हेडलाइंस
Jodhpur News:जोधपुर की डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही खाली कराया परिसर - Jodhpur News: Bomb Threat Email Triggers Evacuation Of Dj Rural Court; Security Teams Launch Search... Sonipat:गोहाना में नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटी रोडवेज की बस, 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार - Roadways Bus Overturned While Trying To Save A Nilgai In Gohana, Sonipat, Causing Panic Among 30 Pas... Hpbose:स्कूल शिक्षा बोर्ड ने व्यावसायिक विषयों की प्रैक्टिकल असेसमेंट की तिथियों में किया बदलाव - Hpbose: School Education Board Has Changed The Dates For Practical Assessment Of Vocational Subjects. IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप फाइनल के लिए जंग YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा! भारत-फिनलैंड के बीच बड़ा समझौता! युवाओं के लिए हेल्थकेयर, ग्रीन टेक और मैन्युफैक्चरिंग में खुलेंगे रास्ते फिरोजपुर में डबल मर्डर:बच्चों के झगड़े में उतरे परिवार, फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की माैत - Two Shot Dead In Village Kadma Firozpur 7 मार्च को CBSE बोर्ड 10वीं सोशल साइंस परीक्षा, छात्र रखें इन बातों ख्याल, जानें पैटर्न और उत्तर लिखने का तरीका  Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami celebrates Holi with public at official residence | India News Bihar Cm:मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण खरमास के पहले या बाद - New Cm Of Bihar After Resignation Of Cm Bihar Nitish Kumar Bihar Politics News Rajya Sabha Elec...

नगर निगम बैठक में 52 प्रस्ताव पास; 78 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी

यमुनानगर: यमुनानगर नगर निगम की बैठक में उपस्थित मेयर, विधायक ओर अन्य।हरियाणा के यमुनानगर में नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में डेढ़ करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसमें 50 लाख विधायक, 50 लाख मेयर और 50 लाख रुपए संबंधित पार्षद के माध्यम से वार्ड के विकास पर लगाए जाएंगे। इसको लेकर बुधवार को मेयर मदन चौहान की अध्यक्षता में हुई नगर निगम हाउस की साधारण बैठक में प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में कुल 52 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए।विधायक भी पहुंचे बैठक मेंबैठक में प्रसार के माध्यम से पास किए गए छह प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। जिसमें निगम प्रशासन की स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तहसीलदार समेत 82 पद सृजित किए जाएंगे। बैठक में करोड़ों रुपए के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से शहर के विकास को गति मिलेगी। बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य रूप से पहुंचे। उन्होंने व मेयर मदन चौहान ने निगम व विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों और पार्षदों के साथ शहर की सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, बिजली, पेंशन व सड़कों संबंधित समस्याओं पर चर्चा की।यमुनानगर नगर निगम की बैठक में उपस्थित पार्षद।बैठक में निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों ने इन समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने व बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त ‌अशोक कुमार, एसई हेमंत कुमार, एडीए मेनपाल समेत सभी अधिकारी व पार्षद मौजूद रहे।कब्जाधारकों के साथ नपेंगे अधिकारीबैठक में अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने का मुद्दा छाया। मेयर चौहान ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। जो अवैध कब्जा करेगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। मेयर चौहान ने बताया कि साल 2013 में ससौली में एक जोहड़ की जमीन पर कब्जा कर एक पूर्व पार्षद ने अधिकारियों के साथ मिलकर रजिस्ट्री तैयार करवा ली। यह गंभीर अपराध है। इसमें शामिल चाहे वह तहसीलदार है या निगम में बैठने वाला कोई अधिकारी है। इस पर संज्ञान लेकर रजिस्ट्री को रद्द करवाया जाए और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।मामले में संलिप्त अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मेयर चौहान ने बताया कि हाल ही में आयुक्त ने एक फाइल में गड़बड़ी पकड़ी। इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर को हटा दिया गया। लेकिन इस चेन में जो भी अधिकारी है। उनके खिलाफ जो भी कार्रवाई बनती है। वह कराई जाए। ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए।78 अवैध कॉलोनियों को अधिकृत करने का प्रस्तावहाउस की बैठक में शहर की 78 काॅलाेनियों को अधिकृत (वैध) कराने के प्रस्ताव को भी अनुमति दी गई। 72 काॅलाेनियों को सरकार की तरफ से मदद के लिए मिल चुकी है। अब 78 काॅलाेनियों को वैध कराने का प्रस्ताव पास किया गया है। निगम एरिया में 150 कॉलोनियां ऐसी हैं। जिनको वैध किया जा सकता है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि इन काॅलाेनियों में फिलहाल मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कॉलोनी वैध होने से इनका विकास कराया जाएगा। दो साल पहले वैध हुई 69 कॉलोनियों में गलियां, अंडरग्राउंड नालियां व अन्य विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है। जल्द इनका विकास होगा।नगर निगम बैठक में बोलती पार्षद।इन मुख्य प्रस्तावों को मिली हाउस में मंजूरीजगाधरी के गुलाब नगर में 19.85 करोड़ रुपए व गधौली में 19.65 करोड़ की लागत से ऑटो मार्केट बनाई जाएगी।बुड़िया चौक से बलदेव ढाबा तक 114.35 लाख की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।114 लाख की लागत से मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक तक व हुड्डा जिमखाना क्लब रोड पर डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।160 लाख से रेलवे रोड पर अग्रसेन चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर शहीद भगत सिंह चौक से कमानी चौक तक डेकोरेटिव लाइट लगाई जाएगी।पश्चिमी यमुना नहर के हमीदा हैड के किनारे गंदगी साफ कर वहां पार्क बनवाया जाएगा।वार्ड 1 की लेबर कॉलोनी पार्क का सौंदर्यीकरण कर इसका नाम बदलकर रामराज्य पार्क किया जाएगा।सफाई कार्य को लेकर हर माह संबंधित सफाई निरीक्षक व ठेकेदार को पार्षद से एनओसी लेना अनिवार्य किया गया।शहर में हो रही आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर वार्ड नंबर एक में मुख्य प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाने बारे।वार्ड नंबर एक के सामुदायिक केंद्रों की रिपेअर व अधूरे निर्माण पूरे करने कराए जाएंगे।वार्ड 3 में गुरु गोविंद सिंह जी के नाम से जगाधरी पांवटा मार्ग पर मानकपुर में बनाए जाने वाले स्वागत द्वार का जल्द टेंडर लगाया जाएगा।वार्ड चार की प्रतापगढ़ कॉलोनी में सड़क निर्माण, सीवर व पीने की पाइप लाइन व ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जाएगा।वार्ड 6 के दर्शन नगर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 7 के सेक्टर 17 के कम्युनिटी सेंटर हॉल जल्द बनाया जाएगा और कम्यूनिटी सेंटर की दशा सुधारी जाएगी।वार्ड 9 के न्यू करतारपुरा की विभिन्न गलियों में सीवरेज की लाइन और पानी की पाइप लाइन बदली जाएगी। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 10 की यमुना विहार कॉलोनी में निगम की खाली पड़ी जगह में पार्क का निर्माण कराया जाएगा।वार्ड 11 के मुंडा माजरा से लेकर चिट्टा मंदिर (बच्चा जीवी) तक नाले का निर्माण किया जाएगा।वार्ड 12 के गांव पांसरा में पूर्वी कम्युनिटी सेंटर व पश्चिमी कम्युनिटी सेंटर का नाम शहीद उधम सिंह व महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाए।वार्ड 12 के गांव पांसरा में आईपीएस बनाया जाएगा।वार्ड 13 में शहीद रॉकी पार्क का विकास व पार्क के नाम का बोर्ड लगाया जाएगा।

