोल रहे थे।ज्ञानवापी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में गुरुवार शाम भागवत ने कहा, ‘ज्ञानवापी का एक इतिहास है, जिसे हम बदल नहीं सकते।आज के हिंदू और मुसलमानों ने इसे नहीं बनाया है। रोज एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना? झगड़ा क्यों बढ़ाना। वो भी एक पूजा है जिसे उन्होंने अपनाया है। वो यहीं के मुसलमान हैं।’ भागवत ने आगे कहा- वे बेशक बाहर से आयी है, लेकिन वह भी एक पूजा-पद्धति है, और जिन्होंने अपनायी है, उन सबके पूर्वज भी हमारे ऋषि-मुनि और क्षत्रिय ही हैं।भारत किसी एक पूजा और भाषा को नहीं मानतासंघ प्रमुख आरएसएस के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत किसी एक पूजा और एक भाषा को नहीं मानता क्योंकि हम समान पूर्वज के वंशज हैं। इस्लाम आक्रमणकारियों के जरिए भारत में आया तो भारत की स्वतंत्रता चाहने वाले लोगों का मनोबल कम करने के लिए हजारों देवस्थान तोड़े गए। हिंदू मुसलमानों के खिलाफ नहीं सोचता है लेकिन उसे लगता है कि इनका पुनुरुद्धार होना चाहिए।कोर्ट जो निर्णय दे उसे मानना चाहिएभागवत ने आगे कहा कि मुसलमानों को यह बिल्कुल नहीं मानना चाहिए कि यह उनके विरुद्ध है। अच्छी बात है, ऐसा सोच के मिल-बैठ के सहमति से कुछ रास्ता निकालना चाहिए। लेकिन हर बार रास्ता नहीं निकलता तो कोर्ट जाते हैं। फिर कोर्ट जो निर्णय दे, उसको मानना चाहिए।उन सबको स्वतंत्रता से चिर काल तक वंचित रखने के लिए, उनका मनोधैर्य दबाने के लिए यह किया गया, इसलिए हिंदू को लगता है कि इसका पुनरुद्धार होना चाहिए। हजारों देवस्थानों को तोड़ा गया। लेकिन उनमें कुछ ऐसे हैं जिनमें हिंदू समाज की विशेष श्रद्धा है।आपस में मिलकर-जुलकर मुद्दा सुलझाएंसंघ प्रमुख ने आगे कहा,’हमने 9 नवंबर को ही कह दिया था कि राम मंदिर के बाद हम कोई आंदोलन नहीं करेंगे, लेकिन मुद्दे मन में हैं तो उठते हैं। ऐसा कुछ है तो आपस में मिलकर-जुलकर मुद्दा सुलझाएं।”दुष्ट लोग दुनिया को जीतना चाहते हैं: भागवतभागवत ने कहा, ‘विश्व में भारत माता की विजय करानी है, क्योंकि हमको सबको जोड़ना है न कि जीतना है। हम किसी को जीतना नहीं चाहते लेकिन दुनिया में दुष्ट लोग हैं जो हमें जीतना चाहता है। आपस में लड़ाई नहीं होनी चाहिए। आपस में प्रेम चाहिए। विविधता को अलगाव की तरह नहीं देखना चाहिए। एक-दूसरे के दुख में शामिल होना चाहिए। विविधता एकत्व की साज-सज्जा है, अलगाव नहीं है।शक्ति उपद्रवी बनती है: भागवतरूस-यूक्रेन युद्ध पर भागवत ने कहा, ‘शक्ति उपद्रवी बनती है। हम देख रहे हैं कि लड़ाई चल रही है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। लेकिन कोई भी यूक्रेन में जाकर रूस को नहीं रोक सकता क्योंकि रूस के पास ताकत है।’ भारत के रुख पर भागवत ने कहा कि भारत ने संतुलित भूमिका अपनाई है। रूस का विरोध भी नहीं किया और लड़ाई का समर्थन नहीं किया। भारत अगर पर्याप्त शक्तिशाली होता तो युद्ध को रोक लेता लेकिन भारत अभी इतना शक्तिशाली नहीं है कि युद्ध को रोक सके।

608000cookie-checkभागवत बोले- ज्ञानवापी का इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन रोज एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना, झगड़ा क्यों बढ़ाना
Artical

Comments are closed.

‘दो-दो विकेटकीपर चाहिए’, वाइड फेंकने के लिए अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप को किया ट्रोल, वीडियो हो रहा है खूब वायरल     |     बेटे अकाय और बेटी वामिका संग फुर्सत के पल बिता रहे विराट कोहली-अनुष्का, सामने आया क्यूट मोमेंट, बच्चों को देख बोले फैंस- कितने बड़े हो गए     |     इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम क्या है, जानिए 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है वुमेन्स डे?     |     इन 5 कप्तानों की कप्तानी में वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, जानिए सूर्यकुमार यादव के अलावा इस लिस्ट में कौन है शामिल?     |     AC की कीमतों में होगी 12% तक की बढ़ोतरी, Daikin बढ़ाएगी एयर कंडीशनर के दाम     |     Stranded Ships West Asia: Middle East tensions: Consider charges waiver for stranded ships, ports told | India News     |     Bihar News: दरभंगा में रेस्टोरेंट और वाटर पार्क मालिक को गोली, हालत नाजुक; पुलिस जांच में जुटी     |     यूपी:ईरान संकट के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत आने हुए शुरू, चार विमान भी हुए लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना – Up: Amid The Iran Crisis, People Stranded In Gulf Countries Have Started Arriving In India; Four Flights Depar     |     Uttarakhand:कल हरिद्वार पहुंचेंगे अमित शाह, सीएम धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा – Uttarakhand News Amit Shah Will Reach Haridwar Tomorrow Cm Dhami Took Stock Of Preparations     |     Baba Mahakal Adorned With Cannabis And Tripund Bel Patra Applied Forehead And Ashes. – Madhya Pradesh News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088