अमृतसर: पंजाब में अमृतसर जिले में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक NRI को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चैकिंग के दौरान उसके बैग से पिस्टल के तीन कारतूस बरामद किए। वह अमृतसर से दोहा-कतर जाने की तैयारी में था। फिलहाल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, फेलबैक जर्मनी में रहने वाला सुभाष चंद्र स्पाइस जेट की फ्लाइट से दोहा कतर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। वह जालंधर जिले के करतार नगर में मॉडल टाउन का निवासी है। एयरपोर्ट पर सामान की चैकिंग में सुरक्षा कर्मियों को पिस्टल की तीन गोलियां बरामद हुईं, जिन्हें देखते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्जएयरपोर्ट पुलिस ने स्पाइस जेट के सीनियर सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव यादविंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुभाष चंद्र के खिलाफ IPC 25/54/59 A के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त में है।दो सप्ताह पहले भी युवक किया था गिरफ्तारदो सप्ताह पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर ही तरनतारन के मुरादपुरा गांव के गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गुरजिंदर ने अमृतसर से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी। इसकी आगे इंग्लैंड के लिए कनेक्टिड फ्लाइट थी, लेकिन जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से एक कार्टरिज .32 बोर की मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।


Comments are closed.