700440cookie-checkनगर निगम बैठक में 52 प्रस्ताव पास; 78 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की तैयारी
Artical

Comments are closed.

Jodhpur News:जोधपुर की डीजे ग्रामीण कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही खाली कराया परिसर – Jodhpur News: Bomb Threat Email Triggers Evacuation Of Dj Rural Court; Security Teams Launch Search Operation     |     Sonipat:गोहाना में नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटी रोडवेज की बस, 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार – Roadways Bus Overturned While Trying To Save A Nilgai In Gohana, Sonipat, Causing Panic Among 30 Passengers     |     Hpbose:स्कूल शिक्षा बोर्ड ने व्यावसायिक विषयों की प्रैक्टिकल असेसमेंट की तिथियों में किया बदलाव – Hpbose: School Education Board Has Changed The Dates For Practical Assessment Of Vocational Subjects.     |     IND vs ENG Semi Final Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच विश्व कप फाइनल के लिए जंग     |     YRKKH Promo: अरमान-अभिरा की होगी शादी, मेहर का गुरुर होगा चकनाचूर, फूटेगा विद्या का पाप का घड़ा!     |     भारत-फिनलैंड के बीच बड़ा समझौता! युवाओं के लिए हेल्थकेयर, ग्रीन टेक और मैन्युफैक्चरिंग में खुलेंगे रास्ते     |     फिरोजपुर में डबल मर्डर:बच्चों के झगड़े में उतरे परिवार, फायरिंग में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति की माैत – Two Shot Dead In Village Kadma Firozpur     |     7 मार्च को CBSE बोर्ड 10वीं सोशल साइंस परीक्षा, छात्र रखें इन बातों ख्याल, जानें पैटर्न और उत्तर लिखने का तरीका      |     Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami celebrates Holi with public at official residence | India News     |     Bihar Cm:मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार? नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण खरमास के पहले या बाद – New Cm Of Bihar After Resignation Of Cm Bihar Nitish Kumar Bihar Politics News Rajya Sabha Elections     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088