Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
सिर्फ ₹10 में गुलाब के पौधे को बनाएं फूलों से लदा, जानिए आसान देसी जुगाड़ Bihar Weather: पटना, भागलपुर समेत इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों को मौसम विभाग ने दी यह सलाह यूपी: गर्भवती होने पर महिला सिपाहियों को बीच में छोड़नी पड़ेगी ट्रेनिंग, गर्भपात को लेकर बनाए गए ये नियम Uttarakhand News: उत्तराखंड में खतरे वाले स्थान किए जाएंगे नो सेल्फी जोन घोषित, हादसे का शिकार हो रहे लोग Workers Were Cheated Of Rs 4.62 Crores On The Pretext Of Getting Them Jobs In Kyrgyzstan - Delhi News Bhopal News: Reshuffle Of Six Police Station In-charges In The Capital Bhopal - Amar Ujala Hindi News Live A Child Died After Drowning In The Swimming Pool Of Golden Water Park, Alwar, - Alwar News Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses Says Car Fell Slowly Into The Canal - Amar Ujala Hindi News Live Neeraj Bharti's Controversial Post: Agriculture Minister Chandra Will Resign Today, Then He Changed His Stance - Amar Ujala Hindi News Live CM Dhami practises yoga ahead of International Yoga Day | India News

जानें सभी 12 राशियों का राशिफल हिंदी में, कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज का दैनिक राशिफल इन हिंदी 2022(Aaj ka Rashifal): सभी 12 राश‍ियों के लिए कैसा रहेगा आज का द‍िन, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन का राशियों की दैनिक राशिफल पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी नवभारत गोल्ड पर -आचार्य कृष्णदत्त शर्मा,Horoscope Today 10 july 2022 Aaj Ka Rashifal

आज दैनिक राशिफल / Horoscope Today in Hindi, Aaj Ka Rashifal
मेष राशि(Aries): जमीन जायदाद से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे। आप में एक विशेष आकर्षण रहेगा। आपको अपने पिता के आशीर्वाद से शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। सायंकाल के समय माता को शारीरिक कष्ट होने से आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। देर रात तक पुनः सब सामान्य हो जाएगा।

वृष राशि(Taurus): राशि स्वामी शुक्र प्रथम भाव में चला गया है। अपने क्षेत्र में होने से शत्रुओं को बल देगा। वृश्चिक राशि का चन्द्रमा षष्ठम भाव में मंगल के घर का होकर आपके अन्दर निर्भीकता का भाव संचार करेगा, इसलिए आप निर्भयता से अपने कार्यों को सम्पन्न कराने में सक्षम रहेंगे। जीवन साथी के साथ आज बहुत मधुर संबंध रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यंत अच्छे वाहन द्वारा यात्रा होगी।

मिथुन राशि(Gemini): आज आप इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिलकुल भी न उलझना, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

कर्क राशि(Cancer): आज आपको अकारण छोटे भाई-बहनों के असहयोग का भागी बनना पड़ेगा। आप अपने स्वभाव के प्रति गंभीर रहें, कड़ी मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। भौतिक सुख साधनों पर खर्चा अधिक होगा। शत्रु अपने षड़यंत्रों में सफल नहीं हो पाएंगे। खुश मिजाज व्यक्ति होने के कारण दूसरे लोग आपके संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। रात्रि को किसी आध्यात्मिक महापुरुष से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि(Leo): आपके अंदर परोपकार एवं दान पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज काम शुरू हो जाएगा। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हतोत्साहित होंगे।

कन्या राशि(Virgo): भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि पिछले दिनों से शरीर में कोई कष्ट चला आ रहा है, तो उसमें सुधार होगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना बनी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। आप अपनी कार्यकुशलता से सर्वत्र विजय, विभूति और सफलता प्राप्त करेंगे। दिन आपका उत्तम रहने वाला है।

तुला राशि(Libra): यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा और आपको नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य सीखने में सफल होंगे। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा, भक्तिभाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। सायंकाल चोट और चोरी का भय है। ऐसे में आप आज के दिन सावधान रहें।

