हेडलाइंस
पठानकोट में सरेआम गुंडागर्दी:कार चालकों पर तेजधार हथियार से हमला, हिमाचल के रहने वाले थे कार सवार - Lawlessness In Pathankot Car Drivers Attacked 'अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लाओगे क्या'- पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने PCB पर साधा निशाना Rajya Sabha Election 2026:तेजस्वी यादव से मिलीं जीतन राम मांझी की बहू और समधन! इस मुलाकात के मायने क्या हैं? - If Hams Mla Jyoti Manjhi Deepa Manjhi Stand For Tejashwi Yadav In Rajya Sabha Election 20... Up:कौन है रिया, जिसने वाराणसी की किशोरी को बरेली में बेचा, फिर देह व्यापार में धकेला; तलाश में जुटी पुलिस - Who Is Riya Who Sold A Teenage Girl In Bareilly And Then Forced Into Prostitution Burhanpur News: Development Push In Nepanagar, Cm Dr. Mohan Yadav Inaugurates Projects Worth Crores - Burhanpur News Rajasthan Wild-life News:तेंदुए-बाघ को जंगल में रोकने की तैयारी; राजस्थान में बनेंगे प्रे-बेस सेंटर - Rajasthan To Launch 7 Prey Base Augmentation Centres To Reduce Human–wildlife Conflict Haryana:नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष ने महिला आयोग का जताया आभार, टटीरी गाने पर जताई थी आपत्ति - The President Of Nari Tu Narayani Utthan Samiti Expressed Her Gratitude To The Women Commiss... हिमाचल प्रदेश:सरकारी कॉलेज तेलका में छात्रों से फंड के नाम पर अवैध वसूली, कॉलेज में कई अनियमितताएं उजागर - Himachal Illegal Collection Of Funds From Students At Government College Telka Several Irregu... हनीमून या कोई बला? जब पहाड़ में नेटवर्क जाते ही छिड़ गया रस्मों पर घमासान, फिल्म ने रिलीज से पहले जीते कई अवार्ड 19 मार्च को Realme लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, सामने आए फीचर्स

40.75 मिमी. बारिश से पूरा शहर हुआ जलमग्न, नगर निगम व जिला प्रशासन के दावे पानी में बहे

फरीदाबाद: प्रमुख चौराहों पर जाम से जूझते रहे वाहन चालक, एनआईटी की कॉलाेनियों का बुरा हाल।डीसी रेजीडेंस को जाने वाली सड़क पर दो से तीन फुट तक जमा रहा पानी, आवाजाही लगभग हो गयी थी बंदमानसून की पहली बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिला दी लेकिन परेशानी भी पैदा कर दी। सुबह 8 से शाम पांच बजे तक रुक रूक कर हुई 40.75 मिलीमीटर बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। सभी प्रमुख चौक चौराहे, सड़कें कॉलोनियों व गलियां तालाब में तब्दील हो गए थे। नालों और नालियों की सफाई पर खर्च किए गए डेढ़ करोड़ से अधिक की राशि पहली बारिश में ही बह गए।निगम मुख्यालय के सामने बना नाला ही ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा था। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे अधिक बुरा हाल एनआईटी और बड़खल इलाके का रहा। यहां की अधिकांश कॉलोनियों में पानी जमा हो गया था। ऐसे में लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। हालांकि नगर निगम सभी डिस्पोजलों पर पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन शहरवासियों को जल्दी राहत नहीं मिल पाई। बाटा चौक, डीसी आवास रोड समेत अन्य कई महत्वपूर्ण सड़कों पर देरशाम तक जलमग्न रहा।डीसी आवास वाली रोड पर भरा पानीइन स्थानों पर रही जलभराव की स्थिति गुरुवार सुबह हुई बारिश में निगम के दावे पानी में बह गए। सड़कों पर जलभराव होने से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। नेशनल हाईवे पर बल्लभगढ़ से गुडईयर चौक, गुडईयर चौक से बाटा चौक, अजरौंद चौक, सेक्टर-7-8 चौक और बल्लगढ़ चौक, सेक्टर-22, 23, सेक्टर-15ए में देखने को मिली। इसके अलावा सेक्टर-7-8, 9-10, 10-11 की डिवाइडिंग सड़क, सेक्टर-16 के विश्राम गृह वाली सड़क, सेक्टर-11 व 12 की सड़क, सेक्टर, छह, सात, आठ, नौ, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 28, 29, 30, 31 व 37 की मुख्य सड़कें, बीके-हार्डवेयर चौक, रेलवे रोड, सेक्टर-7 और 9 की हुडा मार्केट, सेक्टर-9 व 10 के डिवाइडिंग रोड, बल्लभगढ़ बस अड्डा पानी से भरे रहे।डेढ़ करोड़ खर्च कर कराई थी नालों की सफाईचार महीने तक अभियान चलाकर बारिश से पहले इंजीनियरिंग विभाग से नाले व नालों की सफाई कराई थी। इस पर करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपए भी खर्च किए गए, लेकिन गुरुवार को हुई ही बारिश ने निगम इंजीनियरों की इंजीनियरिंग फेल कर दी। न्यूटाउन रेलवे स्टेशन रोड और डीसी आवास रोड पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा।एनएचपीसी अंडरपास में पानी भरने से लोगों का हाईवे से संपर्क टूटानगर निगम ने बनाए कंट्रोल रूमनगर निगम ने जलभराव व सीवर लाइन/ नाला आदि के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर कंट्रोल रूम बनाया है। शहरवासी कंट्रोल रूम में फोनकर पर संपर्क कर सकते है। निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने बताया कि किसी प्रकार की आपातकाल स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों की टीमें तैनात की गई है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित किया जाएगा। कंट्रोल रूम के लिए टेलीफोन नंबर 0129-241649, 2418224, 2411664 जारी किया है। आमजन इन्हीं नंबरों पर शिकायत दर्ज करवा सकती है। इसके अलावा आयुक्त के निजी सचिव के कार्यलय में फोन नं 0129-2416464 पर वार्ड न0 1 से 7, अतिरिक्त आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2411914 पर वार्ड न0 8 से 14, अतिरिक्त निगम आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2425525 पर वार्ड न0 15 से 21, संयुक्त आयुक्त कार्यलय में फोन न0 0129-2411946 पर वार्ड न0 22 से 28, स्वास्थ्य अधिकारी कार्यलय में फोन न0 0129- 2420095 पर वार्ड नं 29 से 35 तथा आयुक्त कैम्प आफिस कार्यालय में फोन न0 0129-2416565 पर वार्ड न0 36 से 40 के क्षेत्रों के लोग संपर्क कर सकते हैं।बारिश इनपुट:इलाका बारिश मिमी.फरीदाबाद 65 मिमी.तिगांव 30 मिमी.बल्लभगढ़ 35 मिमी.मोहना 32 मिमी.दयालपुर 31 मिमी.बड़खल 69 मिमी.धौज 19 मिमी.गोंछी 45 मिमी.

