Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Indore News: बारिश से फल बीमार, 3 रुपए किलो तरबूज, मौसंबी पाइनापल भी आधे दाम, किसान हताश Karauli News: Murder Accused Absconding For 35 Years Arrested, Was Living Disguised As A Monk In Barsana - Karauli News फतेहाबाद में डबल मर्डर: युवती के शरीर पर चाकू के 11 निशान मिले, छह माह से साथ रह रहे थे दोनों; आरोपी गिरफ्तार Hpbose: Show Cause Notice Issued To Five Employees On Irregularities In Exam Results, Management Sought Reply - Amar Ujala Hindi News Live 15% of Army's time during Operation Sindoor went into countering fake narratives: CDS General Anil Chauhan | India News पाकिस्तानी की ये कैसी घटिया गेंदबाजी, 9वें नंबर के बल्लेबाज के आगे एक ना चली, बन गया रिकॉर्ड TCL ने Q6C Premium 4K QD-Mini टीवी सीरीज को भारत में किया लॉन्च, मिलेंग 3 अलग-अलग साइज, जानें कीमत PF, UPI से लेकर क्रेडिट कार्ड तक... 1 जून से बदलने जा रहे पैसों से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर KICH Champions Inclusive Infrastructure with Kanpur Metro Contribution दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने निकाली है 1383 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक, जानें डिटेल्स

डेढ़ साल की अनाया ABCD, हिंदी वर्णमाला से लेकर महीनों के नाम बोलती है; इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

कोरबा/मुंबई: अनाया सिंह राठौर।जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते उस उम्र में छत्तीसगढ़ की नन्ही बेटी ने कमाल कर दिया है। कोरबा की रहने वाली अनाया राठौर ABCD, महीनों के नाम, अ से अनार तक हिंदी वर्णमाला, दिन के नाम से लेकर बहुत कुछ सिर्फ डेढ़ साल की ही उम्र में जानने लगी है। वो ना सिर्फ इन सब को जानती समझती है, बल्कि बोल भी लेती है। यही वजह है कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने इस बच्ची को सम्मानित किया है और उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।मूल रूप से कोरबा के मुक्ता हरदीबाजार इलाके के रहने वाले रुद्र सिंह राठौर इन दिनों में मुंबई में काम करते हैं। वो वहां पर SBI बैंक में चीफ मैनेजर हैं। रुद्र की पत्नी ममता राठौर हैं। ममता पेशे से टीचर हैं। दोनों की डेढ़ साल की बेटी अनाया है, जिसने कमाल कर रखा है। खास बात ये है अनाया बचपन से ही चीजों को जल्दी समझने और सीखने लगी थी, जिसका फायदा उसे अब मिल रहा है।अनाया की मां उसे खेल-खेल में सब सिखाती हैं।25 से ज्यादा जानवरों की आवाज निकाल लेती हैबताया गया है कि इतनी छोटी से उम्र में अनाया ABCD, महीनों के नाम, दिन के नाम, जानवरों के नाम बोल लेती है और समझ लेती है। इसके अलावा वह हिंदी वर्णमाला को भी समझ लेती है। अनाया की मां ममता ने बताया कि वह 25 तरह के जानवरों के साउंड्स भी निकाल लेती है। वहीं और भी कई चीजों के बारे में उसे पता है। मैथ्स के भी नंबर उसे याद हैंं। बच्चों के रैम्स रैन-रैन गो अवे, ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार भी अनाया बोल लेती है। कई तरह की कविता भी उसे पता है, वह उसे बोलती भी है।एक साल की उम्र के बाद पता चलाममता ने बताया कि अनाया जब एक साल की हुई तब हमें पता चला कि वह काफी चीजों को जल्दी समझ लेती है। हम उसे पहले टीवी पर चलने वाले कार्टून, रैम्स वगैरह नहीं देखने देते थे। थोड़ा बहुत वह देखती थी उसी से उसे काफी कुछ पता चलने लगा था। इसके बाद हमें समझ आया और हमने खेल-खेल में उसे ये सब बताना शुरू किया, जिसे उसने काफी जल्दी सीख लिया है।ऐसे पढ़ती है अनाया।इन दिनों टेबल सीख रहीममता बताती हैं कि हम अनाया को फोर्स नहीं करते, वह खेलती रहती है तभी हम उसे इन सब जरूरी बातों को बताते हैं। उसी से उसने काफी कुछ सीखा है। इन दिनों अनाया टेबल सीख रही है। बॉर्डी पार्ट्स के बारे में भी उसे पता है। ममता ने बताया कि हमें जब ये लगा कि हमारी बच्ची काफी जल्दी सब चीजों को पिक कर रही है तो हमने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड वालों से संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने अनाया का वीडियो देखा। फिर उसका नाम दर्ज किया गया है।अनाया अपने माता पिता के साथपिता ने दिया ये संदेशअनाया के पिता रुद्र कहते हैं कि हर बच्चा बचपन से स्पेशल होता है। जरूरत है तो उसे पहचानने की। अनाया के केस में भी ऐसा हुआ था। उसने एक साल में ही सब जानना शुरू कर दिया था। हमे बाकी के बच्चों के लिए यही संदेश देंगे कि हर बच्चा बचपन से ही कुछ ना कुछ जानना और समझना चाहता है। जरूरत है तो उसे पॉलिस करने की। हमें ये तो अभी नहीं पता है कि अनाया बड़े होकर क्या बनेगी। पर हम चाहेंगे कि ये आगे जाकर देश का और प्रदेश का नाम रोशन करे।

696030cookie-checkडेढ़ साल की अनाया ABCD, हिंदी वर्णमाला से लेकर महीनों के नाम बोलती है; इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
Artical

Comments are closed.

Indore News: बारिश से फल बीमार, 3 रुपए किलो तरबूज, मौसंबी पाइनापल भी आधे दाम, किसान हताश     |     Karauli News: Murder Accused Absconding For 35 Years Arrested, Was Living Disguised As A Monk In Barsana – Karauli News     |     फतेहाबाद में डबल मर्डर: युवती के शरीर पर चाकू के 11 निशान मिले, छह माह से साथ रह रहे थे दोनों; आरोपी गिरफ्तार     |     Hpbose: Show Cause Notice Issued To Five Employees On Irregularities In Exam Results, Management Sought Reply – Amar Ujala Hindi News Live     |     15% of Army’s time during Operation Sindoor went into countering fake narratives: CDS General Anil Chauhan | India News     |     पाकिस्तानी की ये कैसी घटिया गेंदबाजी, 9वें नंबर के बल्लेबाज के आगे एक ना चली, बन गया रिकॉर्ड     |     TCL ने Q6C Premium 4K QD-Mini टीवी सीरीज को भारत में किया लॉन्च, मिलेंग 3 अलग-अलग साइज, जानें कीमत     |     PF, UPI से लेकर क्रेडिट कार्ड तक… 1 जून से बदलने जा रहे पैसों से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर     |     KICH Champions Inclusive Infrastructure with Kanpur Metro Contribution     |     दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने निकाली है 1383 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.12 लाख तक, जानें डिटेल्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088