रोहतक: बैठक में भाग लेते हुए रोड़वेज वर्करहरियाणा के रोहतक में रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की डिपो कमेटी की बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन किया। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने मांग उठाई कि रात्रि ठहराव बहाल किया जाए। साथ ही कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान समय पर किया जाए।हिसार में हुए 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में रोहतक का रहा योगदानप्रधान हिम्मत राणा कहा कि ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन 16-18 जुलाई तक हिसार में हुआ। जिसमें हरियाणा में सरबत सिंह पूनिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंद्र सिंह वधवा को सचिव, रामआसरे यादव व जयकंवार दहिया को वर्किंग कमेटी सदस्य और बिजेन्द्र अहलावत, नवीन राणा व नरेन्द्र दिनोद को जरनल कौशल सदस्य चुना गया है। इसमें रोहतक डिपो के कर्मचारियों का भी अहम योगदान रहा।रात्रि ठहराव फिर हो शुरूउन्होंने कहा कि कुछ समय पहले रात्रि ठहराव बंद किए थे, जनता की सुविधाओं को देखते हुए उनको दोबारा चलाया जाए। कर्मचारियों की एलटीसी का भुगतान समय पर किया जाए। महानिदेशक के पत्र के अनुसार, कर्मचारियों से वरिष्ठता के आधार पर कार्य लिया जाए। कर्मचारियों की अन्य समस्याओं पर भी विचार किया गया। मीटिंग में मुख्य रूप से जयकंवार दहिया, रामबीर, प्रदीप हुड्डा, रामभज, विनोद, राजपाल, रणवीर दहिया, नरेन्द्र बखेता, सतेन्द्र हुड्डा व बलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।


Comments are closed.