Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
15 Year Old Girl Commits Suicide After An Argument With Her Sister - Amar Ujala Hindi News Live Pilibhit News: खेत पर गया पति, कमरे में विवाहिता को सोता देख जेठ की डोली नीयत, कर दी हदें पार Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या, अब तक 3428 पर्यटक कर चुके सैर Mp Cm Mohan Yadav Convoy Vehicles Break Down After Fuel Contamination Probe Underway News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Alwar News: नेता प्रतिपक्ष से मिलकर लौट रहे कार सवार युवक सड़क हादसे में घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे जूली Himachal: High Court Directs Public Service Commission To Consider The Candidate In Unreserved Category - Amar Ujala Hindi News Live गांव से पहुंचा कोटा तो खुला IIT का रास्ता, फिर ऐसी चमकी किस्मत, अब कहलाता है OTT का सुपरस्टार UPI समेत कई सेवाओं के लिए मोबाइल वेरिफिकेशन पर देना पड़ सकता है चार्ज, DoT लाने वाला है नया नियम RERA ने सुनाया अहम फैसला, घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत 'Better to ignore his statement': CM Siddaramaiah rejects Karnataka minister Rajanna's 'major political shift' claims; says 'no internal dispute' | India News

पश्चिम बंगाल से पंजाब तक मानसून की दस्तक, दिल्ली में पहली बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली । इस बार मानसून की दस्तक समय के साथ होने के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए पूरे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख पर छा गया है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों पर भी गुरुवार को मानसून छा गया। मौसम विभा (आईएमडी) का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर मानसून पूरे पंजाब, हरियाणा के अलावा राजस्थान के कुछ हिस्सों को कवर कर लेगा। इससे इन इलाकों में अच्छी बारिश होगी। दिल्ली में तो मानसून की पहली बारिश ने ही 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से महज छह घंटों के अंदर 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो कम से कम 14 वर्षों में जून में किसी दिन होने वाली सबसे ज्यादा बारिश है। राजधानी में 18 जून 1936 को 235.5 मिमी. बारिश हुई थी जो अब तक का रिकॉर्ड है। दिल्ली में जून में औसतन 65.5 मिमी. बारिश होती है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से लेकर पंजाब तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी वाली हवाएं देश के उत्तरी हिस्सों तक आ रही हैं। इसकी वजह से हिमाचल, पंजाब, यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 1 जुलाई को भी कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा में 1 और 2 जुलाई को अच्छी बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में 3 जुलाई तक और उत्तराखंड में अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बेहद तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, शुक्रवार को झारखंड में, 2 जुलाई तक बिहार में, ओडिशा में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी गुजरात से लेकर उत्तरी कर्नाटक के तटीय इलाकों में कम दबाव के क्षेत्र के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से गुजरात, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 2-3 जुलाई तक और कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, दक्षिणी कर्नाटक में अगले 5 दिनों तक अच्छी खासी बारिश होगी। कोंकण और गोवा में 2 जुलाई तक कुछ इलाकों में बेहद तेज बारिश का भी अनुमान है। गुरुवार को हरियाणा के कई इलाकों में मानसूनी बादल बहुत जोरदार बरसे। दिल्ली के अलावा चंडीगढ़, गोवा, तटीय कर्नाटक, हिमाचल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

640410cookie-checkपश्चिम बंगाल से पंजाब तक मानसून की दस्तक, दिल्ली में पहली बारिश ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड
Artical

Comments are closed.

15 Year Old Girl Commits Suicide After An Argument With Her Sister – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pilibhit News: खेत पर गया पति, कमरे में विवाहिता को सोता देख जेठ की डोली नीयत, कर दी हदें पार     |     Chamoli: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में विदेशी पर्यटकों की बढ़ी संख्या, अब तक 3428 पर्यटक कर चुके सैर     |     Mp Cm Mohan Yadav Convoy Vehicles Break Down After Fuel Contamination Probe Underway News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Alwar News: नेता प्रतिपक्ष से मिलकर लौट रहे कार सवार युवक सड़क हादसे में घायल, हाल जानने अस्पताल पहुंचे जूली     |     Himachal: High Court Directs Public Service Commission To Consider The Candidate In Unreserved Category – Amar Ujala Hindi News Live     |     गांव से पहुंचा कोटा तो खुला IIT का रास्ता, फिर ऐसी चमकी किस्मत, अब कहलाता है OTT का सुपरस्टार     |     UPI समेत कई सेवाओं के लिए मोबाइल वेरिफिकेशन पर देना पड़ सकता है चार्ज, DoT लाने वाला है नया नियम     |     RERA ने सुनाया अहम फैसला, घर खरीदने की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए बड़ी राहत     |     ‘Better to ignore his statement’: CM Siddaramaiah rejects Karnataka minister Rajanna’s ‘major political shift’ claims; says ‘no internal dispute’ | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088