हेडलाइंस
लखनऊ:कुलदीप यादव का विवाह रिसेप्शन कल, सीएम योगी, अखिलेश, गौतम गंभीर सहित ये हस्तियां होंगी शामिल - Lucknow: Kuldeep Yadav's Wedding Reception Tomorrow, Cm Yogi, Akhilesh, Gautam Gambhir And Other Cel... Kumbh 2027:हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ के कार्याें को लेकर की बैठक, जगतगुरु से लिया आशीर्वाद - Kumbh 2027 Cm Dhami Arrives Haridwar Holds Meeting Regarding Kumbh Preparations Delhi:एयरपोर्ट के पास जाम होगा दूर, टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर सुगम होगा यातायात - Traffic Congestion Near Airport To Ease Movement On Roads Leading To Terminals 1, 2, And 3 To Become... Kerala youth stranded on Iran cargo ship, kin seek help | India News मिल्क मैजिक डेयरी उत्पादों में मिलावट:ईडी ने किशन मोदी को किया गिरफ्तार, 20 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की - Milk Magic Dairy Products Adulteration: Ed Arrests Kishan Modi, Earns Rs 20 Crore In Fore... ‘पांच शादियों से सुधरेगी किस्मत’:तांत्रिकों के बहकावे में पति ने तीसरी पत्नी को घर से निकाला, Fir दर्ज - Bhilwara News: Misled By Tantrics' Promises To Improve Fortune, Husband Evicts Third Wife; Case... Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार - Himachal Cm Sukhu Says Government Working To Put Money Directly Into Farmers Hands The 50 Grand Finale: कब होगा 'द फिफ्टी' का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा Punjab:कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, गांव दौलतपुरा नीवां में शोक की लहर - Punjabi Youth Working As Taxi Driver In Canada Shot Dead Wave Of Grief Sweeps Through Village Daul... बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी

Akshay Kumar Biography in Hindi | अक्षय कुमार का जीवन परिचय

Akshay Kumar Biography in Hindi। बैंकॉक से बॉलीवुड तक सफलता की कहानी। अक्षय कुमार का जीवन-परिचय। अक्षय कुमार की जीवनी। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में। अक्षय कुमार मूवी, ऐज, परिवार, धर्म, जाति, हाइट। Akshay Kumar Upcoming Movies L in Hindi। Akshay Kumar Age Height Marriage Ser Family Wife Wedding Caste। Akshay Kumar LifeStyle Income and Net-Worth। Akshay Kumar Controversies। Akshay Kumar Latest News Update। Biography of Akshay Kumar in Hindi। Akshay Kumar ka Jeevan Parichay। Raksha Bandhan Movie Review। Ramsetu Movie Review

Biography of Akshay Kumar in Hindiअक्षय कुमार के संघर्ष की कहानी

   आकाश में चमकता हुआ चांद और जगमगाते हुए तारों को देखकर। भला किसका मन प्रसन्नता से नहीं भर जाता होगा। यह बात तो सभी जानते हैं। कि चांद की तो अपनी खुद की कोई चमक नहीं होती। वह तो सूरज की रोशनी के सहारे ही, अपनी चांदनी बिखेरता है।
लेकिन तारे उनकी जगमगाहट, तो अपनी खुद की होती है। बिल्कुल सूरज की तरह। ऐसे न जाने कितने फिल्मी सितारे हैं। जो अपने दम पर, अपनी रोशनी से फिल्मी दुनिया के फलक पर, हमेशा से ही जगमगाते रहें। यूं ही जगमगाते रहेंगे। बिल्कुल उसी सूरज की तरह, जो अपने प्रकाश से, सारे जहां को रोशन कर देता है।
प्राण, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों से पहले भी और उनके बाद भी। न जाने ऐसे कितने नाम हैं। जिनका फिल्मी दुनिया से, कभी कोई संबंध नहीं रहा। लेकिन उन्होंने अपने दम पर, अपना एक मुकाम बनाया। वे सभी के प्रेरणा स्रोत बने। उन्ही नामों में से एक है। आज के सुपरस्टार और युवा पीढ़ी के आदर्श अक्षय कुमार ।
यह एक ऐसे व्यक्ति हैं। जो एक साधारण परिवार से निकलकर, खुद की मेहनत से, बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए। अक्षय कुमार जो लाखों लोगों की प्रेरणा है। वह इतने प्रसिद्ध होने के बाद भी, एक आदर्श व्यक्ति बने।

