हेडलाइंस
Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News - Bihar News दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम - Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! - Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family's Opposition! UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स Indian Transmission Sector to See Innovative Switching Technologies from iSAT India A Minor Girl Of Class 8 Was Assault And Threatened And Tortured For Six Months. - Bhind News LPG Crisis: राजस्थान में LPG का गहराया संकट, अब क्या हुआ? | Amar Ujala 'Jaishankar spoke to Iran FM 3 times': India flags ships safety, energy security concerns | India News हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला - Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO

पिछले 5 सालों में 819 जवानों ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया

हर माह सेना के औसतन 8 जवानों ने की आत्महत्या
नॉन-ऑपरेशनल स्ट्रेस सेना के जवानों में बहुत ज्यादा बढ़ा

नई दिल्ली । पिछले 5 सालों में हर माह सशस्त्र बलों के औसतन 8 जवानों ने आत्महत्या की है। इसकी जानकारी मोदी सरकार ने लोकसभा में दी है। मोदी सरकार की तरफ से जानकारी दी गई कि पिछले पांच सालों में कम से कम 819 जवानों ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया है, जबकि मुद्दे के समाधान के लिए कई कदम उठाए गए हैं। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि पिछले 5 सालों में आर्मी ने आत्महत्या के कारण अपने 642 सैनिकों को खो दिया है, जबकि भारतीय वायुसेना में यह संख्या 148 और नौसेना में 29 है। गंभीर मुद्दे को हल करने के लिए उठाए गए कदमों पर अजय भट्ट ने कहा है कि सशस्त्र बलों में तनाव और आत्महत्या के मैनेजमेंट के लिए तनाव कम करने वाले मैकेनिज्म में सुधार के लिए लगातार उपाय विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए एक विस्तृत मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तैयार किया गया है और यह कार्यक्रम 2009 से चालू है, जो जवान तनाव से गुजर रहे होते हैं, उनकी पहचान की जाती है। इसके साथ ही निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार यूनिट कमांडिंग ऑफिसर, रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर और जूनियर ऑफिसर द्वारा उनकी काउंसलिंग की जाती है। रक्षा मंत्रालय के थिंक टैंक द युनाइटेड सर्विस इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (यूएसआई) ने साल की स्टडी के बाद पिछले साल एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि काउंटर इनसरजेंसी और काउंटर टेररिज्म के माहौल के अलावा नॉन-ऑपरेशनल स्ट्रेस सेना के जवानों में बहुत ज्यादा है। ऑपरेशनल स्ट्रेस जहां प्रोफेशन का हिस्सा है, वहीं नॉन ऑपरेशनल स्ट्रेस से बचा जा सकता है। इसमें कहा गया था कि स्ट्रेस का असर सैनिकों के स्वास्थ्य के अलावा युद्ध क्षमता पर भी पड़ता है। कहा गया है कि जेसीओ, जवानों और अफसरों में तनाव की अलग अलग वजहें हैं। उसके हिसाब से देखना और डील करना चाहिए। सशस्त्र बलों में तनाव और आत्महत्या के मैनेजमेंट के लिए कई कदम उठाए गए हैं। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए योग और ध्यान किया जाता है। इसके साथ ही मनोवैज्ञानिक काउंसलर की भी तैनाती की गई है।

698390cookie-checkपिछले 5 सालों में 819 जवानों ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया
Artical

Comments are closed.

Bihar News Vaishali Woman Murdered By In Laws Hajipur News Hindi News Bihar Police Today News – Bihar News     |     दर्दनाक:मासूम बेटा और मां हुए भीषण हादसे का शिकार, दोनों की एक साथ मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Scorpio Hits Bike In Mainpuri Mother And 5-year-old Son Killed     |     Monalisa Bhosle Wedding:कुंभ गर्ल मोनालिसा ने की शादी, परिवार के विरोध पर तोड़ी चुप्पी! – Monalisa Bhosle Wedding: Kumbh Girl Monalisa Got Married, Broke Silence On Family’s Opposition!     |     UPSSSC: 115 पदों पर निकली है भर्ती, 2 अप्रैल से कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा 40 साल, जानें पात्रता और अन्य डिटेल्स     |     Indian Transmission Sector to See Innovative Switching Technologies from iSAT India     |     A Minor Girl Of Class 8 Was Assault And Threatened And Tortured For Six Months. – Bhind News     |     LPG Crisis: राजस्थान में LPG का गहराया संकट, अब क्या हुआ? | Amar Ujala     |     ‘Jaishankar spoke to Iran FM 3 times’: India flags ships safety, energy security concerns | India News     |     हिमाचल:हिंदी का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी; शिक्षा बोर्ड ने तीन कक्षाओं का पाठ्यक्रम बदला – Himachal Hindi Option Abolished English Medium Mandatory From Sixth Grade     |     शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप जीत का मेडल, सामने आया खूबसूरत VIDEO     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088