हेडलाइंस
LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी! Up:एसआई भर्ती परीक्षा आज से, प्रदेश के 1090 केंद्रों पर होगा आयोजन; मिलेगा पांच मिनट का अतिरिक्त समय - Up: Si Recruitment Exam Begins Tomorrow, Will Be Held At 1090 Centers Across The State; Candidate... देहरादून गुंजन हत्याकांड:कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या - Dehradun Gunjan Murder Case Court Takes Cognizance Of Charge Sheet; Charges To Be Framed ... Simhastha Mahakumbh 2028:क्या है 'ऑपरेशन कालनेमी'? उज्जैन में महंत रवींद्र पुरी ने क्यों उठाया ये मुद्दा - Ravindra-puri-maharaj-warning-fake-saints-action-simhastha-ujjain जेजेएम घोटाला:एसीबी कोर्ट ने पूर्व Ias सहित चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट - Acb Court Issues Arrest Warrants Against Former Ias Subodh Agarwal, Three Others In Jjm Scam VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए 'कुर्बान' Himachal:सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल की वित्तीय हालत पंजाब से बेहतर, आप सरकार ओपीएस नहीं दे पाई - Cm Sukhvinder Sukhu Says: Himachal Financial Condition Is Better Than Punjab Splitsvilla 16 Promo: विला में नई एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मिस्ट्री गर्ल बन लौटीं रुरु ठाकुर? Maha anti-conversion bill proposes 7-year jail, Rs 1 lakh fine | India News Bhopal में सिलेंडरों की किल्लत, देखें क्या हैं जमीनी हकीकत?

सिहोरा थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार

जबलपुर: संस्कारधानी जबलपुर में आज पिता-पुत्र का रिश्ता तार-तार हो गया। यहाँ दर्शनी गाँव मे शराब के लिए रुपए नही दिए जाने से नाराज पुत्र ने अपने विकलांग पिता को खाट से बाँधकर जिंदा जला दिया। घटना में विकलांग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया जिसे पुलिस ने चंद घन्टो में ही गिरफ्तार कर लिया।सिहोरा थाना पुलिस ने बताया कि दर्शनी ग्राम में रहने वाले रामजी पटेल(65) विकलांग थे ज्यादा चल नही पाते थे। मंगलवार की देर रात जब वह घर पर खाट में सो रहें थे तभी उनका छोटा पुत्र आदेश(26) शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा और विकलांग पिता से रुपए माँगते हुए मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने माँ कोरी बाई पहुँची तो कुल्हाड़ी लेकर माँ को भी वहां से भगा दिया।आरोपी पुत्र आदेश ने अपने पिता को कपड़े की रस्सी से बांधा और आग लगा दी। आग में अधिक झुलस जाने से रामजी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका छोटा बेटा आदेश आए दिन शराब के लिए पैसों की मांग करता था। शराब की लत के कारण ही उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में वह इस कदर धुत था की कुल्हाड़ी लेकर उसके पास भी दौड़ा अगर वह नहीं भागती तो आदेश उसकी भी हत्या कर देता।सिहोरा थाना के दर्शनी गांव में हुई जघन्य हत्या की वारदात की खबर सिहोरा थाना पुलिस को आज सुबह जैसे ही लगी तो एफ.एस.एल की टीम मौके पर पहुँची और जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही म्रतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी पुत्र आदेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

697680cookie-checkसिहोरा थाना पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
Artical

Comments are closed.

LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी!     |     Up:एसआई भर्ती परीक्षा आज से, प्रदेश के 1090 केंद्रों पर होगा आयोजन; मिलेगा पांच मिनट का अतिरिक्त समय – Up: Si Recruitment Exam Begins Tomorrow, Will Be Held At 1090 Centers Across The State; Candidates Will Receiv     |     देहरादून गुंजन हत्याकांड:कोर्ट ने चार्जशीट का लिया संज्ञान, 19 मार्च को तय होंगे आरोप, चापड़ से हुई थी हत्या – Dehradun Gunjan Murder Case Court Takes Cognizance Of Charge Sheet; Charges To Be Framed On 19 March     |     Simhastha Mahakumbh 2028:क्या है ‘ऑपरेशन कालनेमी’? उज्जैन में महंत रवींद्र पुरी ने क्यों उठाया ये मुद्दा – Ravindra-puri-maharaj-warning-fake-saints-action-simhastha-ujjain     |     जेजेएम घोटाला:एसीबी कोर्ट ने पूर्व Ias सहित चार आरोपियों के खिलाफ जारी किए गिरफ्तारी वारंट – Acb Court Issues Arrest Warrants Against Former Ias Subodh Agarwal, Three Others In Jjm Scam     |     VIDEO: सलमान आगा की बेवकूफी, बांग्लादेश से दोस्ती निभाने के चक्कर में हो गए ‘कुर्बान’     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- हिमाचल की वित्तीय हालत पंजाब से बेहतर, आप सरकार ओपीएस नहीं दे पाई – Cm Sukhvinder Sukhu Says: Himachal Financial Condition Is Better Than Punjab     |     Splitsvilla 16 Promo: विला में नई एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, क्या मिस्ट्री गर्ल बन लौटीं रुरु ठाकुर?     |     Maha anti-conversion bill proposes 7-year jail, Rs 1 lakh fine | India News     |     Bhopal में सिलेंडरों की किल्लत, देखें क्या हैं जमीनी हकीकत?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088