Akshay Kumar – An Introduction

 Super Star – Akshay KumarEk Nazarवास्तविक नामराजीव हरी ओम भाटिया( प्रसिद्ध नाम – अक्षय कुमार)उपनामअक्की, राजू, मैक, खिलाड़ी कुमारजन्म-तिथि9 सितंबर 1967जन्म-स्थानअमृतसर, पंजाब, भारतपितास्वर्गीय हरिओम भाटियामाताअरुणा भाटियाभाई-बहनअलका भाटिया (बहन)स्कूलडॉन बॉस्को स्कूल, माटुंगा, मुंबईकॉलेजगुरु नानक खालसा कॉलेज, किंग सर्कल, मुंबईप्रेम संबंध● आयशा जुल्का (अभिनेत्री) ● रवीना टंडन (अभिनेत्री) ● पूजा बत्रा (अभिनेत्री)● रेखा (अभिनेत्री)● शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री)● ट्विंकल खन्ना (अभिनेत्री)पत्नीट्विंकल खन्ना ( विवाह -17 जनवरी 2001)बच्चे● नितारा (बेटी) ● आरव (बेटा)नागरिकताकनेडियन शारीरिक मापदंड• लंबाई : 180 सेंटीमीटर • वजन : 80 किलोग्राम • छाती : 42 इंच • कमर : 34 इंच • बाइसेप्स : 16 इंच • आंखों का रंग : गहरा भूरा• बालों का रंग : कालाव्यवसायअभिनेता व निर्माताडेब्यूफिल्म – सौगंध (1991) एक अभिनेता के तौर परआने वाली फिल्में● रक्षाबंधन (11 अगस्त 2022)● मिशन सिंड्रेला (2022) हॉटस्टार ● रामसेतु (24 अक्टूबर 2022)● OMG 2 (2023)● सेल्फिश (2023) ● कैप्सूल गिल (2023)● सुरारी पटरू रीमेक (2023)● बड़े मियां छोटे मियां (2023) क्रिसमस ● खेल खेल में (2024) ● सी शंकरण बायोपिक (2024) ● हेरा फेरी (2024)इनकम• 5-7 करोड़ प्रतिमाह• 65 करोड़ प्रतिवर्ष• 45 करोड़ प्रति फ़िल्मनेट-वर्थ$340 मिलियन

अक्षय कुमार का प्रारम्भिक जीवन Early Life of Akshay Kumar

   राजीव हरीओम भाटिया यानी अक्षय कुमार का जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर, पंजाब में हुआ। उनका जन्म पिता हरिओम भाटिया और मां अरुणा भाटिया के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ था। अक्षय के पिता अमृतसर के रहने वाले थे। इनके पिता यूनिसेफ में अकाउंटेंट का काम करते थे।
वह इससे पहले एक आर्मी ऑफिसर के तौर पर काम कर चुके थे। अक्षय की मां का संबंध कश्मीर से था। वह एक ग्रहणी थी। अक्षय अपने माता-पिता की दो संतानों में सबसे बड़े हैं। इनकी बहन का नाम अलका है। अक्षय का परिवार उनके जन्म के बाद, दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रहने लगा था।
जहां अक्षय के बचपन की ज्यादातर यादें जुड़ी हुई है। यही उनकी बहन का जन्म भी हुआ था। बचपन से ही अक्षय को खेलों में अधिक रूचि थी। उनके मन में मार्शल आर्ट सीखने का विचार बहुत ही कम उम्र में पनपने लगा था। जो कि मुंबई जाकर पूरा हुआ। दरअसल अक्षय का परिवार मुंबई के कोलीवाडा इलाके में आकर रहने लगा था।
जहां इनके पड़ोस में रहने वाला एक लड़का मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेता था। उसे देखकर, उन्हें भी यह कला सीखने का मन होने लगा। उन दिनों अक्षय का मन पढ़ाई लिखाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था। पढ़ाई के दिनों में खेलों के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित थे।

