Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
नन्ही परी को दें C से शुरू होने वाले ये क्यूट नाम, इनका अर्थ चुरा लेगा आपका दिल Bihar News : Rjd Party Chief Lalu Yadav Health Update Aiims Delhi Will Review Lalu Prasad Yadav - Amar Ujala Hindi News Live मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों को होगा फायदा, इससे डरने की जरूरत Dehradun Crime Dead Body Of A Youth Found In A Shop Read All Updates In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live District Planning Committee To Hold Crucial Meeting In Chhindwara After Six Years - Madhya Pradesh News 2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested - Rajasthan News अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala - Amar Ujala Hindi News Live VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा

भाजपा में ढाई हजार, कांग्रेस में 1500 से ज्यादा बागी; दोनों प्रमुख दलों के लिए बढ़ी मुश्किलें, मनाने के साथ कार्रवाई का डर भी दिखाया

भोपाल: आज 3 बजे तक परचा वापस नहीं लिया तो 6 साल के लिए पार्टी से बाहरनगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा से टिकट मिलने की आस में पार्षद के लिए नामांकन भरने वाले ढाई हजार से ज्यादा दावेदार पार्टी के लिए सिरदर्द बने हुए है। भाजपा ने सारे नगरीय निकायों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा नामांकन दाखिल करने वाले दावेदारों से आग्रह के साथ ही अल्टीमेटम जारी कर 22 जून की दोपहर तीन बजे के पहले नामांकन वापस लेने के निर्देश दिए है।चेताया है कि दावेदार अपना नाम वापस नहीं लेंगे तो पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस संबंध में सभी जिलों को पत्र जारी किया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि नामांकन वापस न लेने वाले कार्यकर्ता अनुशासनहीनता के दायरे में आएंगे।हर वार्ड में 2-3 दावेदार, सबकी मान-मनौव्वलप्रदेश की 16 नगर निगम में हर वार्ड से भाजपा के दो से तीन दावेदारों ने नामांकन दाखिल किया हुआ है। पार्टी बी-फॉर्म वाले प्रत्याशी के अलावा बाकी सारे दावेदारों से संपर्क में लगी हुई है। संगठन ने प्रमुख नेताओं से लेकर जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। बड़े नेता नामांकन भरने वाले नेताओं को नाम वापस लेने के लिए समझाइश देने में लगे है।जिलाध्यक्षों के खिलाफ नाराजगी, चहेतों को टिकटभोपाल में मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर के चहेतों को टिकट दिलाने की शिकायत हुई है। जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी पर चचेरे भाई और समर्थकों को टिकट दिलाने का आरोप है। इंदौर में जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे और विधायक रमेश मेंदोला के खिलाफ भी ऐसी ही शिकायत है। अशोक नगर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज सोनी ने जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी पर टिकट वितरण में अनियमितता करने का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस में घमासान… शिकायत लेकर दिग्विजय से मिलीं विभा, मुरैना जिलाध्यक्ष ने पद छोड़ापार्षदों के टिकट बटने के बाद से ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। इससे परेशानी महापौर पद के प्रत्याशियों को हो रही है। इसे लेकर भोपाल से महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने मंगलवार काे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और भाेपाल उत्तर एवं मध्य क्षेत्र में हो रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की।इसके बाद दिग्विजय ने दोपहर में भाेपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद को बुलाया और आधा घंटे तक उनके साथ मंत्रणा की। दिग्विजय से वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील भी विरोध दर्ज करा चुके हैं। प्रदेश भर में अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा पार्षद पद के 1500 से ज्यादा लोगों ने पर्चा भरा है।मुरैना : मावई ने कमलनाथ को पत्र लिखामुरैना से विधायक और जिलाध्यक्ष राकेश मावई ने कमलनाथ को पत्र लिखकर कहा है, मैं ग्वालियर-चंबल में गुर्जर समाज का कांग्रेस का इकलौता विधायक हूं। जिस तरह गुर्जर समाज के लोगों को दिए टिकट बदले जा रहे हैं, उसके चलते मैं जिलाध्यक्ष पद छोड़ रहा हूं। ये टिकट यथावत रखें अन्यथा महापौर प्रत्याशियों को भुगतना पड़ सकता है।मावई ने कहा कि नगर निगम में 47 वार्ड हैं, इनमें से 14 से अधिक वार्ड ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। लेकिन पार्टी ने यहां भी 5 लोगों को टिकट दिए, यह हमारे गुर्जर समाज के साथ नाइंसाफी है। श्री मावई ने कहा कि हमने ग्वालियर निगम में भी एक टिकट अपने समाज के लिए मांगा, उसको लेकर भी खींचतान हुई। बड़ी मुश्किल से हम वह टिकट कन्फर्म करा पाए। हम अगर अपने समाज का प्रतिनिधत्व नहीं कर सके तो फिर राजनीति करके क्या करेंगे।​​​​​​​

608360cookie-checkभाजपा में ढाई हजार, कांग्रेस में 1500 से ज्यादा बागी; दोनों प्रमुख दलों के लिए बढ़ी मुश्किलें, मनाने के साथ कार्रवाई का डर भी दिखाया
Artical

Comments are closed.

नन्ही परी को दें C से शुरू होने वाले ये क्यूट नाम, इनका अर्थ चुरा लेगा आपका दिल     |     Bihar News : Rjd Party Chief Lalu Yadav Health Update Aiims Delhi Will Review Lalu Prasad Yadav – Amar Ujala Hindi News Live     |     मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: वक्फ संशोधन बिल से मुसलमानों को होगा फायदा, इससे डरने की जरूरत     |     Dehradun Crime Dead Body Of A Youth Found In A Shop Read All Updates In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     District Planning Committee To Hold Crucial Meeting In Chhindwara After Six Years – Madhya Pradesh News     |     2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested – Rajasthan News     |     अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड     |     Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala – Amar Ujala Hindi News Live     |     VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान     |     नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088