635570cookie-check40.75 मिमी. बारिश से पूरा शहर हुआ जलमग्न, नगर निगम व जिला प्रशासन के दावे पानी में बहे
Artical

Comments are closed.

पठानकोट में सरेआम गुंडागर्दी:कार चालकों पर तेजधार हथियार से हमला, हिमाचल के रहने वाले थे कार सवार – Lawlessness In Pathankot Car Drivers Attacked     |     ‘अब ICC ट्रॉफी चोरी करके लाओगे क्या’- पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने PCB पर साधा निशाना     |     Rajya Sabha Election 2026:तेजस्वी यादव से मिलीं जीतन राम मांझी की बहू और समधन! इस मुलाकात के मायने क्या हैं? – If Hams Mla Jyoti Manjhi Deepa Manjhi Stand For Tejashwi Yadav In Rajya Sabha Election 2026 Bihar News     |     Up:कौन है रिया, जिसने वाराणसी की किशोरी को बरेली में बेचा, फिर देह व्यापार में धकेला; तलाश में जुटी पुलिस – Who Is Riya Who Sold A Teenage Girl In Bareilly And Then Forced Into Prostitution     |     Burhanpur News: Development Push In Nepanagar, Cm Dr. Mohan Yadav Inaugurates Projects Worth Crores – Burhanpur News     |     Rajasthan Wild-life News:तेंदुए-बाघ को जंगल में रोकने की तैयारी; राजस्थान में बनेंगे प्रे-बेस सेंटर – Rajasthan To Launch 7 Prey Base Augmentation Centres To Reduce Human–wildlife Conflict     |     Haryana:नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष ने महिला आयोग का जताया आभार, टटीरी गाने पर जताई थी आपत्ति – The President Of Nari Tu Narayani Utthan Samiti Expressed Her Gratitude To The Women Commission     |     हिमाचल प्रदेश:सरकारी कॉलेज तेलका में छात्रों से फंड के नाम पर अवैध वसूली, कॉलेज में कई अनियमितताएं उजागर – Himachal Illegal Collection Of Funds From Students At Government College Telka Several Irregularities Exposed     |     हनीमून या कोई बला? जब पहाड़ में नेटवर्क जाते ही छिड़ गया रस्मों पर घमासान, फिल्म ने रिलीज से पहले जीते कई अवार्ड     |     19 मार्च को Realme लॉन्च करेगा 7000mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, सामने आए फीचर्स     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088