हेडलाइंस
Acb Court Issues Arrest Warrants Against Four Accused Including Subodh Agarwal In Jjm Scam Case - Jaipur News Bhiwani:रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार - Attackers Arrive In Two Vehicles And Launch Assault Due To Personal Enmity In Bhiwani Lpg Issue:कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित, बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी - Lpg Issue: Special Teams Constituted To Curb Black Marketing And Hoarding; Toll-free Number Issued For... बढ़ते अपराध और कार्रवाई में देरी से एसपी नाराज, 26 थाना प्रभारियों की दी निंदा की सजा, जानें क्या होगा असर धुरंधर 2 में यामी गौतम दिखाएंगी दमदार एक्शन? एडवांस बुकिंग से ही कूट दिए 60 करोड़ रुपये, BO पर इतिहास रचेगी फिल्म Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट कब तक लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट Ladakh protest: Climate activist Sonam Wangchuk to be released as govt revokes NSA detention | India News Punjab:गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी नए सेक्टर में रखेगी कदम, खोलेगी 500 Ai आधारित पेट्रोल पंप; शुरुआत बठिंडा से - Guru Gobind Singh Refinery To Open 500 Ai Based Petrol Pumps Launch Begins In Bathinda Bihar Governor :बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानें; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई गवर्नर अता हसनैन को शपथ - Raj Bhavan News: Syed Ata Hasnain Took Oath As The New Governor Of Bihar

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप पर जाने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

रोड ट्रिप पर जाना रोमांचक होता है और सुविधाजनक भी। आप रोड ट्रिप पर कहीं भी कभी भी जा सकते हैं। कम दूरी और कम समय के सफर के लिए रोड ट्रिप बेस्ट विकल्प है। लेकिन अगर आप मानसून में रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ती है। बस या कार से बारिश के मौसम में सफर पर जाने के लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां का रास्ता सुरक्षित हो और बारिश में सफर करना सुविधाजनक हो। अक्सर बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने या पत्थर खिसकने से रास्ते बंद हो जाते हैं। इसलिए अगर आप सफर पर निकल रहे हैं तो पहले जान लें कि मानसून में रोड ट्रिप के लिए कहां जाएं।

दिल्ली से अल्मोड़ा
मानसून में पहाड़ी इलाकों पर जाना खतरनाक हो सकता है लेकिन अगर आपको रास्तो की सही जानकारी हो और पहाड़ी क्षेत्र ही घूमने जाने का मन हो तो आप दिल्ली से अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है। मानसून में यहां के रास्ते और हरियाली देखते ही बनती है। दिल्ली से अल्मोड़ा रोड ट्रिप पर आपको रास्ते में भीमताल, लैंसडाउन, कसारदेवी मंदिर आदि घूमने को मिल सकता है।

मुंबई से गोवा
मानसून में लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा का सफर कर सकते हैं। मुंबई से गोवा के बीच की दूरी 590 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के मुंबई से गोवा के पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है, हालांकि रास्ता स्मूद है। खूबसूरत नजारे और कई सारे फूड प्वाइंट्स से गुजरते हुए बारिश में यहां का सफर सुहाना बन जाएगा।

बेंगलुरु से कुर्ग
बारिश में लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ लेना हो और किसी अच्छी जगह का सफर करना हो तो बेंगलुरू से कूर्ग रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। बेंगलुरू से कुर्ग की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है। यहां का रास्ता बारिश में सफर के लिए अच्छा और सुविधाजनक होने के साथ ही खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण है।

दार्जिलिंग से गंगटोक
मानसून में दार्जिलिंग जाना बेस्ट विकल्प है। दार्जिलिंग और गंगटोक में इस मौसम में घूमने में मजा आ जाएगा। इसलिए बारिश में आप दार्जिलिंग से गंगटोक का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोनों के बीच की दूरी 100 किलोमीटर है। एनएच10 से आप चार घंटे का सफर तय करके आप दार्जिलिंग से गंगटोक की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

उदयपुर से माउंट आबू
बारिश में सुरक्षित और मजेदार सफर के लिए आप राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से माउंट आबू की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं माउंटआबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। मानसून में यहां का रास्ता अच्छा होता है। इस रूट पर शानदार सड़कों पर होते हुए आप माउंट आबू पहुंच जाएंगे।

702040cookie-checkबारिश के मौसम में रोड ट्रिप पर जाने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
Artical

Comments are closed.

Acb Court Issues Arrest Warrants Against Four Accused Including Subodh Agarwal In Jjm Scam Case – Jaipur News     |     Bhiwani:रंजिश के चलतें दो गाड़ियों में सवार होकर आए हमलावरों ने किया हमला, रोहतक जा रहा था परिवार – Attackers Arrive In Two Vehicles And Launch Assault Due To Personal Enmity In Bhiwani     |     Lpg Issue:कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए विशेष टीमें गठित, बुकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी – Lpg Issue: Special Teams Constituted To Curb Black Marketing And Hoarding; Toll-free Number Issued For Booking     |     बढ़ते अपराध और कार्रवाई में देरी से एसपी नाराज, 26 थाना प्रभारियों की दी निंदा की सजा, जानें क्या होगा असर     |     धुरंधर 2 में यामी गौतम दिखाएंगी दमदार एक्शन? एडवांस बुकिंग से ही कूट दिए 60 करोड़ रुपये, BO पर इतिहास रचेगी फिल्म     |     Google Pixel 10 को अब तक के सबसे कम प्राइस में खरीदने का मौका, मिल रहा बंपर डिस्काउंट     |     कब तक लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट     |     Ladakh protest: Climate activist Sonam Wangchuk to be released as govt revokes NSA detention | India News     |     Punjab:गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी नए सेक्टर में रखेगी कदम, खोलेगी 500 Ai आधारित पेट्रोल पंप; शुरुआत बठिंडा से – Guru Gobind Singh Refinery To Open 500 Ai Based Petrol Pumps Launch Begins In Bathinda     |     Bihar Governor :बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानें; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई गवर्नर अता हसनैन को शपथ – Raj Bhavan News: Syed Ata Hasnain Took Oath As The New Governor Of Bihar     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088