जबलपुर: इंटरनेशनल सट्टेबाज संतीश सनपाल दुबई में बैठकर ऑनलाइन सट्टा का नेटवर्क संचालित कर रहा है। जबलपुर में जब उसके गुर्गे रुपए का कलेक्शन का काम कर रहे थे उस दौरान जबलपुर पुलिस ने उन्हें दबोचा है। इंटरनेशनल सटोरिए सतीश सनपाल के खास गुर्गे राहुल चान्ना को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर कछियाना के पास दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली की सफेद रंग की एम.जी हैक्टर लग्जरी कार क्रमांक में एमपी 20 सी.के 5059 में इनामी फरार आरोपी दिलीप खत्री और राहुल चान्ना घूम रहे हैं।पुलिस ने संदिग्ध ठिकाने को 3 तरफ से घेरा और कछियाना क्षेत्र की गली में पुलिस ने लग्जरी कार को ट्रेस कर लिया। कार में सतीश सनपाल का खास राहुल चान्ना मिला, लेकिन दिलीप खत्री नहीं था। राहुल चान्ना के पुलिस हिरासत में होने की खबर मिलते ही उसे छुड़ाने के लिए कुछ रसूखदार लोग थाने भी पहुंचे, एप्रोच लगाई, लेकिन पुलिस के सामने किसी की नहीं चली।लार्डगंज थाना पुलिस राहुल चान्ना को लेकर उसके सुख सागर वैली स्थित घर पहुंची, जहां से एक लैपटॉप जब्त किया है। पुलिस राहुल से फरार सतीश सनपाल सहित खत्री बंधुओं के संबंध में पूछताछ भी कर रही है। सटोरिए सतीश सनपाल और उसके गुर्गे फूटाताल निवासी आजम, दिलीप खत्री, संजय खत्री, मुरलीधर खत्री, आकाश गोगा, अजीत गोगा, इंद्रजीत सिंह समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तो उसने शहर के बुकियों से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित एक बैंक के माध्यम से लेनदेन करना स्वीकार किया।पुलिस को चकमा देने के लिए सतीश सनपाल ने पहले ही सिलीगुड़ी के एक बैंक में एकाउंट खुलवाया था। पुलिस को उसके शहर के बैंक एकाउंट्स की जानकारी मिली तो उसने सिलीगुड़ी के बैंक एकाउंट का उपयोग करना शुरू कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद जबलपुर पुलिस इस बैंक एकाउंट की जानकारी भी जुटा रही है। सतीश सनपाल के इशारे में शहर का पूरा काम राहुल चान्ना देखा करता था।


Comments are closed.