Read : Ranbir Kapoor Biography in Hindi। रणबीर कपूर का जीवन परिचय ।

अक्षय कुमार की शिक्षा Education of Akshay Kumar

 अक्षय कुमार के पिता चाहते थे। कि उनका बेटा पढ़ाई करें। इसके लिए, अक्षय का दाखिला माटुंगा के डॉन बॉस्को स्कूल में करवा दिया गया। लेकिन यहां पर भी अक्षय कुमार में कोई बदलाव नहीं आया। वह कभी अपना होमवर्क नहीं करते थे। तो कभी स्कूल नहीं जाते थे।     एग्जाम में नकल के जरिए, पास होना अनिवार्यता बन गई थी। एक बार जब अक्षय कुमार के किसी टेस्ट में बहुत कम अंक आए। तो यह देखकर उनके पिता ने गुस्से में उनसे कहा। अगर तुम पढ़ोगे नहीं, तो करोगे क्या। तब उनके मुंह से अचानक, बिना कुछ सोचे निकल गया। कि हीरो बन जाएंगे। अक्षय कुमार को खेलों के अलावा कुछ भी नहीं सूझता था।     उसके मुंह से हीरो बनने की बात पर, किसी को भरोसा नहीं हुआ। लेकिन किस्मत में भरोसा न करने लायक बातें भी भी लिखी होती है। ऐसा ही अक्षय कुमार के साथ कश्मीर में हुआ। जहां वह अपने पिता के साथ घूमने आए थे। जहां अमिताभ बच्चन की कोई शूटिंग चल रही थी। कश्मीर में उस दिन अमिताभ ने न सिर्फ ऑटोग्राफ दिया।     बल्कि अक्षय को टेबल पर रखे अंगूर की तरफ देखता पाकर, अंगूर का गुच्छा भी भेट किया था। अक्षय कुमार के जीवन में बहुत सी ऐसी घटनाएं हो रही थी। जो उनके जीवन की तरफ इशारा कर रही थी।

अक्षय कुमार का मार्शल आर्ट के प्रति जुनून Akshay Kumar – Passion for Martial Arts

अक्षय कुमार का मार्शल आर्ट का शौक परवान चढ़ा रहा था। अक्षय कुमार ने जब अपने पिता को यह बात बताई कि उनका मन खेलों में ज्यादा लगता है। तो उनके पिता ने, इसका विरोध करने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करना शुरू किया। वह खुद अच्छे रेसलर होने की वजह से, अक्षय को प्रैक्टिस करवाया करते थे।
अक्षय को जब लगा कि उनके पिता उनके खेल खेलने और सीखने के विरोध में नहीं है। तो पढ़ाई पूरी करने के बाद, एक दिन उन्होंने मार्शल आर्ट सीखने के लिए बैंकॉक जाने की परमिशन मांगी। जिसके लिए, उनके पिता ने हामी भर दी। बैंकॉक जाने के लिए उन्हें ₹22000 की जरूरत थी।
जिनमें से ₹18000 उनके पिता ने उधार लेकर और बाकी के ₹4000 अपनी बचत से जोड़कर अक्षय को दिए। अक्षय ने बैंकॉक में 5 सालों तक मार्शल आर्ट सीखा। फिर ब्लैक बेल्ट हासिल की। यहां अक्षय अपने रहने और खाने के लिए, मेट्रो गेस्ट हाउस नाम के एक रेस्तरां में काम भी करने लगे। उसी रेस्तरां के एक कमरे में, वह चार-पांच लड़कों के साथ रहते थे।
अक्षय बताते हैं कि वहां वह अपने कमरे में 3 लोगों के पोस्टर लगाए रहते थे। पहला जैकी चैन, दूसरा सेलवेस्टर स्टैलॉन का और तीसरा श्रीदेवी जी का था। यह विधि का विधान ही था। कि अक्षय आगे चलकर, इन तीनों लोगों से मिले और उनके साथ काम भी किया।

