Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested - Rajasthan News अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala - Amar Ujala Hindi News Live VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा Jio सिम इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ी राहत, डेटा के खर्च में कॉलिंग मिलेगी मुफ्त इस IPO के GMP में दिख रहा जोरदार जंप, लेकिन निवेशक हैं दूर, जानें बोली की आखिरी तारीख VIDEO : फिरोजपुर में रात को कामर्शियल इलाके की होगी सफाई 'Unprovoked firing': What Indian Army said on Pakistan violating ceasefire at LoC in J&K's Poonch | India News वक्फअमेंडमेंट बिल के समर्थन में भोपाल में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने कहा ‘थैंक यू मोदी जी’

Amarnath Yatra: तीर्थयात्रियों के मददगार बने ITBP के जवान, दे रहे ऑक्सीजन…कंधे का सहारा दे करा रहे यात्रा पूरी

पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया। इसी बीच अमरनाथ यात्रा के मार्ग से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ( ITBP) के जवानों की तस्वीरें सामने आई हैं जो जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की मदद में जुटे हुए हैं। यात्रा मार्ग पर अगर किसी तीर्थयात्री की हालत खराब हो रही है तो उन्हें ऑक्सीजन भी दे रहे है।

सामने आईं तस्वीरों में ITBP के जवान बुजुर्गों को पानी पिला रहे है और जिन लोगों को चढ़ने में दिक्कत आ रही है, उन्हें कंधे का सहारा देकर उनके स्थान तक ले जा रहे हैं। यही नहीं जवान घायलों को अस्पताल भी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ जिन लोगों को मामूली चोटें आई हैं, उनका वे प्राथमिक उपचार भी कर रहे हैं। एक खबर के मुताबिक 2 जुलाई तक इन ITBP के जवानों ने अबतक 50 से अधिक लोगों को ऑक्सीजन की सेवा दी।

5वां जत्था हुआ रवाना
अमरनाथ यात्रा के लिए 8,700 से अधिक तीर्थयात्रियों का पांचवां जत्था रविवार को यहां आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ तीर्थस्थल के लिए रवाना हो गया। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री 326 वाहनों के काफिले में यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए। उन्होंने कहा कि बालटाल जाने वाले 2,618 तीर्थयात्री सबसे पहले भगवती नगर शिविर से 121 वाहनों में तड़के साढ़े तीन बजे रवाना हुए, इसके बाद 205 वाहनों से 6,155 तीर्थयात्रियों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों – दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में 48 किलोमीटर के नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह 9 बजे तक 39,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग की पूजा अर्चना की। अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम के लिए रवाना हुए 6,155 तीर्थयात्रियों में 1,924 महिलाएं, 12 बच्चे और दो ट्रांसजेंडर हैं, जबकि बालटाल जाने वाले समूह में 709 महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ, 29 जून से घाटी के लिए भगवती नगर आधार शिविर से कुल 31,987 तीर्थयात्री रवाना हुए हैं। इसी दिन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई थी। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

645890cookie-checkAmarnath Yatra: तीर्थयात्रियों के मददगार बने ITBP के जवान, दे रहे ऑक्सीजन…कंधे का सहारा दे करा रहे यात्रा पूरी
Artical

Comments are closed.

2 Accused Wanted In The Case Of Diesel Theft From Vehicles Parked On The Highway At Night Arrested – Rajasthan News     |     अंबाला पुलिस की कार्रवाई: गप्पू हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी कौशल तीन साल बाद काबू, सात दिन का रिमांड     |     Himachal News Sukhu Became An Observer To Take Stock Of Congress Election Preparations In Kerala – Amar Ujala Hindi News Live     |     VIDEO: बाउंड्री पर दिखी हैरतअंगेज फील्डिंग, 2 फील्डरों ने मिलकर लपका करिश्माई कैच, हर कोई रह गया हैरान     |     नीता अंबानी की छोटी बहू का दिखा राजसी ठाठ, चोली की जगह पहना 35 साल पुराना कॉरसेट, खूबसूरती पर फैंस फिदा     |     Jio सिम इस्तेमाल करने वाले स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ी राहत, डेटा के खर्च में कॉलिंग मिलेगी मुफ्त     |     इस IPO के GMP में दिख रहा जोरदार जंप, लेकिन निवेशक हैं दूर, जानें बोली की आखिरी तारीख     |     VIDEO : फिरोजपुर में रात को कामर्शियल इलाके की होगी सफाई     |     ‘Unprovoked firing’: What Indian Army said on Pakistan violating ceasefire at LoC in J&K’s Poonch | India News     |     वक्फअमेंडमेंट बिल के समर्थन में भोपाल में जश्न, मुस्लिम महिलाओं ने कहा ‘थैंक यू मोदी जी’     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088