Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Sirohi News: Cid (cb) Inspector General Of Police Satyendra Singh Did The Annual Inspection Of Sirohi District - Rajasthan News Haryana Govt Withdrew The Order Of Public Holiday On Akshaya Tritiya - Amar Ujala Hindi News Live जिगर के टुकड़े को T अक्षर से दें ये 7 नाम, बहुत ही खास हैं इनके अर्थ Rhenus Group Strengthens LATAM Region as Blu Logistics Rebrands to Rhenus Logistics Crossword Book-A-Thon: India's Grandest Summer Book Fair Debuts in Mumbai Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती; जानें नए रेट RCB vs RR: क्या बेंगलुरु और राजस्थान की टीम में होगा बदलाव, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11 'ये हत्यारे मुसलमान हैं? नहीं...', पहलगाम हमले पर भड़के मुस्लिम सिंगर, लंबे वीडियो में बताई इस्लाम और कुरान की सीख Reels बनाना हो गया बेहद आसान, Meta लेकर आया धांसू वीडियो मेकिंग ऐप तरबूज के छिलके से बनता है इतना टेस्टी हलवा कि भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयों का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया

बदलाव का क्रम निरंतर चलता है। जैन दर्शन इस क्रम को पर्याय-परिवर्तन के रूप में स्वीकार करता है। पर्याय का अर्थ है अवस्था। प्रत्येक वस्तु की अवस्था प्रतिक्षण बदलती है। यह जगत की स्वाभाविक प्रक्रिया है।कुछ अवस्थाओं को प्रयत्नपूर्वक भी बदला जाता है।स्वभाव से हो या प्रयोग से, बदलाव की प्रक्रिया को बदलना संभव नहीं है।वस्तु बदल सकती है तो व्यक्ति भी बदल सकता है।इस आस्थासूत्र का आलंबन लेकर ही व्यक्ति व्यक्तित्व-निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करता है।लक्ष्य निर्णीत होने के बाद उस दिशा में प्रस्थान करता है। आज का आदमी जेट युग की रफ्तार से चलता है। वह आकाश में सीढ़िया लगाने की बात सोचता है और समुद्र में सुरंग बनाने की कल्पना करता है।पर व्यक्ति-निर्माण का काम शॉर्टकट मेथड से पलक झपकते ही हो जाए, यह संभव नहीं है। व्यक्तित्व निर्माण की बात होती है तो प्रश्न उठता है कि किस प्रकार का व्यक्तित्व? इस प्रश्न का समाधान है आध्यात्मिक वैज्ञानिक व्यक्तित्व।व्यक्तित्व निर्माण के इस अनुष्ठान में जिन वर्गों को सहभागी होना है, उनमें एक वर्ग है- स्नातक।
एक विद्यार्थी स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर का अध्ययन करने में अपने जीवन के सत्रह-अठारह वर्ष लगा देता है। उस समय उसके अभिभावकों के मन में यह भाव नहीं पैदा होता कि उसके ये वर्ष व्यर्थ तो नहीं बीत रहे हैं।क्योंकि डिग्री के साथ जीविका का संबंध जोड़ा जाता है।जीविका जीवन की अनिवार्यता है।लेकिन जीविका से अधिक मूल्यवान जीवन है।जीविका जीवन का साध्य नहीं साधन है।जीवन का साध्य है- विकास की यात्रा में अग्रसर होना। बुद्धि व्यक्तित्व का महज एक घटक है।उसका दूसरा घटक है प्रज्ञा।प्रज्ञा के जागरण से बौद्धिक विकास के साथ भावनात्मक विकास का संतुलन रहता है।जब ये दोनों विकास समानांतर होते हैं, तब आध्यात्मिक वैज्ञानिक व्यक्तित्व का निर्माण हो सकता है। इस बात को स्वयं विद्यार्थी अनुभव करे या नहीं, अभिभावकों को ध्यान देने की अपेक्षा है।

684700cookie-checkव्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया
Artical

Comments are closed.

Sirohi News: Cid (cb) Inspector General Of Police Satyendra Singh Did The Annual Inspection Of Sirohi District – Rajasthan News     |     Haryana Govt Withdrew The Order Of Public Holiday On Akshaya Tritiya – Amar Ujala Hindi News Live     |     जिगर के टुकड़े को T अक्षर से दें ये 7 नाम, बहुत ही खास हैं इनके अर्थ     |     Rhenus Group Strengthens LATAM Region as Blu Logistics Rebrands to Rhenus Logistics     |     Crossword Book-A-Thon: India’s Grandest Summer Book Fair Debuts in Mumbai     |     Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को मलका महंगी, उड़द मिलेगी सस्ती; जानें नए रेट     |     RCB vs RR: क्या बेंगलुरु और राजस्थान की टीम में होगा बदलाव, कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11     |     ‘ये हत्यारे मुसलमान हैं? नहीं…’, पहलगाम हमले पर भड़के मुस्लिम सिंगर, लंबे वीडियो में बताई इस्लाम और कुरान की सीख     |     Reels बनाना हो गया बेहद आसान, Meta लेकर आया धांसू वीडियो मेकिंग ऐप     |     तरबूज के छिलके से बनता है इतना टेस्टी हलवा कि भूल जाएंगे दूसरी मिठाइयों का स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088