Read : S. Jaishankar Biography in Hindi ।  जिन्होने भारत की विदेश नीति ही बदल दी ।

अक्षय कुमार के जीवन मे संघर्षो का दौर Akshay Kumar – Struggle in Life

  बैंकॉक से वापस आने के बाद, अक्षय ने कई अलग-अलग तरह के काम किए। जिससे उनका खर्च चल सके। साथ ही उनके परिवार को भी कुछ मदद मिल सके। अक्षय कुमार ने इस दौरान, कोलकाता मे ट्रैवल एजेंट से लेकर। ढाका में एक सेफ तौर पर भी काम किया। इसके साथ ही वह कुंदन की ज्वैलरी को एक जगह से दूसरी जगह बेचने का भी काम करते रहे।
अक्षय कुमार बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने हर तरह के काम में हाथ आजमाया। उन्हें जो भी काम मिला और जितने भी रुपए के लिए भी मिला। उन्होंने उसे किया। इस तरह समय गुजरता गया। मुंबई वापस आकर, अक्षय कुमार ने बच्चों को मार्शल आर्ट सीखना भी शुरू कर दिया था। इसके लिए उन्हें महीने में ₹6000 मिला करते थे। अक्षय अपने काम और जिंदगी से खुश थे।
लेकिन किस्मत ने यहां से, उनके सफर में एक बड़ा मोड़ और एक बड़ा बदलाव देखा। अक्षय कुमार के एक विद्यार्थी के पिता ने, उन्हें एक बार देखा। तो उन्होंने कहा कि तुम्हारा शरीर अच्छा खासा है। चेहरा भी खूबसूरत है। तुम मॉडलिंग क्यों नहीं करते। इसके बाद, उस लड़के के पिता अक्षय को एक AC Room में ले गए। जहां कुछ फर्नीचर के साथ, उनकी फोटो ली गई।
काम पूरा होने के बाद, अक्षय को ₹21000 का चेक दिया गया। अक्षय कुमार कहते हैं कि शुरू में यह काम उन्हें थोड़ा अजीब लगा। लेकिन रुपए देखकर, उनके मन में आया। कि उन्हें आगे यही काम करना चाहिए। क्योंकि वह इतने पैसे पूरे महीने में नहीं कमा पाते थे। जितने पैसे दो घंटे सिर्फ एक जगह खड़ा रहने के लिए मिले थे। इस तरह से अक्षय कुमार का एक मॉडल के रूप में कैरियर शुरू हो गया।
अक्षय कुमार ने इस दौरान अपना पोर्टफोलियो तैयार करवाने के लिए कैमरामैन जय सेठ को असिस्ट करने का भी काम किया। क्योंकि वह उनकी फीस afford नहीं कर सकते थे। जय सेठ के साथ काम करते हुए। उन्हें बॉलीवुड की कई हस्तियों को, करीब से देखने का मौका मिला। यही वह समय था। जब अक्षय के मन में कही न कहीं फिल्मों में काम करने की इच्छा जागने लगी।

