हेडलाइंस
'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा? Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 13 March 2026 दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश - Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumou... Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal - Ajmer News Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू - Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

गर्भावस्था में महिलाओं को हो सकती है बवासीर की समस्या

गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव होते हैं। साथ ही डिलीवरी से पहले तक कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। बच्चे की डिलीवरी के बाद कई महिलाओं को बवासीर की बीमारी हो जाती है। भले ही प्रेगनेंसी से पहले महिला को बवासीर की समस्या न हो लेकिन गर्भावस्था में होने वाली पेट संबंधी समस्या के कारण प्रसव के बाद पाइल्स की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि प्रेग्नेंसी के दौरान ही अगर महिलाएं इस समस्या से बचाव के उपायों को अपना लें तो बवासीर की समस्या से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिला को डिलीवरी के बाद क्यों बवासीर की समस्या हो जाती है बचाव के लिए गर्भवती को क्या उपाय अपनाने चाहिए।

बवासीर क्या है?
बवासीर में मलाशय के आसपास की नसों में सूजन हो जाती है। असामान्य सूजन और गांठ की समस्या से खुजली व मल त्यागने के दौरान दर्द की शिकायत होती है। बवासीर का आकार बाहर की ओर उभरा हुआ छोटे दाने जैसा होता है।

गर्भावस्था में बवासीर होने की वजह
गर्भावस्था के दौरान यूट्रस का आकार बढ़ जाता है और रक्त संचार में वृद्धि होने लगती है। इस वजह से नसों में आसानी से सूजन आ जाती है। इसके अलावा प्रोजेस्टेरोन नाम के हार्मोन में वृद्धि होने से गर्भवती महिला को कब्ज हो सकता है। कब्ज के दौरान मल काफी सख्त हो जाता है और बवासीर की स्थिति गंभीर हो जाती है। आसान शब्दों में कह सकते हैं कि गर्भवती महिलाएं कब्ज के कारण पाइल्स का शिकार बन जाती हैं। डिलीवरी के दौरान बहुत ज्यादा दबाव बनाने के कारण बवासीर हो सकता है।

बवासीर के लक्षण
1 बवासीर की बीमारी में गुदा में दर्द, जलन और खुजली होने लगती है।
2 मल त्यागने के दौरान दर्द बढ़ जाता है।
3 बैठते समय भी बवासीर के कारण दर्द होता है।
4 बवासीर होने पर मल त्यागने के बाद भी फ्रेश महसूस नहीं करते।
5 मलाशय के पास ऊतकों में सूजन, घाव और रक्तस्राव के संकेत मिलते हैं।

गर्भावस्था में बवासीर से बचाव के उपाय

फाइबर युक्त भोजन का सेवन
प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की समस्या से परेशान महिलाओं को डाइट में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए। इसके लिए फल, सब्जी और अनाज का सेवन कर सकती हैं। फाइबर युक्त भोजन कब्ज से निजात दिलाता है और स्टूल को सॉफ्ट रखता है। इससे पाइल्स होने का खतरा कम होता है।

शौच रोके नहीं
गर्भावस्था में जब भी बाथरूम जाने की जरूरत महसूस हो, तो तुरंत शौच के लिए जाएं। स्टूल को रोके नहीं। पेट फ्रेश न होने पर यूट्रस और इंटेस्टाइन में परेशानी होती है और बवासीर की समस्या हो सकती है।

शरीर को हाइड्रेट रखें
गर्भवती महिलाएं खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए खूब पानी पीएं। तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नींबू पानी और फ्रूट जूस का सेवन करते रहें। इससे भी पाइल्स की समस्या होने से बचा जा सकता है।

701980cookie-checkगर्भावस्था में महिलाओं को हो सकती है बवासीर की समस्या
Artical

Comments are closed.

'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा?     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 13 March 2026     |     दिल्ली: राहगीरों को टक्कर मारकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट     |     Mp News:गैस आपूर्ति को लेकर सीएस ने की कलेक्टरों के साथ बैठक, अफवाह रोकने और व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश – Mp News: Cs Holds Meeting With Collectors Regarding Gas Supply, Directs Them To Stop Rumours And Strengthen Th     |     Iran Israel War Also Affected Ajmer With Shortage Of Commercial Gas Increasing Demand For Wood And Coal – Ajmer News     |     Entry Tax:क्या पंजाब में हिमाचल के वाहनों पर लगेगा एंट्री टैक्स? विधानसभा में गूंजा मुद्दा, निशाने पर सुक्खू – Himachal Vehicles May Be Charged Entry Tax In Punjab     |     FIFA वर्ल्ड कप में खेलना पड़ सकता है भारी, ट्रंप ने ईरान की फुटबॉल टीम को दी चेतावनी     |     गौरव कपूर ने शादी के बाद शेयर की रोमांटिक फोटो, पत्नी कृतिका कामरा पर प्यार लुटाते आए नजर     |     Poco ने दिया आयरन मैन थीम वाले X-सीरीज फोन के आने का हिंट, Marvel मूवीज पसंद करने वालों को भा सकता है फोन     |     पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088