वृश्चिक राशि(Scorpio): आज आमदनी से ज्यादा खर्च की स्थिति रहेगी। संतान के द्वारा किए गए श्रेष्ठ कार्यों से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों के दर्शन से मन प्रफुल्लित रहेगा। सैर सपाटे और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

धनु राशि(Sagittarius): राशि स्वामी देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव में मीन पर भ्रमण पर है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके कठिन प्रयासों से इच्छा की पूर्ति होगी। बृहस्पति शासन का प्रतिनिधि है, इसलिए शासन द्वारा आपको सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठानों पर समय व्यतीत होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। दिन आपका उत्तम है।

मकर राशि(Capricorn): आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की संभावना है। अतः आपके संचित द्रव्य तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। दिन मिलाजुला रहेगा।

कुंभ राशि(Aquarius): आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किये गए प्रयास शत-प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि(Pisces): आज आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। आपको पत्नी पक्ष एवं पत्नी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति भाव पूर्ण रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

जन्मदिन की शुभकामनाएं
इस वर्ष के स्वामी सूर्य शुक्र बने हैं। वर्ष रजत पाद से प्रवेश हुआ है। जुलाई महीने के शेष दिनों से लेकर अगस्त माह के अंत तक आय के नए स्रोत सामने आएंगे। इस दौरान विरोधी पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित होने से हर्ष होगा। सितंबर से लेकर अक्टूबर महीने की बात करें तो व्यापार में ज्यादा धन लगाना लाभप्रद रहेगा। व्यावसायिक तथा सामाजिक प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। नवंबर से लेकर दिसंबर माह के आखिर तक गणमान्य व्यक्ति आपकी प्रशंसा करेंगे। पारिवारिक समस्या का समाधान निकल आएगा। जनवरी से लेकर फरवरी 2023 में पास व दूर की सार्थक तीर्थ यात्रा का योग बन रहा है। मार्च से लेकर अप्रैल महीने तक अत्यधिक सक्रियता से आपके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। मई और जून महीने की बात करें तो किसी मंगल कार्य की योजना बनेगी। विशेष अच्छे परिणाम के लिए पांच पीले फूल और दो केले प्रातः स्नान के उपरांत केले के पेड़ की जड़ में रख दें। -आचार्य कृष्ण दत्त शर्मा

पंचांग (10 जुलाई 2022 रविवार)

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19, शक संवत 1944, आषाढ़ शुक्ला, एकादशी, रविवार, विक्रम संवत 2079। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 26, जिल्हिजा 10, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तद अनुसार अंग्रेजी तारीख 10 जुलाई सन 2022 ई.। सूर्य दक्षिणायण उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ, विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार

667690cookie-checkजानें सभी 12 राशियों का राशिफल हिंदी में, कैसा रहेगा आज आपका दिन
Artical

Comments are closed.

सिर्फ ₹10 में गुलाब के पौधे को बनाएं फूलों से लदा, जानिए आसान देसी जुगाड़     |     Bihar Weather: पटना, भागलपुर समेत इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, किसानों को मौसम विभाग ने दी यह सलाह     |     यूपी: गर्भवती होने पर महिला सिपाहियों को बीच में छोड़नी पड़ेगी ट्रेनिंग, गर्भपात को लेकर बनाए गए ये नियम     |     Uttarakhand News: उत्तराखंड में खतरे वाले स्थान किए जाएंगे नो सेल्फी जोन घोषित, हादसे का शिकार हो रहे लोग     |     Workers Were Cheated Of Rs 4.62 Crores On The Pretext Of Getting Them Jobs In Kyrgyzstan – Delhi News     |     Bhopal News: Reshuffle Of Six Police Station In-charges In The Capital Bhopal – Amar Ujala Hindi News Live     |     A Child Died After Drowning In The Swimming Pool Of Golden Water Park, Alwar, – Alwar News     |     Simmi Chaudhary Murder Case Update Sheetal Eyewitnesses Says Car Fell Slowly Into The Canal – Amar Ujala Hindi News Live     |     Neeraj Bharti’s Controversial Post: Agriculture Minister Chandra Will Resign Today, Then He Changed His Stance – Amar Ujala Hindi News Live     |     CM Dhami practises yoga ahead of International Yoga Day | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088