अक्षय कुमार का फिल्मों मे प्रवेश Akshay Kumar – Debut in Films

  एक दिन अक्षय कुमार को, अपने modeling assignment के लिए बेंगलुरु जाना था। तब अक्षय कुमार ने फ्लाइट का समय सुबह 6:00 बजे की जगह, शाम का समझ लिया। अगली सुबह जब वह exercise कर रहे थे। तब उनके पास फोन आया। उस समय उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। अक्षय को अपनी इस गलती के लिए, बहुत कुछ सुनना पड़ा।
अक्षय उसी शाम, अपने उदास मन को लेकर नटराज स्टूडियो के आसपास घूम रहे थे। तभी फिल्म निर्माता प्रमोद चक्रवर्ती के मेकअप मैन नरेंद्र दादा। जो आज भी अक्षय कुमार के मेकअप मैन के तौर पर काम करते हैं। उनकी नजर अक्षय पर पड़ी। उन्होंने अक्षय से पूछा कि क्या तुम फिल्मों में हीरो बनोगे।
उस वक्त अक्षय ने बिना एक पल गवाय हामी भर दी। नरेंद्र दा ने उन्हें प्रमोद चक्रवर्ती से मिलवाया। जब वह प्रमोद चक्रवर्ती से मिले। तब प्रमोद चक्रवर्ती ने कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फिल्म बनाना चाहता हूं। अक्षय जब तक कुछ समझ पाते। तब तक उन्होंने ₹5001 का चेक पकड़ा दिया। उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे साथ पांच फिल्में बनाऊंगा। यह तुम्हारा पहला चेक है।
इसके पहले अक्षय कुमार, महेश भट्ट की फिल्म ‘आज’ में कुछ सेकंड के लिए नजर आए थे। यहाँ उन्हें कुछ ज्यादा फायदा तो नहीं हुआ। लेकिन उन्हें अपना नाम बदलने का विचार मिल गया था। दरअसल, इस फिल्म के हीरो, कुमार गौरव का नाम अक्षय कुमार था। उन दिनों राजीव भाटिया के नाम से जाने जाने वाले, अक्षय को बेहद ही पसंद आया। तब उन्होंने अपना नाम राजीव से बदलकर, अक्षय कर लिया।
प्रमोद चक्रवर्ती के साथ अक्षय कुमार ने फिल्म ‘दीदार’ पर काम करना शुरू कर दिया। लेकिन फिल्म प्रोडक्शन में, कुछ देरी होने के कारण। उनकी फिल्म ‘सौगंध’ पहले रिलीज हो गई। जिसमें मुकेश खन्ना और राखी जैसे कलाकार, उनके साथ काम कर रहे थे। इस तरह ‘सौगंध’ फिल्म से अक्षय की जिंदगी का नया सफर शुरू हो गया।

Read : Draupadi Murmu Biography in Hindi | राष्ट्रपति भवन तक का पूरा सफर ।

अक्षय कुमार का फिल्मी कैरियर Film Career of Akshay Kumar

अक्षय कुमार के शुरुआती दौर में, कुछ ऐसी फिल्में भी रही। जिनमें साइन करने के बाद, उन्हें बाहर कर दिया गया। जैसे ‘फूल और कांटे’ जो अजय देवगन की पहली फिल्म बनी। इसके साथ ही ‘बाजीगर’ के लिए अक्षय ने मना कर दिया था। जो शाहरुख खान के कैरियर में मील का पत्थर साबित हुई।
इस बीच अक्षय कुमार लगातार काम कर रहे थे। लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर, अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थी। डांसर, दीदार और सौगंध जैसी फिल्में, उनकी उम्मीद के अनुसार, सफलता नहीं दे पाई। इसी दौरान अक्षय कुमार को डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान का साथ मिला। इस तिकड़ी ने ‘खिलाड़ी’ नाम से एक फिल्म का निर्माण किया।
इस फिल्म को क्रिटिक्स लेकर, बॉक्स ऑफिस तक। सब जगह सफलता हासिल हुई। आगे चलकर, अक्षय कुमार को खिलाड़ी सीरीज के साथ, ‘सुहाग’, ‘सबूत’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों के जरिए। लगातार हर साल सफलता मिलनी शुरू हुई। लेकिन लोगों ने उस समय उन्हें अच्छा अभिनेता नहीं माना।
एक समय ऐसा भी आया। जब उनकी लगातार 16 फिल्में फ्लॉप हो गई। उन्हें चारों तरफ से लगातार बुरी-बुरी बातें सुनने को मिल रही थी। लेकिन अक्षय ने फिर से वापसी की। उन्होंने अपने दमदार काम से फिल्म इंडस्ट्री सहित आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। जब सुनील दर्शन की फिल्म ‘जानवर’ से अक्षय को एक सीरियस एक्टर के रूप में जानना शुरू किया।
इसके बाद अक्षय एक के बाद एक बड़ी फिल्मों में नजर आने लगे। उन्होंने नई सदी की शुरुआत, पर्दे पर एक नई तरह की भूमिका से की। जो इससे पहले किसी ने नहीं देखी थी। खिलाड़ी सीरीज से एक एक्शन स्टार बन बैठे, अक्षय कुमार फिल्म ‘हेरा-फेरी’ में राजू के रूप में नजर आए। इस फिल्म से लोगों के बीच, एक अलग पहचान बनाई।
इसके बाद अक्षय कुमार फिल्म ‘अजनबी’ में निगेटिव किरदार निभाते हुए नजर आए। जिसके लिए उन्हें पहली बार फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया। अब अक्षय कुमार लगातार, अपने आपको नया दौर के मुताबिक ढाल रहे थे। वह अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे थे। उन्हें ‘खाकी’ में अमिताभ बच्चन, ‘आन’ में शत्रुघ्न सिन्हा व इरफान खान और फिर ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान के साथ काफी पसंद किया गया।
प्रियंका चोपड़ा के साथ अक्षय ने लगातार, कई फिल्मों में काम किया। साल 2006 में ‘हेरा-फेरी’, 2007 में फिल्म ‘वेलकम’ फिर इसी तरह ‘दे दाना दन’, ‘खट्टा मीठा’ और हाउसफुल जैसी फिल्में रिलीज हुई। अक्षय कुमार लगातार कॉमेडी फिल्मों के जरिए। अपनी पारी आगे बढ़ा रहे थे। इसके बाद अक्षय कुमार की ‘जोकर’, ‘तीस मार खां’, ‘बॉस’ और ‘वंस अपॉन ए टाइम’ जैसी बड़ी फिल्में फ्लॉप हो गई थी।

