हेडलाइंस
उत्तराखंड बजट सत्र:सदन में गरमाया खनन, शराब और भ्रष्टाचार का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस - Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Issues Of Mining And Corruption Heat Up In House A Two-and-a-half-year-old Girl Returning From Anganwadi Was Crushed By A Dumper, Anger In Mandla - Madhya Pradesh News Two Youths Killed After Bike Collides With Unidentified Vehicle - Dausa News KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL छोड़कर अब IPL 2026 में खेलेगा ये खिलाड़ी Himachal Weather:चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ा पारा, जानें प्रदेश में कितने दिन बरसेंगे बादल - Himachal Weather: Snowfall On The Peaks, Mercury Rises In The Plains: Find Out How Many ... न अश्लीलता-न गाली, 2018 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग 95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा How to Make Moonglet at Home : घर पर मार्केट जैसा बनाएं फ्लफी और हेल्दी मूंग दाल मूंगलेट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी PM Kisan: किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं- ऐसे करें चेक राहुल गांधी पर भड़के सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- वो देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, LPG की कहीं कोई कमी नहीं

जन्मदिन मनाना चाह रहा था 6 साल का बच्चा; डॉक्टरों ने टोपी, बलून मंगाए, केक काटा, पर लिवर फेल है… इसलिए खुद खा नहीं पाया

भोपाल: विदिशा में रहने वाला 6 साल का मासूम लिवर खराब होने से खून की उल्टियां कर रहा है, 11 जुलाई से हमीदिया में भर्ती है।हमीदिया अस्पताल के पीडियाट्रिक मेडिसिन विभाग के पीआईसीयू में उस वक्त माहौल खुशनुमा हो गया है, जब यहां भर्ती 6 साल के बच्चे का जन्मदिन मनाया गया। स्टॉफ ने परिजनों के साथ मिलकर ना सिर्फ बच्चे के बेड के आसपास सजावट की, बल्कि केक भी काटा गया।हालांकि, गंभीर हालत के चलते बच्चा केक खा नहीं पाया। बताया गया है कि विदिशा निवासी 6 साल के इस बच्चे का लीवर फेल हो गया है। ऐसे में वह खून की उल्टियां कर रहा है। 11 जुलाई से बच्चे को यहां भर्ती रखा गया है। पिछले तीन दिन से वह वेंटिलेटर पर है।बच्चे के बेड के आसपास स्टाफ ने की सजावटबुधवार को बच्चे का जन्मदिन है ये बात डॉक्टरों को मंगलवार को उस वक्त पता चली, जब बच्चा अपनी मां से खुद का जन्मदिन मनाने के लिए जिद कर रहा था। मां बार-बार बच्चे से जन्मदिन नहीं मनाने का कह रही थी। तबी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने कुछ करने का मन बनाया।बुधवार सुबह ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के साथ ही अन्य स्टाफ ने बच्चे से पूछा कि उसे जन्मदिन पर क्या चाहिए तो बच्चे ने केक, बिस्किट, चिप्स और बलून की डिमांड रख दी। ऐसे में स्टाफ ने बलून से उसके बेड के आसपास सजावट की, उसे टोपी भी पहनाई और उसके ऊपर बलून भी लगाया। यह सब देख बच्चा भी बहुत खुश हुआ। इसके बाद केक काटा गया, लेकिन सभी लोग उस वक्त भावुक हो गए, जब बच्चे को केक नहीं खिलाया गया। अब बच्चे के मां और बाप को करिश्मा होने की उम्मीद है।मासूम की मुस्कान से हुए सब भावुक- लिवर फेल होने से बच्चे को ना सिर्फ खून की उल्टियां हो रही हैं, बल्कि उसे मल के रास्ते भी खून आ रहा है। यही वजह है कि उसे फिलहाल कुछ भी खाने को नहीं दिया जा रहा है। हालांकि, जन्मदिन के आयोजन से मासूम के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। इसे देख सभी भावुक हो गए थे।महीनेभर पहले… मनाया था बहन का जन्मदिन, तभी से बच्चा था उत्साहितमनाया था बहन का जन्मदिन, तभी से बच्चा था उत्साहितपिछले महीने इस मासूम की बहन का जन्मदिन था। तब इसकी हालत कुछ ठीक थी। परिवार ने बहन का जन्मदिन मनाया तो बच्चे ने भी पूरे उत्साह से इसमें हिस्सा लिया था। इस दौरान उसने अपने जन्मदिन के मौके पर खूब धमाल मचाने की तैयारी की थी। लेकिन, पिछले दिनों तबीयत में आए उतार-चढ़ाव के चलते 11 जुलाई को परिजनों ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया। यहां बच्चे का इलाज चल रहा है। तीन दिन पहले इस मासूम को वेंटिलेटर लगाया गया है।

699350cookie-checkजन्मदिन मनाना चाह रहा था 6 साल का बच्चा; डॉक्टरों ने टोपी, बलून मंगाए, केक काटा, पर लिवर फेल है… इसलिए खुद खा नहीं पाया
Artical

Comments are closed.

उत्तराखंड बजट सत्र:सदन में गरमाया खनन, शराब और भ्रष्टाचार का मुद्दा, पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस – Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Issues Of Mining And Corruption Heat Up In House     |     A Two-and-a-half-year-old Girl Returning From Anganwadi Was Crushed By A Dumper, Anger In Mandla – Madhya Pradesh News     |     Two Youths Killed After Bike Collides With Unidentified Vehicle – Dausa News     |     KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL छोड़कर अब IPL 2026 में खेलेगा ये खिलाड़ी     |     Himachal Weather:चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में चढ़ा पारा, जानें प्रदेश में कितने दिन बरसेंगे बादल – Himachal Weather: Snowfall On The Peaks, Mercury Rises In The Plains: Find Out How Many Days It Will Rain In     |     न अश्लीलता-न गाली, 2018 की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, बजट से कई गुना ज्यादा की कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग     |     95% कोडिंग के लिए यूज किया AI, हुआ डबल प्रमोशन, Amazon कर्मचारी ने किया बड़ा खुलासा     |     How to Make Moonglet at Home : घर पर मार्केट जैसा बनाएं फ्लफी और हेल्दी मूंग दाल मूंगलेट, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     PM Kisan: किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये, आपको मिले या नहीं- ऐसे करें चेक     |     राहुल गांधी पर भड़के सीएम डॉ मोहन यादव, बोले- वो देश को लज्जित करने का प्रयास कर रहे हैं, LPG की कहीं कोई कमी नहीं     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088