Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
छत्तीसगढ़ में 2,500 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ऐक्शन; पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास गिरफ्तार, आज पेशी Arrested cop under lens for 2 wives, 2 deaths and 2 crore insurance cover | India News Muzaffarpur Nda Rally Former Minister Basawan Bhagat Calls Rahul Gandhi Jinnahs Offspring - Amar Ujala Hindi News Live Sn Medical College Begins Brain Liver And Kidney Angioplasty  advanced Treatment At Half The Cost - Amar Ujala Hindi News Live Chamoli Disaster: आपदा का कहर...बिंसर पहाड़ी की चोटी पर दोनों ओर फटा बादल, तीन धाराएं बनने से मची तबाही Delhi: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गुड्डू को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले था वांछित Ujjain Mahakal: Baba Mahakal Adorned With Rudraksha And Flower Garlands For Bhasma Aarti - Madhya Pradesh News Jodhpur News: Ukrainian Couple Embraces Indian Traditions, Ties Knot With Hindu Rites In Jodhpur - Jodhpur News ऑनलाइन सट्टेबाजी : हिमाचल, हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब में 35 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड Asia Cup 2025: मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, मुकाबला खत्म होते ही लौटा घर वापस

मौसम की मार असम से गुजरात तक हाहाकार इस सप्ताह भी राहत के नहीं हैं आसार

नई दिल्ली । गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भारी बारिश और लगातार बारिश के कारण नासिक जिले में कई नदियों के जल स्तर में वृद्धि के बाद तीन व्यक्ति लापता हो गए, वहीं गोदावरी नदी के किनारे स्थित कई मंदिर जलमग्न हो गए। अधिकारियों ने कहा कि गढ़चिरौली जिले में पिछले तीन दिनों में तीन लोग नाले में बह गए और बाद में उनके शव निकाले गए। उन्होंने बताया कि हालांकि नाले में बह जाने के बाद से तीन और लोग अब भी लापता हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भी सोमवार को मध्यम बारिश हुई। एक सप्ताह से अधिक समय बाद सोमवार दोपहर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर से उमस भरा हो गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर मध्यम बारिश हुई जबकि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण और मध्य गुजरात जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जबकि 9,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित कर दिया गया और 468 को बचाया गया। प्रशासन ने आणंद, देवभूमि द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, छोटाउदेपुर, तापी, नवसारी, वलसाड, नर्मदा और वडोदरा जिलों से कुल 10 हजार 674 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 6 हजार 853 अपने घर लौट चुके हैं जबकि करीब 3 हजार 821 लोग आश्रय स्थानों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राज्य आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा, ”पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, गुजरात में आकाशीय बिजली गिरने, डूबने, दीवार गिरने जैसी बारिश जनित घटनाओं में एक जून से अब तक 63 लोगों की मौत हो गई।

676530cookie-checkमौसम की मार असम से गुजरात तक हाहाकार इस सप्ताह भी राहत के नहीं हैं आसार
Artical

Comments are closed.

छत्तीसगढ़ में 2,500 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ऐक्शन; पूर्व IAS अधिकारी निरंजन दास गिरफ्तार, आज पेशी     |     Arrested cop under lens for 2 wives, 2 deaths and 2 crore insurance cover | India News     |     Muzaffarpur Nda Rally Former Minister Basawan Bhagat Calls Rahul Gandhi Jinnahs Offspring – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sn Medical College Begins Brain Liver And Kidney Angioplasty  advanced Treatment At Half The Cost – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chamoli Disaster: आपदा का कहर…बिंसर पहाड़ी की चोटी पर दोनों ओर फटा बादल, तीन धाराएं बनने से मची तबाही     |     Delhi: दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर गुड्डू को किया गिरफ्तार, दुष्कर्म मामले था वांछित     |     Ujjain Mahakal: Baba Mahakal Adorned With Rudraksha And Flower Garlands For Bhasma Aarti – Madhya Pradesh News     |     Jodhpur News: Ukrainian Couple Embraces Indian Traditions, Ties Knot With Hindu Rites In Jodhpur – Jodhpur News     |     ऑनलाइन सट्टेबाजी : हिमाचल, हरियाणा चंडीगढ़ और पंजाब में 35 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड     |     Asia Cup 2025: मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, मुकाबला खत्म होते ही लौटा घर वापस     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088