अक्षय कुमार के प्रेम संबंध Controversies Related to Akshay Kumar

  अक्षय कुमार आज अपने लाजवाब एक्शन और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। वह एक समय अपने दिल के फेक आदतों के लिए भी बदनाम रहे थे। उनके अफेयर के चर्चे, हर अखबार और मैगजीन की सुर्खियां बढ़ा रहे थे। फिल्म ‘मोहरा’ के दौरान, इनकी रवीना टंडन के साथ नजदीकियां बढ़ी।
तो इस बात की चर्चा गर्म थी। कि यह दोनों शादी करने वाले हैं। इसी दौरान फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ में रेखा के साथ काम करने के दौरान। जब यह बातें होने लगी। कि रेखा के साथ उनका अफेयर चल रहा है। तब रवीना टंडन ने अक्षय के साथ, अपने सारे रिश्ते खत्म कर दिए।
अक्षय इनके अलावा भी कुछ बड़ी अभिनेत्रियों के साथ चर्चा में रहे। जिनमें शिल्पा शेट्टी का भी नाम आता है। इन सबके चलते, एक सूटिंग के दौरान उनका दिल राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना पर आ गया। अक्षय कुमार शायद यहां से भी निकल जाते। लेकिन राजेश खन्ना के कहने पर, उन्हें उम्र भर के साथ के लिए हां करनी पड़ी।
यह दोनों 17 जनवरी 2001 को विवाह बंधन में बंध गए। अक्षय कुमार बताते हैं कि शादी के बाद उनकी जिंदगी में खासकर फिल्मी करियर में सब कुछ बदल गया था वही ट्विंकल खन्ना में भी फिल्मों से संन्यास ले लिया वह इंटीरियर डिजाइनिंग से लेकर लेखिका तक का काम करने लगी।

