Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भारती-हर्ष ने दिखाई बेटे की झलक

टीवी इंडस्ट्री की कॉमेडी क्वीन रही जाने वाली भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। हर्ष और भारती के बीच का प्यार ही नहीं बल्कि कपल की कॉमिक टाइमिंग भी खूब पसंद है। उनकी हर हरकत कपल के फैंस को बहुत गुदगुदाती है। दो महीने पहले अप्रैल में हर्ष और भारती के घर नन्हे शहजादे के रूप में खुशियां आई थी और तभी से फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर बेटे की तस्वीरें साझा करने के बावजूद भी अभी तक सोशल मीडिया यूजर्स को भारती के लाल का चेहरा नहीं देखने को मिला था। लेकिन आखिरकार लंबे समय बाद पूरे भारत में फैले अपने फैंस की दिली इच्छा पूरी करते हुए भारती और यश ने अपने बेटे का चेहरा दिखा दिया है। सोशल मीडिया पर हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जन्म के कई दिनों बाद अपने बेटे के नाम का खुलासा करने वाली भारती सिंह ने आज अपने फैंस को अपने बेटे की पहली झलक भी दिखा दी है।  भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का चेहरा देखने के लिए लोग बेकरार थे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो व्लॉग के जरिए अपने बेटे लक्ष का चेहरा लोगों को दिखाया। वीडियो की शुरुआत में भारती सिंह कहती हैं, ‘हर्ष नहाने गया है… यार आज आप लोग गोला देख लोगे। मुझे बहुत मैसेज मिले थे, बहुत ताने भी मिले थे, लेकिन आज आखिरकार आप गोला को देख लेंगे। वैसे तो बर्थडे के व्लॉग पर ही दिखा देना चाहिए था, लेकिन बाहर गए थे तो अच्छे से नहीं हो पाता। हर्ष और भारती का गोला है, ऐसे थोड़ी की चादर हटाया और चेहरा दिखा दिया। मैं तो बहुत एक्साइटिड हूं, वो सो रहा है अभी, तैयार कर देती हूं। क्योंकि आपको पहली बार दिखाना है तो हीरो लगना चाहिए न।’

681430cookie-checkभारती-हर्ष ने दिखाई बेटे की झलक
Artical

Comments are closed.

‘How to kill an artist democratically’: Kunal Kamra slams ‘silencing machine’ amid Shinde joke row | India News     |     एसबीआई सर्वर डाउन, 1 अप्रैल को 3 घंटे सर्विसेज बंद, मोबाइल बैंकिंग और फंड ट्रांसफर में यूजर्स परेशान!     |     BD India Provides Knowledge-sharing Platform for Laboratory Personnel on Minimal Residual Disease     |     Maharashtra’s Maritime Sector to Get a Boost After Major Shipyard in Konkan Region Becomes Operational     |     TVS Motor Company Registers its Highest Ever Sales in FY 2024-25     |     Su-Kam Kick-starts “Feel The Power” Campaign, Adopts it as New Tagline and Theme to Reach New Milestones Ahead     |     Kota News: Attendant Slapped Resident Doctor In Mbs Hospital, Angry Doctors Stopped Work – Kota News     |     Person Who Supplied Chitta To Himachal Pradesh Was Arrested From Pakistan Border – Amar Ujala Hindi News Live     |     LSG vs PBKS: कैसी होगी लखनऊ की पिच? जानें बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाज बरपाएंगे कहर     |     बॉलीवुड में होगी पाकिस्तान के किंग ऑफ रोमांस की वापसी, सामने आई पहली झलक     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088