हेडलाइंस
Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 13 March 2026 Hardoi:ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Hardoi: Innocent Child Dies In Tractor Collision, Family In Shock Mp News:लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि - Ladli Sisters Will Receive Their 34th Installment Tomorrow; The Cm Will Transfer The Amount From ... State-level Lottery Held For Rte Admissions Over 6.25 Lakh Children Allotted Priority Numbers - Bikaner News हिमाचल:सीबीएसई स्कूलों के लिए विद्यार्थियों की वर्दी और शिक्षकों के ड्रेस कोड का डिजाइन तैयार करेगा निफ्ट - Nift To Design Student Uniforms And Teacher Dress Code For Cbse Schools टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर सेकेंड्स में कराची से मलाड पहुंच गए रणवीर सिंह, पाकिस्तानी मॉल में दिखे गणपति बप्पा, 'धुरंधर' में पकड़ी गई बड़ी गलती, उड़ा मजाक Rahul Gandhi's speech sparks row in Lok Sabha | India News मिल गया न्योता! Samrat Chaudhary के घर पहुंचे NDA नेता, कुछ बड़ा होगा? जानें क्या है प्लान? Monalisa Marrige: बागपत के फरमान ने की मोनालिसा से शादी, पिता जफर अली हुए 'आगबबूला'

सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी पढ़ा रहे जलसंचय का पाठ

चरखी दादरी: रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के तहत बारिश का पानी एकत्रित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी।पानी बचाने के लिए घर में बनवाए रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक, 15 हजार लीटर है संग्रहण क्षमताजलशक्ति अभियान तभी सफल हो सकता है, जब हमारे घर-घर में वर्षा जल संचय के लिए टैंक बनाए जाएं या बोरिंग का पाइप लगाकर भूजलस्तर में सुधार का प्रयास किया जाए। जिला प्रशासन की इस मुहिम से प्रेरित होकर अनेक बुद्धिजीवी व जागरूक लोगों ने अपने मकान में रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने शुरू कर दिए हैं।इसी का एक उदाहरण है कस्बा झोझूकलां में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी दयानंद सनसनवाल का मकान। वर्ष 2020 में रिटायरमेंट होने के बाद दयानंद सनसनवाल ने झोझू के स्टेडियम रोड पर करीब दो सौ गज जमीन में अपना मकान बनवाना शुरू किया। मकान बनवाते समय उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि घर में बरसाती पानी को एकत्रित करने के लिए एक टैंक जरूर बनवाया जाए।इसके लिए उन्होंने घर की छत को साफ-सुथरा रखने के लिए उस पर प्लेन टाईलें बिछवाई हैं। घर के सभी सदस्यों को यह ताकीद दी गई है कि छत को गंदा ना करें। इस छत से बारिश का पानी पाईप से एक हौद में आता है और उस हौद से पाईप को जोडक़र पानी को घर के टैंक में एकत्रित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह टैंक दस बाई आठ फुट का है और इसकी गहराई 6 फुट की है। इसमें तकरीबन 15 हजार लीटर पानी के भंडारण की क्षमता है। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वह आमतौर पर स्कूल में बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करते और इसके लिए जनचेतना रैली, चित्रकला, भाषण आदि प्रतियोगिता आदि का आयोजन होता था।उन्होंने यह गंभीरता से विचार किया कि जो शिक्षा बच्चों को दी, उस पर खुद भी अमल किया जाए। इसीलिए उनके मकान में वर्षा जल संचय के लिए बड़ा टैंक बनाया गया है। जिस पर करीब बीस हजार रूपए की लागत आई है। नल के पानी का घर में आठ बाई चार का अलग टैंक बनाया गया है। आसपास के क्षेत्र में दयानंद के मकान को देखकर कुछ और लोगों ने भी अपने घरों में यह टैंक बनवाने का विचार किया है।

700230cookie-checkसेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी पढ़ा रहे जलसंचय का पाठ
Artical

Comments are closed.

Bihar News Today Live:बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today In Hindi 13 March 2026     |     Hardoi:ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Hardoi: Innocent Child Dies In Tractor Collision, Family In Shock     |     Mp News:लाडली बहनों को कल मिलेगी 34वीं किस्त, ग्वालियर में आयोजित सम्मेलन से सीएम अंतरित करेंगे राशि – Ladli Sisters Will Receive Their 34th Installment Tomorrow; The Cm Will Transfer The Amount From A Conference     |     State-level Lottery Held For Rte Admissions Over 6.25 Lakh Children Allotted Priority Numbers – Bikaner News     |     हिमाचल:सीबीएसई स्कूलों के लिए विद्यार्थियों की वर्दी और शिक्षकों के ड्रेस कोड का डिजाइन तैयार करेगा निफ्ट – Nift To Design Student Uniforms And Teacher Dress Code For Cbse Schools     |     टी20 विश्व कप 2026 के बाद कैसी है आईसीसी की रैंकिंग, अब सामने आई टीमों की पूरी तस्वीर     |     सेकेंड्स में कराची से मलाड पहुंच गए रणवीर सिंह, पाकिस्तानी मॉल में दिखे गणपति बप्पा, ‘धुरंधर’ में पकड़ी गई बड़ी गलती, उड़ा मजाक     |     Rahul Gandhi’s speech sparks row in Lok Sabha | India News     |     मिल गया न्योता! Samrat Chaudhary के घर पहुंचे NDA नेता, कुछ बड़ा होगा? जानें क्या है प्लान?     |     Monalisa Marrige: बागपत के फरमान ने की मोनालिसा से शादी, पिता जफर अली हुए 'आगबबूला'     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088