Read : Sonam Wangchuk Biography in Hindi । Real Phunsuk Wangdu Life Story ।

अक्षय कुमार बतौर निर्माता Akshay Kumar as Producer

अक्षय कुमार जब फिल्म इंडस्ट्री में उस मुकाम पर पहुंच गए। कि उन्हें लगातार काम मिलता रहे। अक्षय कुमार एक फ्लॉप के बाद, दूसरी बड़ी हिट फिल्म दे रहे थे। इस दौरान, वह एक प्रोड्यूसर के तौर पर भी, मैदान में उतर चुके थे। यहां भी उन्होंने कई बड़ी फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस, ‘हरिओम प्रोडक्शन’ के बैनर तले। अपनी आने वाली लगभग 90% फिल्मों में प्रोड्यूसर के तौर पर भी जुड़ने लगे।         साल 2013 में, अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन के बैनर तले ’72 माइल्स’ नाम से एक मराठी फिल्म का निर्माण भी किया। साल 2014 में उन्होंने ‘अंतर’ नाम से एक और मराठी प्रोडक्शन के साथ नजर आए। इसके साथ ही, उन्होंने एंटरटेनमेंट जैसी अलग फिल्मों में भी भूमिका निभाई। इसके बाद अक्षय कुमार नेशनल हीरो के तौर पर, देशभक्ति फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आये।     उनकी साल दर साल, ऐसी फिल्मों की संख्या बढ़ने लगी। बेबी, एअरलिफ्ट, केसरी, पैडमैन और टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी फिल्मों के जरिए। अक्षय ने अपने कैरियर में, एक नई पारी शुरू की। इसी दौरान, ‘रुस्तम’ जैसी बेहद अलग फिल्म के लिए, उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया।      आगे चलकर हाउसफुल 4 और ‘गूडन्यूज़’ जैसी फिल्मों में काम करने के दौरान। साल 2020 में फिल्म ‘लक्ष्मी’ के जरिए, OTT की दुनिया में भी कदम रखा। जहां इनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनकी अभी हाल ही में ‘पृथ्वीराज’ जैसी सुपर हिट फिल्म भी आई।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में Akshay Kumar – Upcoming Movies

 अक्षय कुमार बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए है। वह अब ₹60 करोड़ तक एक फिल्म के लेने लगे हैं। इनकी आने वाली फिल्म ‘रक्षाबंधन’ है। जो कि 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ भूमि देखने को मिलेंगी।      इस फिल्म को आनंद एल राय डायरेक्ट कर रहे हैं। जो ‘अतरंगी रे’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इसके बाद उनकी फिल्म ‘मिशन सिंड्रेला’ आने वाली है। जो सिनेमा हॉल में रिलीज नहीं होगी। यह सीधे हॉटस्टार ऐप पर रिलीज होगी। इस फिल्म में, इनके साथ रकुल प्रीत सिंह देखने को मिलेंगी।       इसके बाद 24 अक्टूबर 2022 को इनकी फिल्म ‘रामसेतु’ आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलिन फर्नांडीस व नुसरत भरुचा देखने को मिलेंगी। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म भगवान राम पर आधारित है। इसके बाद, अक्षय कुमार ओ माय गॉड 2 में देखने को मिलेंगे। यह फिल्म 2023 में सिनेमा हॉल में देखने को मिलेगी।     इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी व अक्षय कुमार हैं। पहले वाली OMG 2 को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था। लेकिन इसे अमित राय डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय कुमार की सोलरे पोटरू का हिंदी रीमेक देखने को मिलेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, राधिका मदान व परेश रावल देखने को मिलेंगे। यह फिल्म एक inspirational story पर आधारित है। इसके बाद 2023 में अक्षय कुमार की  मिशन लॉयन, गोरखा (बायोपिक), सेल्फी, बड़े मियां छोटे मियां, राउडी राठोर 2 जैसी फ़िल्में देखने को मिलेंगे मिलेंगी मिलेंगी इसके बाद 2024 में अनटाइटल्ड, हेरा-फेरी 3 व हेरा-फेरी 4 में देखने को मिलेंगे। इसके अलावा अक्षय कुमार एंड वेब सीरीज में दिखाई देंगे। जो अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज है।

Read: Mithali Raj Biography in Hindi | मिताली का पहला प्यार, क्रिकेट नहीं था ।

अक्षय कुमार इनकम नेट-वर्थ व लाइफ़स्टाइल 2022 Akshay Kumar – Income, Net-worth and Lifestyle 2022

   अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में, आज सभी क्षेत्रों में नंबर वन पर ट्रेंड कर रहे हैं। यही वजह है कि आज वह बॉलीवुड के सभी एक्टरों में, सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। अक्षय कुमार एक फिल्म में काम करने के लिए ₹65-₹70 करोड़ लेते हैं।      अक्षय कुमार बड़ी-बड़ी कंपनियों के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। एक कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए, वह ₹5 करोड़ लेते हैं। एक टीवी शो को होस्ट करने के भी ₹5 करोड़ लेते हैं। वह 1 साल में 3 से 4 फिल्में करते हैं। इस तरह से, अक्षय कुमार 1 दिन में लगभग ₹80 लाख, 1 महीने में ₹25 करोड़ और 1 साल में ₹295 करोड़ की कमाई करते हैं।     इस तरह उनकी कुल नेट-वर्थ $275 मिलियन यानी भारतीय मुद्रा में ₹2055 करोड़ है। अक्षय कुमार का मुंबई के जुहू प्राइम बीच पर 80 करोड़ का एक आलीशान घर है जिसमें वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं केलावा इसके अलावा उनकी विदेशों में भी बहुत सारी प्रॉपर्टीज हैं। अक्षय के पास अपना प्राइवेट जेट भी है।

आपको इसे भी पढ़ना चाहिए:Read : The Way of Superior Man Book Summary in Hindi । चौकाने वाला सच, असली मर्दों की निशानियाँ ।Read :  Act Like A Lady Think Like A Man Best Book Summary in Hindi। लड़कियां अपने पार्टनर में क्या देखती है।Read : Grit – The Power of Your Passion Book Summary in Hindi । ग्रिट का रहस्य क्या।Read : Believe in Yourself Book Summary in Hindi | सेल्फ कॉन्फ़िडेंस बनाने का तरीका ।

The post Akshay Kumar Biography in Hindi | अक्षय कुमार का जीवन परिचय appeared first on HindiKahaniwala.

701770cookie-checkAkshay Kumar Biography in Hindi | अक्षय कुमार का जीवन परिचय
Artical

Comments are closed.

लखनऊ:कुलदीप यादव का विवाह रिसेप्शन कल, सीएम योगी, अखिलेश, गौतम गंभीर सहित ये हस्तियां होंगी शामिल – Lucknow: Kuldeep Yadav’s Wedding Reception Tomorrow, Cm Yogi, Akhilesh, Gautam Gambhir And Other Celebrities T     |     Kumbh 2027:हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कुंभ के कार्याें को लेकर की बैठक, जगतगुरु से लिया आशीर्वाद – Kumbh 2027 Cm Dhami Arrives Haridwar Holds Meeting Regarding Kumbh Preparations     |     Delhi:एयरपोर्ट के पास जाम होगा दूर, टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर सुगम होगा यातायात – Traffic Congestion Near Airport To Ease Movement On Roads Leading To Terminals 1, 2, And 3 To Become Smoother     |     Kerala youth stranded on Iran cargo ship, kin seek help | India News     |     मिल्क मैजिक डेयरी उत्पादों में मिलावट:ईडी ने किशन मोदी को किया गिरफ्तार, 20 करोड़ की विदेशी मुद्रा अर्जित की – Milk Magic Dairy Products Adulteration: Ed Arrests Kishan Modi, Earns Rs 20 Crore In Foreign Exchange     |     ‘पांच शादियों से सुधरेगी किस्मत’:तांत्रिकों के बहकावे में पति ने तीसरी पत्नी को घर से निकाला, Fir दर्ज – Bhilwara News: Misled By Tantrics’ Promises To Improve Fortune, Husband Evicts Third Wife; Case Registered     |     Himachal News:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- किसान के हाथ में पैसा देने पर काम कर रही सरकार – Himachal Cm Sukhu Says Government Working To Put Money Directly Into Farmers Hands     |     The 50 Grand Finale: कब होगा ‘द फिफ्टी’ का ग्रैंड फिनाले? टॉप 4 फाइनलिस्ट का हुआ खुलासा     |     Punjab:कनाडा में टैक्सी चला रहे पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या, गांव दौलतपुरा नीवां में शोक की लहर – Punjabi Youth Working As Taxi Driver In Canada Shot Dead Wave Of Grief Sweeps Through Village Daulatpura Niwan     |     बांग्लादेश वर्सेस पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर हुआ बवाल, नाहिद राणा ने पाक बल्लेबाज के साथ की बदतमीजी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088